14/08/2026
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा आयोजित उत्तराखंड हाई कोर्ट कनिष्क सहायक आशुलिपि परीक्षा स्थगित नवीन तिथि बहुत जल्द घोषित कर दी जाएगी।
पूरी जानकारी वीडियो के माध्यम से प्राप्त करें।
Uksssc Latest Notification ll हाई कोर्ट कनिष्क सहायक, आशुलिपिक परीक्षा 2026 ll अब कब तक होगी ?? ll
...
14/08/2026
मा० उच्च न्यायालय नैनीताल,उत्तराखण्ड के अंतर्गत पदनाम-कनिष्ठ सहायक/आशुलिपिक ग्रेड-1(सिविल न्यायालय/कुटुंब न्यायालय) के लिखित प्रतियोगी परीक्षा के स्थगन(Postponed) के सम्बन्ध में विज्ञप्ति
10/08/2026
उत्तराखंड बेरोजगार संघ और शासन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल की आज कार्मिक विभाग में महत्वपूर्ण बैठक हुई। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष राम कंडवाल, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह एवं प्रदेश संयोजक सुशील कैन्तुरा जी शामिल रहे।
बैठक में अपर कार्मिक सचिव नवनीत पांडे जी, गिरधारी रावत जी, UKPSC के सचिव, UKSSSC के सदस्य, वन विभाग, पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न भर्तियों एवं लंबित अधियाचनों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई।
🔹 UKSSSC में लगभग 3000 पदों पर भर्ती
• UKSSSC के सदस्यों के अनुसार लगभग 3000 पदों पर अगले एक वर्ष में भर्ती प्रक्रिया पूरी करवाने का लक्ष्य है।
• जिन पदों के अधियाचन आयोग पहुंच चुके हैं, उन पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
🔹 कनिष्ठ सहायक भर्ती
• कनिष्ठ सहायक के अधियाचन में जो भी आपत्तियां थीं, उन्हें दूर कर लिया गया है।
• अगले 2 दिनों में अधियाचन UKSSSC को भेजे जाने की उम्मीद है।
• कार्मिक विभाग से विज्ञप्ति आने के बाद आयोग विज्ञापन जारी करेगा।
• कनिष्ठ सहायक का विज्ञापन अगले सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है, इससे पहले भी जारी हो सकता है।
🔹 JE और AE भर्ती
• JE के 382 पद UKPSC को भेजे जा चुके हैं।
• इनमें जल संस्थान के कुछ और पद भी जुड़ने की संभावना है।
• AE के 194 पद भी UKPSC को भेजे जा चुके हैं।
• JE और AE का सिलेबस लगभग एक सप्ताह में आयोग जारी करेगा।
• सिलेबस के बाद विज्ञप्ति तत्काल जारी किए जाने की बात कही गई है।
🔹 स्केलर भर्ती
• स्केलर की नियमावली कैबिनेट से स्वीकृत हो चुकी है।
• विभाग द्वारा इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।
• जल्द ही स्केलर भर्ती का विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है।
• Science Stream के अभ्यर्थी भी इसका फॉर्म भर सकेंगे।
🔹 पुलिस कांस्टेबल भर्ती
• पुलिस कांस्टेबल भर्ती का अधियाचन विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है।
• 2 से 3 सप्ताह में अधियाचन आयोग को भेजे जाने की उम्मीद है।
🔹 टेलीकॉम भर्ती
• टेलीकॉम की विज्ञप्ति को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
🔹 सचिवालय रक्षक
• सचिवालय रक्षक के 58 पद आयोग को प्राप्त हो चुके हैं।
फॉरेस्ट गार्ड और वन दारोगा के पदों को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी गई है
🔹 UPCL, PTCUL और UJVNL में TG-2 Mechanical
• UPCL, PTCUL और UJVNL में TG-2 Mechanical का सिलेबस आयोग को भेजा जा चुका है।
• जल्द ही संबंधित अधियाचन आयोग को भेजे जाने की उम्मीद है।
🔹 लाइब्रेरियन भर्ती
• लाइब्रेरियन भर्ती को लेकर सभी संबंधित विभागों को रिमाइंडर भेजे जा चुके हैं।
• विभागों को पद कार्मिक विभाग को भेजने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
🔹 ड्राफ्टमैन भर्ती
• ड्राफ्टमैन के 282 पद तैयार हैं।
• जल्द ही इन पदों का अधियाचन आयोग को भेजा जाएगा।
🔹 RO भर्ती
• RO का अधियाचन UKPSC पहुंच चुका है।
• जल्द ही इसकी विज्ञप्ति जारी होने की उम्मीद है।
🔹 EO लो ग्रेड एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक
• EO लो ग्रेड एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक के पदों को लेकर विभाग को रिमाइंडर भेजे गए हैं।
• विभाग विज्ञप्ति जारी करने की प्रक्रिया के लिए तैयार हैं।
🔹 APS रिजल्ट
• APS के रिजल्ट को लेकर कल कार्मिक विभाग की बैठक प्रस्तावित है।
• दिव्यांग आरक्षण से संबंधित विषय के कारण रिजल्ट रुका हुआ है।
• उम्मीद है कि बैठक में इस पर निर्णय निकल सकता है।
🔹 प्रवक्ता भर्ती की Answer Key
• प्रवक्ता की जिन परीक्षाओं का आयोजन हो चुका है, उनकी Answer Key अगले 5 दिनों में जारी होने की उम्मीद है।
