02/11/2021
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम डब्ल्यू आई टी की छात्राओं को माननीय कुलपति महोदय के द्वारा वितरित किया गया रोजगार पत्र...
आज दिनांक 1 नवंबर 2021 को कुलपति महोदय के कार्यालय में प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयनित छात्राओं को माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर एसपी सिंह के हाथों रोजगार पत्र वितरित किया गया। इससे छात्राओं में अति हर्ष एवं संस्थान के प्रति विश्वास का माहौल बना है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ यूके दास, कुलपति के निजी सचिव श्री कोशल्या नंदन श्रीवास्तव एवं संस्थान के टी एंड पी कमिटी के सदस्य श्री संतोष कुमार उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि संस्थान के Training & Placement Cell के द्वारा किए जा रहे सतत प्रयास के फलस्वरूप बहुत सारी प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने डब्ल्यू आई टी में छात्राओं का चयन प्रक्रिया करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस सिलसिले में Cognizant, Accenture, Capgemini, Wipro, TCS एवं KPIT के द्वारा चयन प्रक्रिया सितंबर माह से ही जारी है। चयन प्रक्रिया का परिणाम अब धीरे- धीरे आने लगा है । इन प्रक्रियाओं में संस्थान की कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एंड आईटी प्री फाइनल ईयर (सत्र 2018- 22) तथा फाइनल ईयर (सत्र 2017- 21) की छात्राएं सम्मिलित हुई।
इस संबंध में संस्थान के निदेशक डॉ यूके दास ने माननीय कुलपति महोदय एवं माननीय प्रति कुलपति महोदया से प्राप्त उचित मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
T&P कमिटी के सदस्य श्री संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयनित छात्राओं के नाम को भी साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि कॉग्निजेंट कंपनी में प्रिया कुमारी (सीएसई), सत्र 2018 -22 एवं शिखा कुमारी (सीएसई) सत्र 2018- 22 का चयन किया गया है। इसी प्रकार विप्रो कंपनी में प्रिया कुमारी (सीएसई) सत्र 2018- 22 एवं अनुष्का टांटिया (आईटी) सत्र 2018- 22 एवं कैपजेमिनी कंपनी में प्रिया देशमुख (सीएसई) सत्र 2017- 21 का चयन किया गया है। बाकी कंपनियों का चयन परिणाम भी अपेक्षित है।