13/08/2026
माननीय विधायक सुश्री Maithili Thakur जी को जनता डिग्री कॉलेज, कोर्थु के जीर्णोद्धार हेतु कोर्थु जनकल्याण समिति द्वारा दिसंबर 2025 में ज्ञापन पत्र सौंपा गया था, इसके अतिरिक्त ग्राम कचहरी पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर भी इन्हे ज्ञापन दिया था।
वहीं, जनता डिग्री कॉलेज, कोर्थु की प्राचार्य द्वारा भी इन्हें कॉलेज के जीर्णोद्धार एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर आवेदन दिये गए।
लेकिन इन सभी ज्ञापनों और आवेदनों के बावजूद आज तक धरातल पर इस सन्दर्भ में कोई भी कार्य दिखाई नहीं दे रहा है।
क्षेत्र में पहले से संचालित कॉलेज, विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं जर्जर हैं ।
ऐसे में पहले से संचालित संस्थानों की स्थिति सुधारने के बजाय नए संस्थानों को खोलने का आश्वासन को कैसे देखा जाए ???
अलीनगर विधानसभा क्षेत्र की संभवतः सबसे अधिक आबादी वाला गांव होने बाद भी कोर्थु की लगातार हो रही उपेक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।
जय जय सियाराम🙏
Maithili Thakur Office