05/09/2026
🌸 दिल से धन्यवाद, प्यारे बच्चों! 🌸
आज Teacher’s Day के अवसर पर आप सभी बच्चों ने जिस प्यार, सम्मान और अपनापन के साथ अपने शिक्षकों के लिए इतनी सुंदर पार्टी का आयोजन किया, उसके लिए DEFACTO Institute परिवार की ओर से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। ❤️🙏
आप सभी ने जिस उत्साह और खुशी के साथ इस दिन को हमारे लिए खास बनाया, वह हमारे लिए किसी भी उपहार से बढ़कर है। आपका प्यार और सम्मान ही एक शिक्षक के लिए सबसे बड़ी खुशी और सबसे बड़ा सम्मान होता है। 🥰
आज का यह खूबसूरत आयोजन, आपकी मेहनत और आपकी भावनाएँ हमेशा याद रहेंगी। हमें गर्व है कि हमें आप जैसे प्यारे और संस्कारी बच्चों को पढ़ाने का अवसर मिला। ❤️
ईश्वर आप सभी को जीवन में खूब सफलता, खुशियाँ और ऊँचाइयाँ प्रदान करें।
आप हमेशा ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का नाम रोशन करें।
🌹 Once again, Thank You So Much, Dear Students! 🌹
Happy Teacher’s Day! 🎓📚❤️
— Defacto Institute परिवार