24/04/2026
ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल नेउरा में पनशाला का उद्घाटन, राहगीरों को मिलेगी शीतल पेयजल सुविधा
चैनपुर :- प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड की पहल पर नेउरा स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के मुख्य द्वार पर आज ‘पनशाला’ का उद्घाटन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सेवा कार्य का उद्देश्य भीषण गर्मी में राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री अविनाश कुमार वर्मा द्वारा राहगीरों को पानी पिला कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य न केवल मानवता की मिसाल हैं, बल्कि युवाओं को भी प्रेरित करते हैं कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें।
उद्घाटन समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, सचिव सतीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आनन्द कुमार, अजमल खान भुट्टो, सिकंदर आजम, रोशन कश्यप, मंजर हुसैन, स्थानीय जिला परिषद फजायल अहमद, सदर अब्दुल मोतालिब एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनकल्याण के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
विद्यालय प्राचार्या पूनम राज ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्यों को जारी रखा जाएगा।
इस कार्यक्रम में रामप्रवेश सर इम्तियाज अंसारी, बाबर सर, सुशील सर, मेराजुल सर,मौसम, सतीश, रितेश, नीरज सर, महफूज, मंजूर , अमित,याना भारती, दिव्या, प्रियंका, नेहा, संगीता, साहिन, शगुफ्ता, रानी, गुलनाज आदि शिक्षक शिक्षिकाओं सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।