Study4Age Trust

आज दिनांक 16 मई शनिवार को तीसरी ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन स्टडी फॉर एज ट्रस्ट द्वारा रोहतक शहर के नालंदा पब्लिक स्कूल में...
16/05/2026

आज दिनांक 16 मई शनिवार को तीसरी ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन स्टडी फॉर एज ट्रस्ट द्वारा रोहतक शहर के नालंदा पब्लिक स्कूल में किया गया स्कूल डायरेक्टर अनीता व नालंदा स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश राठी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 स्कूलों से 110 बच्चों ने भाग लिया व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया
संस्था की प्रधान पूजा कौशिक जी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में तीन ग्रुप में आयोजन किया गया था जिसमें पहले ग्रुप में पांचवी क्लास से नीचे वाले बच्चे ग्रुप 2 में पांचवीं छठी और सातवीं के बच्चे ग्रुप 3 में आठवीं नौवीं और दसवीं क्लास के बच्चों ने भाग लिया | इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहतक के डी एम NIC CSC भूपेंद्र श्योराण व संस्था के प्रधान मनजीत बुधवार द्वारा किया गया | संस्था के सदस्य अजीत मेहरा और दीपक जांगड़ा ने बताया कि
प्रथम ग्रुप में पहला स्थान कीआ दूसरा स्थान खुशी व तृतीय स्थान पर देव रहा |
वही दूसरे ग्रुप में प्रथम स्थान मोहित व द्वितीय स्थान पर शुभम व तीसरे स्थान पर प्रतीक रहा |
इसी प्रकार तीसरे ग्रुप में प्रथम स्थान संगम , द्वितीय स्थान अतुल बुधवार ओर तृतीय स्थान प्रिंस ने प्राप्त किया | इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रवीन कादयान महादेव सोलर इंटरप्राइज और दीपक सर डायरेक्टर विद्या भारती एकेडमी के साथ गौरवेंट स्कूल सुनारियां के अध्यापक सतीश कुमार के उपस्थिति रहे इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में संस्था के सदस्य सहयोगी कविता, यूट्यूबर अर्चना, संगीता, सुमन, पिंकी देवी का मुख्य सहयोग रहा

आज दिनांक 5 जनवरी रविवार स्टडी फॉर एज ट्रस्ट द्वारा नाहड़ ब्लॉक स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन रेखा ब्यूटी पार्लर नि...
05/01/2025

आज दिनांक 5 जनवरी रविवार स्टडी फॉर एज ट्रस्ट द्वारा नाहड़ ब्लॉक स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन रेखा ब्यूटी पार्लर नियर रेलवे स्टेशन कोसली पर किया गया जिसमें 10 गांवों से 50 बच्चों ने भाग लिया जिसका उद्घाटन ओम प्रकाश डाबला, रेखा अटल सेवा केन्द्र जैतपुर, राखी झज्जर से जो कि स्टडी फॉर एज ट्रस्ट की कलानौर ब्लॉक में प्रथम रही थी ने किया|
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जानवी , द्वितीय नेहा और तृतीय भतेरी रही जिनको 1100 rs पुरस्कार प्रथम, द्वितीय 500 rs पुरस्कार, देकर सम्मानित किया व सभी को ट्रॉफी प्रमाण पत्र दिए
इस प्रतियोगिता का समापन अतिथि संजय जिला पार्षद जिला सचिव झज्जर पंडित भागीरथ शर्मा जोकि शर्मा बर्तन भंडार कोसली से रहे संस्था स्टडी4एज ट्रस्ट के प्रधान मनजीत सिंह ने सभी को प्रमाण पत्र वितरित करे इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पूजा कौशिक, अर्चना, कोमल,अरुण, विकास , जय प्रकाश, नरेश, विजय, महक, खुशबू, पूजा अपना सहयोग दिया जिनको रेखा ब्यूटी पार्लर की डायरेक्टर रेखा ने ट्रॉफी से सम्मानित किया|

#9050088561

दिनांक रविवार 8 दिसंबर 2024 को सुनारिया कलां स्थित प्राचीन शिव मंदिर में स्टडी फॉर एज ट्रस्ट द्वारा मैथमेटिक्स क्विज प्र...
08/12/2024

दिनांक रविवार 8 दिसंबर 2024 को सुनारिया कलां स्थित प्राचीन शिव मंदिर में स्टडी फॉर एज ट्रस्ट द्वारा मैथमेटिक्स क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें 15 स्कूलों के 100 बच्चों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सुनारिया से श्रीमती संगीता , रोहित राठी, कोमल सक्सेस इंस्टिट्यूट के प्रबंधक दिनेश सर, मास्टर जितेंद्र बड़क, शमशेर बुधवार, सुरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया | स्टडी फॉर एज ट्रस्ट के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 6th से 8th तक पहला चरण रहा जिसमें विश्वजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अधिकाश ने दूसरा और कीर्ति ने तृतीया स्थान पर रहे | वहीं परीक्षा का दूसरा चरण 9th और 10th का रहा जिसमें सावन प्रथम , इशांत दूसरा और प्रतिज्ञा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया | परीक्षा के दोनो चरण में स्थान 4 से स्थान 10 तक रहे सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया | संस्था के सभी सदस्य द्वारा, सुमन , ज्योति बड़क, रिम्पी, अंकुर बुधवार द्वारा परीक्षा को नियंत्रित करने में सहयोग किया गया | प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आशीष बुधवार दीपक जांगड़ा , विनय दहिया और प्राचीन शिव मंदिर ट्रस्ट के प्रधान और सदस्यों द्वारा सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया |

