02/09/2024
Pkd News
दोस्तों हमारे इस पेज पर आप देश दुनिया की खबरें देख सकते हैं और पत्रकार भी बन सकते हैं।
02/09/2024
UK/कालसी
सुरेंद्र दत्त जोशी ब्यूरो चीफ उत्तराखंड
कालसी में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी सुविधा
एंकर - सोमवार 13 जुलाई 2024 को ग्राम पंचायत कालसी में नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया गया। कालसी ग्राम पंचायत के लोग बीते कई वर्षों से पंचायत भवन के जीर्ण- शीर्ण होने से परेशान थे जो काफी समय से फंड के अभाव में लटका पड़ा था। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लाक प्रमुख कालसी मठौर सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी ग्राम पंचायत का चहुंमुखी विकास एकजुटता से तय होता है एकजुटता की वजह से अल्प समय में स्वीकृत होकर यह पंचायत भवन तैयार हुआ है। जिसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत के प्रधान तथा ग्रामसभा वासियों को बधाई दी और कहा कि भाजपा के शासनकाल में ग्राम पंचायत स्तर पर कई योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका पंचायतों द्वारा लाभ लिया जा रहा है इस दौरान ज्येष्ठ उप प्रमुख भीम सिंह चौहान, कनिष्ठ उप प्रमुख रितेश असवाल एवं खंड विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया और कहा की पंचायत भवन बनने से भविष्य में सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे।कार्यक्रम के समापन पर ग्राम प्रधान दिनेश चौहान ने पंचायत भवन निर्माण कराने के लिए दिए गए सहयोग के लिए ब्लॉक प्रमुख एवं अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत वासियों का आभार व्यक्त किया।
बाइट - दिनेश चौहान - प्रधान ग्राम पंचायत कालसी
बाइट - मठौर सिंह चौहान - ब्लॉक प्रमुख कालसी
शिवहर जिला के तरियानी प्रखंड अंतर्गत शरीफ नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक 2 दिन के अवकाश पर 5 दिन से भी ज्यादा रहेअनुपस्थित
पेयजल जल लाइन क्षतिग्रस्त करने वाले दबंगों पर कार्रवाई नहीं |
किंग्सवे कैंप दिल्ली में salon के द्वारा महिला के बालों के साथ खिलवाड़ जिसमें किसी खतरनाक केमिकल के कारण एक महिला के काफी बाल झड़ गए शिकायत करने पर महिला को ना तो कोई संतोषजनक उत्तर मिला और ना ही उसके बालों का कोई ट्रीटमेंट कराया गया महिला ने पुलिस को भी कॉल किया पूरा विवरण वीडियो में देखें
UK/चकराता
चकराता ब्लॉक के गबेला में बिना टेंडर प्रक्रिया के नियम विरुद्ध निर्गत सेलेक्शन बोन्ड निरस्त करने की मांग
रिपोर्ट - इलम सिंह
एंकर /विजुअल- चकराता विकास खंड के अंतर्गत लघु सिंचाई विभाग से ग्राम पंचायत गबेला में गूल निर्माण के लिए करीब 10 योजनाएं स्वीकृत हुई है। जिसके निर्माण कार्यों की विज्ञप्ति का प्रकाशन तथा टेंडर प्रक्रिया होनी थी। जिसको लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के ही कुछ ठेकेदारों द्वारा विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत कर बिना टेंडर प्रक्रिया के नियम विरुद्ध जाकर चेहतों को लाभ पहुंचाने के लिए सेलेक्शन बोंन्ड निर्गत कर दिए गए हैं। जिस पर कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए नियम विरुद्ध निर्गत किए गए सेलेक्शन बोन्ड का विरोध करते हुए उक्त निर्माण कार्यों की निविदाओं को नियमानुसार सर्वाधिक प्रकाशित समाचार पत्रों में प्रकाशन कर टेंडर प्रक्रिया कराने की मांग की। टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाने वाले ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को भी शिकायती पत्र के माध्यम से नियम विरुद्ध निर्गत सेलेक्शन बोन्ड प्रक्रिया को तत्काल खारिज कर उक्त निर्माण कार्यों की पुनः नियमानुसार विज्ञप्ति प्रकाशित कर टेंडर प्रक्रिया