Gulabchand Prasad Agrawal College

Gulabchand Prasad Agrawal College विद्यारत्नं महाधनम्

संस्थापक सचिव सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल की 81वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलिछतरपुर संवाद सूत्र (पलामू ):  गुलाबचंद प्रसाद ...
08/07/2025

संस्थापक सचिव सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल की 81वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि

छतरपुर संवाद सूत्र (पलामू ): गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज परिसर में संस्थापक सचिव स्मृति शेष श्रधेय सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल का 81वां जन्मदिवस बड़े ही श्रद्धा भाव एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित राणा रंजीत पहाड़ी जी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो अखिलेश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण करते हुए कहा आइए, हम मिलकर यह संकल्प लें — कि श्रद्धेय सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल जी के दिखाए मार्ग पर चलकर हम शिक्षा को केवल पेशा नहीं, सेवा का माध्यम बनाएँगे। हम उनकी स्मृति को कर्म से जीवित रखेंगें।

आर्किटेक्ट प्रभात कुमार अग्रवाल ने कहा कि सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने समाज में शिक्षा की अलख जगाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

डॉ अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि वे अपने पिता के सपनों को साकार करने हेतु शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यूनिवर्सिटी बनाने का सपना हर हाल में पूरा किया जाएगा।

इंटीरियर डेकोरेटर प्रीति अग्रवाल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल जी ने जो कार्य शुरू किया था, उसे हम नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उनका आदर्श हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

डॉ राजकुमार उजाला ने कहा कि संस्थापक सचिव जी के प्रयासों से यह महाविद्यालय एक नई पहचान बना सका। उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

प्रेम भसीन ने अपने वक्तव्य में कहा कि सत्यदेव जी का योगदान शिक्षा जगत के लिए अविस्मरणीय है। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हम सबका कर्तव्य है।

नवीन कुमार सहाय ने कहा कि सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल जी के विचार और कार्य आज भी हम सभी को एकजुट रखते हैं। उनकी शिक्षाओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना आवश्यक है।

अरविंद कुमार गुप्ता "चुनमुन" ने कहा कि सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल के बिना कॉलेज की कल्पना करना भी संभव नहीं था। उन्होंने निःस्वार्थ भाव से समाजसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

अनिरुद्ध पासवान ने कहा कि ऐसे महान पुरुष विरले ही होते हैं, जिनकी सोच वर्षों बाद भी अमर रहती है। सत्यदेव जी ने क्षेत्र में शिक्षा के माध्यम से विकास की नई इबारत लिखी।

राजमुनि सिंह, इंटर कॉलेज के प्राचार्या स्वस्ति कुमारी ने अपना विचार रखा।

वहीं कॉलेज के छात्राएं माही पांडेय, ब्यूटी कुमारी, मानसी, सगुफता प्रवीण, श्रेया, माही, प्रिया, सुमन कुमार के द्वारा नाटक मंचन एवं मानसी, श्रेया के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का सम्पूर्ण एवं कुशल संचालन प्रो राजमोहन जी ने किया। एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो अमित कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम के दौरान बहुत से छात्र छात्राओं के साथ अभिभावक गन भी मौजुद थे।

गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज, सड़मा, छतरपुर (पलामू)                        के संस्थापकस्मृति शेष श्रद्धेय श्री सत्यदेव प...
07/07/2025

गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज, सड़मा, छतरपुर (पलामू)
के संस्थापक
स्मृति शेष श्रद्धेय श्री सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल जी
की जयंती पर
🌹 शत-शत नमन 🌹
आपके द्वारा स्थापित आदर्श, शिक्षा के प्रति समर्पण,
एवं समाज सेवा की भावना को हम सदा स्मरण करेंगे।
आपकी प्रेरणा हम सभी के लिए सदैव
मार्गदर्शक एवं पथप्रदर्शक बनी रहे।

