Brilliant coaching center Bilari

  • Home
  • Brilliant coaching center Bilari

Brilliant coaching center Bilari Brilliant coaching center Bilari is big best opportunity your future. Making destination and grow up bright knowledge.

17/04/2021

विटामिन के प्रकार, स्त्रोत, कार्य –
●विटामिन – A ( रेटिनॉल )
कमी से होने वाले रोग – रतौंधी, जीरोप्थैल्मिया, संक्रमणों खतरा

स्त्रोत – दूध, अण्डा, हरा साग-सब्जी, पनीर, यकृत का तेल

●विटामिन – B1 ( थायमिन )
कमी से होने वाले रोग – बेरी-बेरी

स्त्रोत – तिल, मूँगफली, सूखी मिर्च, अंडा, यकृत, सब्जियाँ, बिना धुली दालें

●विटामिन – B2 ( राइबोफ्लेविन )
कमी से होने वाले रोग – त्वचा का फटना, जीभ का फटना, आँखों का लाल होना

स्त्रोत – दूध, हरी सब्जियाँ, माँस, खमीर, कलेजी

●विटामिन – B3 ( निआसिन )
कमी से होने वाले रोग – मंद बुद्धि होना, बाल सफ़ेद होना

स्त्रोत – दूध, माँस, मूँगफली, गन्ना, टमाटर

●विटामिन – B5 ( पैन्टोथेनिक)
कमी से होने वाले रोग – पेलाग्रा ( त्वचा दाद ) या 4-D – सिंड्रोम

स्त्रोत – आलू, टमाटर, पत्तेदार सब्जियाँ, मूँगफली

●विटामिन – B6 ( पायरीडॉक्सीन )
कमी से होने वाले रोग – एनीमिया, त्वचा रोग

स्त्रोत – माँस, यकृत, अनाज

●विटामिन – B7 ( बायोटीन )
कमी से होने वाले रोग – बालों का गिरना, शरीर में दर्द, लकवा

स्त्रोत – माँस, अंडा, यकृत, दूध

●विटामिन – B12 ( साएनोकाबालामिन )
कमी से होने वाले रोग – एनीमिया, पांडुरोग

स्त्रोत- माँस, कलेजी, दूध

●विटामिन B9 -फॉलिक एसिड – ( टेरोईल ग्लूटैमिक )
कमी से होने वाले रोग – एनीमिया, पेचिस रोग

17/04/2021

》विटामिन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य :-

●विटामिन की खोज फंक ने सन् 1911 में की थी।
●इसे रक्षात्मक पदार्थ भी कहा जाता है।
●यह एक प्रकार का कार्बनिक यौगिक होता है।
●इससे हमारे शरीर को कोई कैलोरी प्राप्त नहीं होती है।
●कौन कौन सी विटामिन जल में घुलनशील हैं – विटामिन B और C
●अन्य सभी विटामिन वसा और कार्बनिक घोल में घुलनशील होती हैं।
●कौन कौन से विटामिन का संश्लेषण हमारे शरीर में होता है – विटामिन D व K
●किस विटामिन में कोबाल्ट पाया जाता है – विटामिन B12 में

16/04/2021

भारत की प्रमुख नदियाँ, उनकी लम्बाई, उद्गम स्थल और नदी तंत्र –

भारत में नदियों की महत्ता ऋग्वैदिक काल से ही अधिक है। यहाँ 4000 से भी अधिक छोटी बड़ी नदियाँ हैं। इन सभी नदियों का अपना ऐतिहासिक महत्त्व है। बहुत सी नदियों से धार्मिक गाथाएं जुडी हुयी हैं। जो कि धार्मिक व सामाजिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

भारत की सबसे बड़ी एवं प्रसिद्ध नदी गंगा है, इसका क्षेत्रफल लगभग 9 लाख वर्ग किमी में फैला हुआ है।

भारत की नदियों को प्रायः दो रूप में बांटा जा सकता है। हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और प्रायद्वीपीय नदियाँ।

1. हिमालयी नदियाँ- सिन्धु, सतलुज, चेनाव, रावी, झेलम, व्यास, गंगा, घाघरा, गंडक, काली गंगा(शारदा नदी), कोसी, ब्रह्मपुत्र आदि।

