27/05/2025
UPSC एक परीक्षा नहीं एक Journey है !.....................................................
अक्सर हम इस सफर की शुरुआत बहुत अच्छी उम्मीद और विश्वास के साथ शुरू करते हैं शुरूआत में चीजें अच्छी लगती हैं
और नया जोश और उत्साह बना रहता है लेकिन जैसे जैसे समय बीतता जाता है तो चीजें वैसी नहीं रहती वो विश्वास और उम्मीद थोड़ा सा कम होने लगता है कुछ लोग इस सफर में चलते चलते अपने सपने से भटकने लगते है तो कुछ लगातार लगे रहते है और अपनी इस यात्रा को जारी रखते है और अटूट विश्वास के साथ संघर्ष जारी रखते है अपना धैर्य बनाए रखते है और लगभग एक जरूरत के हिसाब से पढ़ाई पूरी कर लेते है फिर जब परीक्षा का सफर शुरू होता है तो कभी सफलता कभी असफलता का सामना करना पड़ता है और समय बीतता रहता है बहुत सी चीजें पीछे छूटती रहती है
और हम लगातार एक उम्मीद के लगे रहते है कुछ लोगों को सफलता
मिल जाती है और कुछ लोगो को लगातार असफलता का सामना करना पड़ता है उनका मनोबल थोड़ा कम होने लगता है वो अपने आप पर डाउट करने लगते है कि होगा कि नहीं इस असमंजस में फस जाते है की जिस उम्मीद को लेकर सफर शुरू किया था वो पूरा हो भी पायेगा या नहीं और समय बीतता जाता है ज्यादातर लोगों का सिलेक्शन नहीं हो पाता है यह रियलिटी है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वो किसी काम के नहीं हैं वो अपने जीवन में बहुत कुछ सीख जाते है वो किसी भी फील्ड बहुत कुछ अच्छा कर सकते है
दुनिया में हजारों विकल्प है हम इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि तुम्हारी यह मेहनत बेकार नहीं जाती है तुम्हारा देखने, बोलने और सही ग़लत को समझने का नजरिया बदल जाता है इसलिए इस परीक्षा को ही जीवन नहीं समझना है और लगातार जीवन में आगे बढ़ते रहना है चलते रहने का नाम ही जीवन है!
IAS Aspirant
@टॉप फ़ैन IAS Aspirant