गया जिले अंतर्गत वजीरगंज प्रखंड स्थित ग्राम एरू से live....
राजधानी तक
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from राजधानी तक, saurav, Delhi.
किसी भी प्रकार के न्यूज/मनोरंजन/प्रमोशन से संबंधित वीडियो बनवाने के लिए संपर्क करें। 9650439938,8595973348
YouTube link:
https://www.youtube.com/@RAJDHANI_NEWS_live
19/06/2026
हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में वैशाली जिले की एक महिला और उसके 11 माह के दूधमुंहे बेटे की मौत हो गई. वहीं महिला की सास गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. घटना की सूचना मिलते ही वैशाली थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मृतकों की पहचान दुमदुमा गांव निवासी जयप्रकाश सिंह की बहू तन्नू कुमारी (26) और उनके 11 माह के पुत्र दक्ष कुमार के रूप में हुई है. तन्नू कुमारी, दीपक कुमार सिंह की पत्नी थीं. हादसे में दीपक की चाची सरिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
19/06/2026
पटना: खान सर और रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कोचिंग संस्थानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. पटना के सभी कोचिंग संस्थानों के लिए शहर से बाहर एक व्यवस्थित कोचिंग हब विकसित करने की तैयारी में है, जहां छात्रों और संस्थानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
19/06/2026
नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र से पारिवारिक रिश्तों को पूरी तरह तार-तार करने वाली और कानून को सरेआम ठेंगा दिखाने वाली वारदात सामने आई है. रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड़ अंतर्गत झलकडीहा गांव में पुश्तैनी जमीन के एक छोटे से टुकड़े के लिए भाई ने भाई के खून का प्यासा बनकर जानलेवा हमला कर दिया. इस खूनी संघर्ष में 60 वर्षीय मोहम्मद रमजान का सिर फट गया है, जबकि उन्हें बचाने आई उनकी बेबस पत्नी को भी लाठी-डंडों से इस कदर बेरहमी से पीटा गया कि वह अस्पताल के बेड पर बार-बार बेहोश हो रही हैं. घटना के बाद लहूलुहान पीड़ित परिवार इंसाफ की गुहार लेकर थाने की चौखट पर पहुंचा है.
19/06/2026
पटना। छात्र राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले में बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और उनके सहयोगी मोतीलाल यादव को नामजद आरोपित बनाया गया है। पीड़ित की लिखित शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं होने के बाद मामला अदालत पहुंचा। अदालत के निर्देश पर अब पाटलिपुत्र थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आकाश यादव के अनुसार घटना 6 जून की है। उनका आरोप है कि उस दिन तेज प्रताप यादव अपने सहयोगी मोतीलाल यादव के साथ उनके पाटलिपुत्र स्थित आवास पर पहुंचे थे।
उस समय आकाश यादव खाटूश्याम यात्रा पर गए हुए थे। आरोप है कि दोनों ने जबरन घर में प्रवेश करने का प्रयास किया और वहां मौजूद परिवार के सदस्यों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विधि-व्यवस्था एसडीपीओ-2 दिव्यांजली जायसवाल ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है और सभी आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जाएगी।
आकाश यादव ने दावा किया है कि घटना के बाद उनके मोबाइल पर मोतीलाल यादव का फोन आया, जिसमें उन्हें डराया-धमकाया गया।
इसके कुछ देर बाद एक अज्ञात नंबर से भी कॉल आया। फोन करने वाले ने अपना नाम मोहित बताया और खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य होने का दावा किया।
19/06/2026
बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इस वर्ष परीक्षा में शामिल करीब 90 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे। वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार ने 117-117 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।
छात्राओं में सीतामढ़ी की अंजनी कुमारी ने 116 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
टॉप-10 में छह छात्र और चार छात्राएं
जारी परिणाम के अनुसार, टॉप-10 मेरिट सूची में कुल छह छात्र और चार छात्राएं शामिल हैं। बेगूसराय की प्रियंका पासवान ने भी 116 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ष की मेरिट सूची में विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
#बीएड
19/06/2026
अथमलगोला। थाना क्षेत्र के सबनिमा गांव के समीप गुरुवार की रात मोकामा-पटना फोरलेन पर विधायक अनंत कुमार सिंह दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।
सड़क पर अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली के रुकने के कारण विधायक अनंत सिंह के काफिले में शामिल कुछ वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें कुछ समर्थक मामूली रुप से जख्मी हो गए। तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के बादपुर गांव स्थित एक तिलक समारोह में शामिल होकर गुरुवार की रात फोरलेन से पटना वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान सबनिमा गांव के समीप बख्तियारपुर की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर फोरलेन पर अचानक रुक गया, जिसमें विधायक के काफिले में शामिल वाहन ब्रेक लगाने के कारण आपस में एक दूसरे में टकरा गए।
वाहन में उसमें बैठे कुछ लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
अपर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सबनिमा गांव के समीप फोरलेन पर विधायक के काफिले में शामिल कुछ वाहन आपस में टकरा गए। किसी के हताहत होने की सूचना नही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
19/06/2026
बिहार के गया जी में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने पकड़ कर शादी करा दी है. मामला गया जी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गन्नी पिपरा गांव का है. जानकारी अनुसार गुरुवार की देर रात प्रेमिका के घर पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. बताया जाता है कि युवक को देर रात एक युवती के घर में प्रवेश करते देख ग्रामीणों ने उसे रोक लिया और मामले की जानकारी गांव के लोगों को दी. इसके बाद मौके पर पंचायत बुलाई गई. पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद यह जानकारी सामने आई कि युवक और युवती बालिग हैं और एक ही जाति से संबंध रखते हैं. ग्रामीणों ने आपसी सहमति से दोनों का विवाह कराने का निर्णय लिया. इसके बाद युवक के परिजनों को सूचना दी गई और देर रात पंडित और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई. सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों का विवाह संपन्न कराया गया.
19/06/2026
गया जी जिले के इमामगंज अनुमंडल क्षेत्र के भदवर थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव स्थित बधार के एक कुएं से 76 वर्षीय विधवा महिला का शव बरामद किया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस की जांच जारी है....
वजीरगंज, गया | 19 जून (शुक्रवार)। प्रखंड के कारीसोवा गांव में शुक्रवार को भगवान सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल के बीच ग्रामीणों की सतर्कता से एक संभावित बड़ी वारदात टल गई। कलश यात्रा के दौरान 9 महिलाओं को संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों एवं ग्रामीणों के अनुसार, कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। इसी दौरान कुछ महिलाओं की गतिविधियां लोगों को संदिग्ध लगीं। बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान वे महिलाएं अपना स्पष्ट पता-ठिकाना नहीं बता सकीं और न ही कोई पहचान पत्र प्रस्तुत कर सकीं। उनकी भाषा भी स्थानीय बोली से अलग बताई जा रही थी। इससे ग्रामीणों का संदेह और बढ़ गया।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि उक्त महिलाएं भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों में महिलाओं के गले से सोने की चेन, कान की बालियां एवं अन्य आभूषणों की चोरी करने वाले गिरोह से जुड़ी हो सकती हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी 9 महिलाओं को रोक लिया और तत्काल वजीरगंज थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी महिलाओं को अपने साथ थाना ले गई। वहां उनकी पहचान एवं गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि हाल के दिनों में क्षेत्र के अन्य धार्मिक आयोजनों में भी चेन छिनतई की घटनाओं की शिकायतें सामने आई थीं। ऐसे में कारीसोवा के लोगों की सतर्कता की सराहना की जा रही है। वहीं महायज्ञ के प्रथम दिन निकली कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the school
Website
Address
Delhi
110044