2.प्रायद्वीपीय नदी- कृष्णा, कावेरी, महानदी, चम्बल, पेरियार, तापी, नर्मदा आदि।

●दक्षिण भारत की नदियों की लंबाई का क्रम – गोदावरी > कृष्णा > महानदी > नर्मदा > कावेरी

●भारत की सबसे बड़ी झील कौन-सी है – चिल्का
●चिल्का झील किस राज्य में स्थित है – ओडिशा
●चिल्का किस प्रकार की झील है – लैगून ( खारे पानी की )
●पूर्वोत्तर भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कौनसी है – लोकटक झील
●लोकटक झील किस राज्य में स्थित है – मणिपुर
●कौनसी प्रायद्वीपीय नदियां एश्चुरी बनाती – नर्मदा, ताप्ती, माण्डवी
●कृष्णा और कावेरी के बीच कौनसा बेसिन स्थित है – पेन्नार बेसिन
●जयमंगली और चित्रावती किसकी सहायक नदी हैं – पेन्नार नदी
●महाराष्ट्र की लोनार झील किस प्रकार की झील है – क्रेटर झील
●कावेरी नदी किन किन राज्यों से होकर गुजरती है – कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु
●भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कौनसी है – वुलर
●बार बार मार्ग परिवर्तन कर बाढ़ लाने के लिए भारत की सर्वाधिक प्रसिद्ध नदी कौनसी है – कोसी
●दामोदर किसकी सहायक नदी है – हुगली की
●असोम और पश्चिम बंगाल की सीमा कौनसी नदी बनाती है – संकोशी नदी
●अमर कंटक के पठार से कौनसी नदी निकलती है – सोन, नर्मदा, महानदी
●गुजरात में ताप्ती नदी पर मानव निर्मित झील कौनसी है – उकाई
●हैदराबाद और सिकंदराबाद के बीच कौनसी झील स्थित है – हुसैन सागर
●बद्रीनाथ का प्रसिद्ध मंदिर किस नदी के तट पर स्थित है – अलकनंदा
●पश्चिमी चम्पारण जिले में स्थित त्रिवेणी नहर में किस नदी से पानी आता है – गंडक नदी
●वुलर झील किस प्रकार की झील है – गोखुर झील
●दामोदर नदी कहाँ से निकलती है – छोटा नागपुर का पठार
●स्टेनले जलाशय किस नदी पर स्थित है – कावेरी नदी (तमिलनाडु)
●वेलिंग्टन द्वीप किस झील में है – बेम्बानद झील (केरल)
●जम्मू कश्मीर की वुलर झील किस नदी का हिस्सा थी – झेलम
●केदारनाथ का प्रसिद्ध मंदिर किस नदी के तट पर स्थित है – मंदाकिनी
●गोविन्द बल्लभ पंत सागर किस नदी पर बनाई गयी कृत्रिम झील है – रिहन्द
●राजस्थान की प्रमुख लवणीय झील – सांभर, पंचभद्रा, डीडवाना, लूणकरसर
●केरल स्थित अष्टमुडी झील किस प्रकार की झील का उदाहरण है – लैगून
●चम्बल, बेतबा और केन किसकी सहायक नदियाँ हैं – यमुना
●कोसी नदी की सात धाराओं में सर्वप्रमुख कौनसी है – अरुणा

Join ~http//t.me@brilliantcoachingcenterbilari

16/04/2021

पर्यावरण विज्ञान से संबंधित कुछ प्रमुख शब्दों के प्रथम प्रयोगकर्ता –
इको सिस्टम – ए. जी. टांसले
इकोलॉजी – अर्नस्ट हैकल
बायोस्फीयर – एडवर्ड सुएस
पारिस्थितिकी निशे (Niche) – जोसेफ ग्रीनल
जैविक विविधता – थॉमस यूजीन लवजॉय
जैव विविधता – डब्ल्यू. जी. रोसेन
हॉट स्पॉट – नार्मन मायर्स

Address

Bilari Brijwasi Wali Gali Om Vihar Colony Near Swasthik Pathology Lab

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Brilliant coaching center Bilari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your school to be the top-listed School/college?

Share