🙏 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏

गुलाबचंद कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गयाछतरपुर (झारखंड): गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल  कॉलेज, सड़मा मे...
21/06/2025

गुलाबचंद कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

छतरपुर (झारखंड): गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज, सड़मा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने छात्रों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास नित्य करना आवश्यक है। यह भारतीय परंपरा की मूल जड़ों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, "इसलिए भगवान श्रीकृष्ण को योगेश्वर कहा गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति एवं योग की महत्ता को विश्व मंच पर मजबूती से प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है।"

कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अखिलेश कुमार सिंह ने कहा, "योग शब्द का शाब्दिक अर्थ होता है ‘जोड़ना’। यह केवल शरीर और मन का नहीं, बल्कि आत्मा से जोड़ने का भी माध्यम है। हमें पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के शब्द 'एक बनेंगे नेक बनेंगे' को आत्मसात करना चाहिए। वर्तमान समय में योग का महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि जब हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, तभी आर्थिक और सांस्कृतिक समृद्धि संभव हो सकेगी। आज मानव अप्राकृतिक जीवनशैली के कारण अनेक जानलेवा बीमारियों से जूझ रहा है, ऐसे में योग ही समाधान है।"

कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक श्री अमित कुमार सिंह ने कहा कि योगाभ्यास को जीवन के नित्य क्रिया कलापों में जोड़ कर हम स्वस्थ्य जीवन कल्पना कर सकते हैं। योगाभ्यास के मुख्य शिक्षक के रुप में कृष्णनंदन शर्मा जी रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. राजकिशोर लाल ने कहा कि सेहत की अहमियत तभी समझ आती है जब हम बीमार पड़ते हैं। योग को रोज़ की दिनचर्या में शामिल करना बेहद ज़रूरी है। यह दिन भारतीय ज्ञान परंपरा की वैश्विक पहचान का प्रतीक बन गया है।
कार्यक्रम में कॉलेज के स.प्रा. मुन्नी देवी, राजमोहन, इंदु कुमारी, सुर्योदय कुमार, रोहित कुमार, अशोक अग्रवाल, अप्राजीता प्रकाश, सुनिता कुजूर, प्रधान लिपिक योगेन्द्र विश्वकर्मा, लिपिक सफल कुमार, अरविन्द अग्रवाल, राजेश, सतेन्द्र, अंजलिना, चंदा, सुनिल, रेजिना,अनुज अनुसेवक शंकर राम, एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

सूचना सभी छात्र - छात्राओं को सूचित किया जाता है कि गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज में सत्र 2025 - 29 के लिए B.A. , B.Sc....
15/06/2025

सूचना

सभी छात्र - छात्राओं को सूचित किया जाता है कि गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज में सत्र 2025 - 29 के लिए B.A. , B.Sc., B.Com. में नामांकन प्रारंभ हो चुका है ।
नामांकन की अंतिम तिथि 15.7.2025 है । अतः आपसे अनुरोध है कि अपने सगे संबंधी को सूचित करें, ताकि कोई भी छात्र नामांकन से वंचित न रहे।

विशेष जानकारी के लिए कॉलेज में संपर्क करें।

सधन्यवाद

गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज, छतरपुर में पर्यावरण दिवस मनाया गयाछतरपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुलाबचंद प्रसाद ...
05/06/2025

गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज, छतरपुर में पर्यावरण दिवस मनाया गया

छतरपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज, छतरपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के संस्थापक सचिव श्रधेय सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वृक्षारोपण का प्रतीकात्मक आयोजन कर ‘हरित वातावरण’ की ओर जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. राजमोहन ने कहा कि "पर्यावरण का संरक्षण केवल एक दिन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह सतत जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण छोड़ना है।"

प्रभारी प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि "महाविद्यालय परिसर को हरित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं। विद्यार्थी भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। कॉलेज कैम्पस प्लास्टिक मुक्त हो, इस उद्देश्य पर हम संकल्पित हैं।"

