New Sadhna Bhakti Sagar

New Sadhna Bhakti Sagar "भक्ति वह मार्ग है जो आत्मा को शांति और संतुष्टि देता है।""इस दुनिया से दूर, भगवान की भक्ति में चूर रहो।" "सब्सक्राइब करें", "फॉलो करें

03/06/2026
02/06/2026

हिंदू जोड़ो संगठन के तत्वाधान 159 वा भंडारा हुआ छतरपुर के मोटे के महावीर मंदिर में..

21 दिन की कठोर साधना के बाद धाम लौटे बागेश्वर महाराज झांसी से छतरपुर तक हुआ भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा,4...
02/06/2026

21 दिन की कठोर साधना के बाद धाम लौटे बागेश्वर महाराज
झांसी से छतरपुर तक हुआ भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा,4 जून को होगा ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन

छतरपुर। 21 दिनों की कठिन एवं विशेष साधना पूर्ण करने के पश्चात बागेश्वर महाराज सोमवार को धाम लौटे। उनके आगमन पर झांसी से लेकर छतरपुर तक श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। मार्ग भर जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया। बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र शास्त्री ने बालाजी के दर्शन करते हुए सन्यासी बाबा को प्रणाम किया। 4 जून गुरुवार को रात 9 बजे से पूर्व की भांति ऑनलाइन श्री हनुमान चालीसा हवन होगा। बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल से जुड़कर देश ही नहीं बल्कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले सनातन धर्मावलंबी घर की नकारात्मक ऊर्जा मिटाने, दैहिक, दैविक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन से जुड़ेंगे।
धाम पहुंचने पर महाराज श्री की माताजी ने पारंपरिक विधि-विधान से आरती उतारी तथा मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर भक्तों ने भक्ति भाव के साथ महाराज श्री का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत करते हुए उनके दर्शन किए।
मंगलवार को आयोजित नियमित पेशी में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से पहुंचे हजारों भक्तों ने बागेश्वर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का संदेश देते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया। धाम में पूरे दिन भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने इसे अपने लिए सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया।
महाराज श्री ने सार्वजनिक परिवहन का किया उपयोग
बद्रीनाथ धाम से बागेश्वर धाम तक आने के दौरान बागेश्वर महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का अनुशरण करते हुए सार्वजनिक परिवहन का सहारा लिया। वे ट्रेन से दिल्ली से झांसी आए। निजी संसाधनों से बचते हुए उन्होंने सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया ताकि ईंधन की बचत में अपनी तरफ से भी कुछ योगदान किया जा सके।
तापमान पर भारी पड़ी श्रद्धालुओं की आस्था
जेष्ठ मास के पांचवें मंगलवार को बागेश्वर धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु बालाजी के दर्शन करने आए। तापमान भले ही 40 डिग्री से ऊपर हो लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था डिग नहीं पाई। प्रातः कालीन आरती के बाद बालाजी सरकार के दर्शन, परिक्रमा और अपनी अर्जी लगाने के लिए श्रद्धालु धाम में तन्मयता के साथ दिखाई दिए। श्रद्धालुओं में अपार उत्साह दिखाई दे रहा था। चूंकि बागेश्वर महाराज 4 जून तक धाम में रहेंगे इसलिए महाराज श्री की झलक पाने हेतु दूर-दूर से लोग यहां आए हैं। बढ़ती भीड़ और गर्मी को देखते हुए बागेश्वर धाम जन सेवा समिति की ओर से छाया, पानी आदि की व्यवस्था की गई है।

25/04/2026

एमपी छतरपुर में एक ओर दरवार शुरू.. केडी गाँव मे अजयपार बाबा लगाएंगे शनिवार को भूत भगाओ दरवार...सुनो क्या सपना आया बाबा को....छतरपुर बना बाबाओ का केंद्र.

02/04/2026

एमपी छतरपुर में 51 फिट हनुमान प्रतिमा का हुआ अनावरण

26/03/2026

बागेश्वर बाबा ने कन्याओं के चरण धोकर लिया आशीर्वाद,चुनरी ओढ़ाई फिर किया कन्या पूजन..देखे वीडियो..https://youtube.com/shorts/XSGC_JsRgsk?feature=share

22/03/2026

गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत पर बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान, दोषियों को फांसी देने की उठाई मांग

गौ तस्करी को रोकने के दौरान गौ-रक्षक फरसा बाबा की मृत्यु पर बागेश्वर महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने फरसा बाबा की हत्या की है, उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

बागेश्वर महाराज इन दिनों माता रानी की साधना में लीन हैं। शनिवार शाम जब वे भक्तों को दर्शन देने के लिए मंच पर पहुंचे, तब उन्होंने इस घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्हें फरसा बाबा की हत्या की सूचना मिली,महाराज ने फरसा बाबा को एक समर्पित गौ-रक्षक बताते हुए कहा कि उनके जैसा गौ-रक्षक नहीं था। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा, विशेष रूप से फांसी दी जाए।
इस दौरान महाराज ने कहा कि यदि कोई हिंदू, हिंदुत्व और सनातन के लिए आवाज उठाता है, तो उसे धमकियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं,महाराज ने भावुक होते हुए कहा कि फरसा बाबा की घटना बेहद दुखद है, उन्हें कुचलकर दर्दनाक तरीके से मार दिया गया। उन्होंने बालाजी से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें,उन्होंने आगे कहा कि फरसा बाबा जैसे सनातन योद्धा विरले होते हैं। अगर हम स्वयं हिंदुत्व के लिए नहीं लड़ सकते, तो कम से कम जो इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनके साथ खड़े होना चाहिए।

Address

Anurag City Centar
Chhatarpur
471001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when New Sadhna Bhakti Sagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share