13/06/2024

🙏समर कैम्प अब की बार गांव बालंद में 🙏

आप सभी ग्रामवासियो को सूचित किया जाता है कि
इन ग्रीष्मकालीन अवकाश के अंतिम दिनों में स्टडी4एज ट्रस्ट द्वारा रीना ब्यूटी पार्लर पर इस बार गांव बालंद में
समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है | जिसमें लड़कियो व महिलाओं को मेहंदी की कला सिखाई जाएगी |
कैंप का समय दोपहर 10 बजे से 11 बजे तक
शनिवार 22 जून 2024 से
शनिवार 29 जून 2024 तक रहेगा
एंट्री फीस 150/-

पंजीकरण कराने के लिए सम्पर्क करें :-
90 500 88 561
999 24 34 090
968-2000-968

🙏🙏सभी भाई बहन msg को सभी ग्रुप में शेयर करे 🙏🙏

3 फरवरी 2024 शनिवार को स्टडी फॉर एज ट्रस्ट द्वारा दा आर्यन ग्लोबल विद्यालय में  इंटर स्कूल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन...
06/02/2024

3 फरवरी 2024 शनिवार को स्टडी फॉर एज ट्रस्ट द्वारा दा आर्यन ग्लोबल विद्यालय में इंटर स्कूल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें विद्यालय के अतिरिक्त शहर के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया | प्रधानाचार्य आरके खन्ना ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की | कार्यक्रम का आयोजन स्टडी फॉर एज ट्रस्ट के प्रधान मनजीत बुधवार तथा हरियाणा जंप रोप संगठन के महासचिव वीर सिंह आर्य के सहयोग से किया गया | कक्षा नर्सरी से नौवीं कक्षा तक के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया | प्रधानाचार्य आरके खन्ना ने सभी प्रतिभागियों को जीवन में मेहनत कर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी |

आज दिनांक 13 दिसंबर 2023 को स्टडी फॉर एज ट्रस्ट द्वारा काजल ब्यूटी पार्लर एवं ट्रेनिंग सेंटर पर फर्स्ट सोनीपत जिला स्तरी...
14/12/2023

आज दिनांक 13 दिसंबर 2023 को स्टडी फॉर एज ट्रस्ट द्वारा काजल ब्यूटी पार्लर एवं ट्रेनिंग सेंटर पर फर्स्ट सोनीपत जिला स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |
जिसमें पूरे सोनीपत जिले से 40 महिलाओं ने भाग लिया | जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली देवनगर से फोजिया रही और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली मयूर विहार से हिमानी और तीसरा स्थान ककरोई गांव से शिवानी ने प्राप्त किया और चौथे स्थान पर रजनी सोनीपत से रही |
प्रमुख समाजसेवी जयवीर गहलोत जी ने सभी विजेताओं को पांच सौ रुपए देकर सम्मानित किया | साथ में काजल ब्यूटी पार्लर एवं ट्रेनिंग सेंटर की डायरेक्टर काजल ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र दिए |
स्टडी फॉर एज ट्रस्ट के प्रधान मनजीत सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद एमजी टेक के डायरेक्टर प्रदीप गौतम भाटिया जी ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अपने एमजी टैक सेंटर पर कोई भी कोर्स करने पर फ्री कोर्स करवाने का अवसर प्रदान किया
प्रतियोगिता में ऑफिशियल की भूमिका निभाने वाली जानवी ब्यूटी पार्लर एवं ट्रेनिंग सेंटर की डायरेक्टर रेनू, निशा, किरण, रीना, ज्योति का विशेष सहयोग रहा

09/12/2023
रविवार 5 नवंबर 2023 को स्टडी फोर ऐ‌ज ट्रस्ट द्वारा बालंद गांव में रीना ब्यूटी पार्लर और ट्रेनिंग सेंटर पर 1st कलानौर ब्ल...
14/11/2023

रविवार 5 नवंबर 2023 को स्टडी फोर ऐ‌ज ट्रस्ट द्वारा बालंद गांव में रीना ब्यूटी पार्लर और ट्रेनिंग सेंटर पर 1st कलानौर ब्लॉक मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और नगद पुरस्कार रखा गया जिसमें राखी झज्जर से प्रथम रही नेहा गांव बालंद से द्वितीय व खुशबू बालंद गांव से तृतीय स्थान प्राप्त किया
रीना ब्यूटी पार्लर एवं ट्रेनिंग सेंटर की डायरेक्टर रीना बडक ने प्रथम स्थान पर प्राप्त करने वाली राखी को ₹1100 एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली नेहा को ₹500 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली खुशबू को ₹300 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया स्टडी फोर ऐ‌ज ट्रस्ट के प्रधान मनजीत सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कलानौर ब्लॉक के गांव से 30 बच्चों ने भाग लिया और अपनी मेहंदी कला को प्रदर्शित किया जिनमे भाग लेने वाली भावना ,नीतिका ,महक ,खुशबू, खुशी ,इनू, मनु ,अंतिम, लक्षिता का प्रदर्शन भी अच्छा रहा मौके पर कोमल, रेखा ,ज्योति ,रोहित उपस्थित रहे।

Gurnauthi health check up camp on 19 Feb 2023
24/02/2023

Gurnauthi health check up camp on 19 Feb 2023

Address

Sunariyan Chowk
Chowk
124001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919682000968

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Study4Age Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category