करवाने की मांग की है। ग्रामीण रूपराम शर्मा,जगत राम शर्मा, गजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह व पूर्व प्रधान जितेंद्र शर्मा का कहना है कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा मनमाने व गुपचुप तरीके से इन 10 योजनाओं से संबंधित विज्ञप्ति ऐसे समाचार पत्र में निकाली जो चकराता क्षेत्र में आता ही नहीं है साथ ही जहां पर निर्माण कार्य किया जाना है उनका जिओ टैग एवं निरीक्षण किया गया था परंतु ठेकेदार विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते अन्य विभागों द्वारा बनाई गई गूलों की लीपापोती कर सरकारी धन को ठिकाने लगाने जाने की कोशिश की जा रही है। बरहाल कनिष्ठ अभियंता लघु सिंचाई उपखंड डाकपत्थर इस पर ज्यादा कुछ कहने से परहेज कर रहे हैं उनका कहना है कि यह मामला अभी कोर्ट में है और अभी निर्माण कार्यों को लेकर किसी भी ठेकेदार को पैसा जारी नहीं किया गया है और उन्हें भी कुछ शिकायतें मिली है उसकी जांच की जाएगी।
बाइट -जितेंद्र शर्मा पूर्व प्रधान गबेला
मामला बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव का है. वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला अपने बेटे दुर्गेश शर्मा से बचकर भागती हुई दिखाई देती है. बेटे को डंडा लेकर अपनी मां के पीछे-पीछे जाते देखा जा सकता है. बदहवास महिला इस दौरान भागते हुए एक घर से दूसरे घर मदद मांगती है. #ग्रेटर_नोएडाnews
गोरखपुर : 3 बच्चों की मां को चढ़ा प्यार का खुमार, प्रेमी को भी घर में रखने की जिद पति से की, पति के इंकार करने पर पत्नी हुई नाराज, प्रेमी के लिए बिजली के पोल पर चढ़ी महिला, महिला के बिजली के पोल पर चढ़ने से हड़कंप, पुलिस,विद्युत टीम ने महिला को समझाकर उतारा, पिपराईच क्षेत्र के कबाड़ी रोड का मामला िंदा_है
#ग्रेटर_नोएडा की #गौरसिटी 2 के VVIP सोसाइटी में मेड द्वारा फ्लैट से कूद कर आत्महत्या करने से मचा हड़कंप, घटनास्थल पर तुरंत पहुंची । मां का रो-रो कर हुआ बुरा हाल दुष्कर्म का लगाया आरोप, बिसरख थाना क्षेत्र की है ये घटना। िंदा_है #दिल्ली #उत्तरप्रदेश
*मैट्रिक में 160 नंबर आने पर छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*
--------------------------
शिवहर- फाँसी लगाकर लड़की ने की आत्महत्या, जांच में जुटी नगर थाना पुलिस, प्रथम दृष्टया मैट्रिक में फेल होने लड़की की आत्महत्या की बात आ रही हैं सामने।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल शिवहर, नगर परिषद के वार्ड नंबर-08 की घटना, थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने की पुष्टि।
बताया गया है कि 17 वर्षीय खुशबू कुमारी पिता सत्यदेव साह वार्ड नंबर 8 नगर परिषद शिवहर ने मैट्रिक के रिजल्ट का परिणाम आने पर दुखी थी। मात्र 160 नंबर आने के कारण वह मैट्रिक परीक्षा में फेल हो गई थी। घर में कोई नहीं रहने पर वह पंखा से लटक कर आत्महत्या कर ली है।
मृतक लड़की के पिता सत्यदेव साह ताला चाबी बनाने का मजदूरी का काम करता था। मृतक तीन बहन थी। उसके दो बड़ी बहन की शादी हो चुकी थी तथा तीन भाई भी है।
इस घटना से आसपास में मायूसी छाई हुई है तथा परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
PKD NEWS शिवहर संवाददाता घनश्याम झा की रिपोर्ट
भोपाल: #कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके सरकार ने उदाहरण दे दिया है कि सरकार बदलने पर कोई भी मुख्यमंत्री चुनकर आ जाए, वो गिरफ्तार हो सकता है..." िंदा_है #दिल्ली #उत्तरप्रदेश
#मुंबई पुलिस की हेड कांस्टेबल पर गाली देने का महिला ने लगाया आरोप
#मुंबई पुलिस की हेड कांस्टेबल पर गाली देने का महिला ने लगाया आरोप चालान काटने के दौरान, उसके बाद हुई दोनों मे ज़ोरदार बहस। िंदा_है #उत्तरप्रदेश #दिल्ली