07/05/2026

रोहित जैन RBI के डिप्टी गवर्नर अपॉइंट हुए:नियाशी ट्राइब की पहली PhD होल्डर डॉ जोरम नीति आयोग की मेंबर बनीं, 4 मई के करेंट अफेयर्स
4 दिन पहले
Loading advertisement...

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1.रोहित जैन RBI के नए डिप्टी गवर्नर बने
3 मई को रोहित जैन ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए डिप्टी गवर्नर का पद ग्रहण किया। अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट यानी ACC ने रोहित जैन को 2 मई को RBI के नए डिप्टी गवर्नर के नाम की जानकारी दी थी।
रोहित की ये नियुक्ति 3 साल के लिए है और वो वर्तमान डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर की जगह ली है।
रोहित दिसंबर 2020 से RBI में कार्यकारी निदेशक (ED) के तौर पर काम कर रहे थे।
कार्यकारी निदेशक के पद पर रहते हुए रोहित ने सुपरविजन विभाग रिस्क, एनालिटिक्स और वल्नरेबिलिटी असेसमेंट) के लिए काम किया।
रोहित कॉमर्स में मास्टर्स हैं और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर की डिग्री (MBA) हासिल की है।
रोहित ने बैंकिंग रिस्क और रेगुलेशन में इंटरनेशनल सर्टिफिकेट (ICRR) और सर्टिफाइड एसोसिएट ऑफ द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस (CAIIB) जैसी प्रोफेशनल डिग्रियां लीं।
रोहित के पास रिजर्व बैंक में करीब तीन दशकों का लंबा अनुभव है। उन्होंने अपने करियर के दौरान सुपरविजन, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और बैंकिंग समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम किया है।
रोहित फाइनेंशियल मार्केट रेगुलेशन, फॉरेन एक्सचेंज और पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम जैसे विभाग के लिए काम कर सकते हैं।
RBI में कुल चार डिप्टी गवर्नर होते हैं। इनमें से दो अधिकारियों की नियुक्ति इंटरनल यानी बैंक के रैंक से प्रमोशन के जरिए की जाती है।
रोहित जैन के साथ एस सी मुर्मू दूसरे ऐसे डिप्टी गवर्नर हैं, जिन्हें अक्टूबर 2025 में आरबीआई के भीतर से ही प्रमोट किया गया था।
वहीं अन्य दो डिप्टी गवर्नर बाहरी क्षेत्रों से चुने जाते हैं। वर्तमान में अर्थशास्त्री पूनम गुप्ता और कमर्शियल बैंकर स्वामीनाथन जे. (एसबीआई के पूर्व एमडी) इस पद पर तैनात हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भारत का सर्वोच्च बैंक है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1935 में हुई थी।
1949 में RBI का राष्ट्रीयकरण किया गया था ।