09/04/2025
Flecitation Program Organised for Staff and Students.
Dt. 8th March, 2025
श्रीमती ल. रा. तो वाणिज्य महाविद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन
दि बेरार जनरल एज्युकेशन सोसायटी अकोला द्वारा संचालित. श्रीमती लक्ष्मीबाई राधाकिसन तोष्णीवाल वाणिज्य महाविद्यालय में मंगलवार, 8 अप्रैल को विद्यार्थीयों, प्राध्यापकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। दी बेरार जनरल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष अधि. मोतीसिंह मोहता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.जी.गोंडाणे, आई. क्यू .एस. सी समन्वयक डॉ. योगेश अग्रवाल, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. वर्षा सुखदेवे , एमसीएम विभागाध्यक्ष डॉ.निलेश चोटिया, सीओसी विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति लाहोटी, सम्मान समारोह समिति अध्यक्ष डॉ .ज्योति माहेश्वरी मंच पर उपस्थित थीं।सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अतिथियों के स्वागत के पश्चात कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ. ज्योति माहेश्वरी ने रखी. अपने मनोनीत व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ. जी.जी.गोंडाणे ने मेधावी विद्यार्थियों प्राध्यापकों एवं शिक्षकेत्त कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में शैक्षिक सत्र 23-24 में उत्तीर्ण बी.कॉम, एम. कॉम व एम. सी. एम. वाणिज्य, व्यवस्थापन विद्याशाखा, एनसीसी, एनएसएस सहित खेल एवं सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष प्राविण्य प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नगद धनराशि, पुष्प, प्रमाणपत्र, एवं स्मृतिचिन्ह देकर मंचासीनों द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में बीकॉम मेधावी सूची से ॠतुजा शिवपूजे, अनूप कंकाले, आंचल मोटवानी, एमकॉम से प्रिया क्षीरसागर, एमसीएम से दर्शन श्रीवास, मनीषा ढोकने, डीटेक्स से सिमरन अग्रवाल, वैशाली बेलखेड़े, प्रशिक शिरसाट, सुदर्शन देशपांडे, डीसीएम से अंचल अग्रवाल, पार्थ गोरे, सीओसी से टीना पसारी, प्रगति जैन, स्नेहा खंडारे, अमीषा बाहेती पल्लवी सातपुरे, ई-कॉमर्स से प्राची चौरे गौरी मिटकरी शिवानी चौरे, वेब डिजाइन और ऑफिस ऑटोमेशन से प्राची देशमुख तन्वी रंगे का समावेश रहा। इसी प्रकार आविष्कार के लिए शेख उमरा शमायम अंसार को सम्मानित किया गया। विश्वधन के संपादक यश लांडगे सहित सांस्कृतिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने वाले राम राऊत, हेमलता पवार, परवणी तायडे, राधिका चांडक, कृष्णा राठी को भी सम्मानित किया गया।
प्राध्यापकों में डॉ.वर्षा सुखदेवे, डॉ. योगेश अग्रवाल, कैप्टन डॉ. अनिल तिरकर, डॉ. स्वाति दामोदरे, डॉ.हरीश बड़वाईक, डॉ.निलेश चोटिया, डॉ.रतनलाल येऊल, डॉ.ज्योति हेड़ा, डॉ .मयूर मालवीया, डॉ. निशाली पंचगाम, डॉ. कोमल चितलांगे, डॉ.श्रद्धा भूतड़ा, खेल प्रशिक्षक आकाश राऊत को उनके साहित्यिक सांस्कृतिक,शैक्षिक, खेल एवं अन्य क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियां के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में प्रफुल्ल पुराणिक को सम्मानित किया गया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में अधि.मोतीसिंह मोहता ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच का दायरा बढ़ाते हुए समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने शहर के तापमान को मध्य नजर रखते हुए न सिर्फ वृक्षारोपण करने बल्कि पौधे का संवर्धन करने की भी अपील की। सम्मान समारोह के लिए दि. बी. जी. ई सोसायटी के अध्यक्ष एड. मोतीसिंह मोहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयकुमार तोष्णीवाल, उपाध्यक्ष इंजी. अभिजित परांजपे , मानद सचिव डॉ. पवनजी माहेश्वरी, सह सचिव सीए. विक्रमजी गोलेच्छा व समस्त माननीय कार्यकारी सदस्यों मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
समारोह का संचालन डॉ. कोमल चितलांगे, डॉ . श्रद्धा भूतड़ा एवं डॉ. स्वाति तिवारी जबकि आभार प्रदर्शन डॉ.एन.एम.गुट्टे ने किया। कार्यक्रम में डॉ. वंदना मिश्रा, डॉ.आशालता रमण, डॉ. महेश डाबरे, डॉ. मोनिका साबू, डॉ. दीपिका बियाणी, प्रा. भावना कोटवानी, प्रा. मनीषा बट्टू, प्रा. उज्ज्वला डांगे,डॉ. अमित पुंडकर, डॉ. वासुदेव जोशी सहित प्राध्यापक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्यामें उपस्थित थे। आयोजन की सफलता के लिए विद्यार्थियों प्राध्यापकों को एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने परिश्रम किया।