नई संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती की आपत्ति भी पूरी कर ली गई है, कैलेंडर के अनुरूप ही इसकी विज्ञप्ति जारी होगी
🔹 दारोगा एवं सिपाही भर्ती
• दारोगा एवं सिपाही के सभी लंबित पदों को लेकर विभागों को रिमाइंडर भेजे गए हैं।
🔹 पॉलिटेक्निक लेक्चरर भर्ती
• पॉलिटेक्निक लेक्चरर भर्ती को लेकर कार्मिक विभाग जल्द निर्णय करेगा।
🔹 दोनों आयोग जारी करेंगे अपडेटेड कैलेंडर
• UKPSC और UKSSSC द्वारा अपना अपडेटेड भर्ती कैलेंडर जल्द जारी करने की बात कही गई है।
🔹 अभ्यर्थियों के नंबर सार्वजनिक करने पर सहमति
• बैठक में दोनों आयोगों ने सभी अभ्यर्थियों के नंबर सार्वजनिक करने पर सहमति जताई है।
इसके अलावा अन्य भर्तियों पर भी चर्चा हुई, विभाग द्वारा जल्द मिनट टू मिनट जारी करेगा
उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने बैठक में सभी भर्तियों को निर्धारित समय पर पूरा करने, लंबित अधियाचनों को जल्द आयोग भेजने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग रखी।
07/08/2026
हिंदी वर्णमाला परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण।
05/08/2026
📢 UKSSSC महत्वपूर्ण सूचना | अभ्यर्थन निरस्तीकरण
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अनुदेशक (Instructor) संवर्ग की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित एक महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की है।
आयोग के अनुसार, अभिलेख सत्यापन (Document Verification) के लिए निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले कुछ अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया है। जारी सूची में विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर एवं संबंधित विवरण प्रकाशित किए गए हैं।
सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी अपडेट के लिए केवल UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
Well Education Academy
उत्तराखंड परीक्षा तैयारी / STUDY WELL EDUCATION
30/07/2026
पदनाम-सहायक अध्यापक(एल०टी०) के अभिलेख सन्निरीक्षा को स्थगित(Postponed) करने के सम्बन्ध में विज्ञप्ति।
Follow for more Updates 👇👇
Well Education Academy
उत्तराखंड परीक्षा तैयारी / STUDY WELL EDUCATION
29/07/2026
*अपर निजी सचिव निरस्त घोषित अभ्यर्थी*
29/07/2026
UTTRAKHAND SIR नोटिस निस्तारण हेतु 📑 आवश्यक दस्तावेज।
साथ में निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य लाएँ:
✅ निर्वाचन विभाग द्वारा प्राप्त नोटिस।
✅ आधार कार्ड अथवा मतदाता पहचान पत्र (EPIC)।
✅ नीचे दिए गए 11 दस्तावेजों में से किसी एक की स्व-प्रमाणित (Self Attested) प्रति:
1️⃣ केन्द्र/राज्य सरकार, PSU अथवा सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र।
2️⃣ मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज, श्रमिक पहचान पत्र अथवा केन्द्र/राज्य सरकार, स्थानीय निकाय, बैंक, डाकघर, LIC, NSC आदि द्वारा जारी दस्तावेज।
3️⃣ सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र।
4️⃣ पासपोर्ट।
5️⃣ मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय द्वारा जारी मैट्रिकुलेशन अथवा अन्य शैक्षिक प्रमाण-पत्र।
6️⃣ सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण-पत्र।
7️⃣ वन अधिकार प्रमाण-पत्र।
8️⃣ सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी OBC / SC / ST अथवा अन्य जाति प्रमाण-पत्र।
9️⃣ राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) (जहाँ लागू हो)।
🔟 सक्षम सरकारी अधिकारी द्वारा जारी परिवार रजिस्टर / परिवार अभिलेख।
1️⃣1️⃣ सरकार द्वारा जारी भूमि / मकान आवंटन प्रमाण-पत्र।
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना
🔹 यदि केवल नाम (Name) में त्रुटि है, तो संबंधित दस्तावेज अपने BLO को ही उपलब्ध कराए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में EARO के समक्ष उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है।
🔹 यदि जन्मतिथि, आयु, संबंध, लिंग, पता अथवा अन्य किसी विवरण में त्रुटि है, तो निर्धारित तिथि एवं समय पर EARO के समक्ष आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होना अनिवार्य है।
🙏 सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र अनुरोध है कि निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अवश्य उपस्थित होकर अपना निस्तारण कराएं, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जारीकर्ता
एडवोकेट कुंवर साहिल राणा
BLA-1
जिला महामंत्री (संगठन)
जिला कांग्रेस कमेटी, रुड़की ग्रामीण