मनिका कॉलेज, मनिका के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष कुमार ने कहा कि "पर्यावरण और समाज एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। पर्यावरण असंतुलन से सामाजिक समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं, अतः दोनों का संतुलन आवश्यक है।"

कॉलेज के सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि "कॉलेज द्वारा पर्यावरण की रक्षा हेतु समय-समय पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आज का आयोजन भी विद्यार्थियों में हरित चेतना जाग्रत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।"
कार्यक्रम उपरांत, महाविद्यालय परिसर में अनुसेवक आनंद कुमार यादव, प्रसाद ठाकुर सहित कॉलेज के सभी कर्मचारियों के द्वारा नीम के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सभी उपस्थितजन और विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण की शपथ ली।
पर्यावरण दिवस के मौके पर कॉलेज कैम्पस में बिखरे प्लास्टिक ग्लास, बोतल, थैले आदि को एकत्र कर साफ-सफाई की गई तथा सभी ने यह संकल्प लिया कि कॉलेज परिसर में प्लास्टिक बैग का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन पंचम कुमार ने कुशलतापूर्वक किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रो. अमित कुमार सिंह ने कहा कि "जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और प्रदूषण जैसे मुद्दों पर हमें गंभीरता से विचार करना चाहिए। छात्रों को पर्यावरण जागरूकता में अग्रणी भूमिका निभानी होगी। आज मनुष्य अपने हाइट के आधा पौधा लगाकर अपना जीवन छोटा बना लिया है, यह चिंता का विषय है।"
इस मौके पर कॉलेज परिवार के प्रो. अशोक कुमार अग्रवाल, रोहित कुमार, प्रो. मुन्नी देवी, सुनीता कुजूर, इंदु कुमारी, बालमुकुंद पाठक, अनुज कुमार, संध्या कुमारी, अरविंद कुमार, पंचम कुमार, कृष्णनंदन शर्मा, दीपक, बबलू मिंझ, आलोक, आनंद कुमार यादव, पानपती, शारदा, प्रसाद ठाकुर, संजय प्रजापति सहित कई गणमान्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

विद्यार्थियों में पूजा कुमारी, आरती कुमारी, अंजनी कुमारी, मदन कुमार, संजय, रोहित, कुंदन आदि की उपस्थिति रही।

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विशेष आयोजन नशा मुक्त झारखंड।
01/06/2025

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विशेष आयोजन नशा मुक्त झारखंड।

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज में संवाददाता सम्मान समारोह आयोजितछतरपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस क...
30/05/2025

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज में संवाददाता सम्मान समारोह आयोजित

छतरपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज में संवाददाता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के संस्थापक सचिव श्रद्धेय सत्यदेव प्रसाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सभी संवाददाता एवं कॉलेज के वर्तमान सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, प्रभारी प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार सिंह सहित कॉलेज के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह में छतरपुर के वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए।

अश्विनी कुमार ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और पत्रकारों की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है।

धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता एक सेवा भाव है, जो समाज को जागरूक करने का कार्य करती है।

राजीव सिन्हा ने कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता से समाज में विश्वास और बदलाव आता है।

चंदन कुमार ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता और सच्चाई के साथ कार्य करना चाहिए।

यमुना कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को उजागर करना पत्रकारिता का महत्वपूर्ण दायित्व है।

पप्पू यादव ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करता है।

उमेश कुमार ने कहा कि पत्रकारिता में निरंतरता और प्रतिबद्धता आवश्यक है।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार कॉलेज और समाज के बीच एक मजबूत कड़ी हैं। कॉलेज प्रशासन शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान देने के लिए सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ करने की योजना पर कार्य कर रहा है।

कॉलेज के सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं। पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना समय की मांग है। कॉलेज प्रबंधन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और पत्रकारों के अनुभव से भी छात्रों को प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम का संचालन पंचम कुमार ने अत्यंत सुचारू रूप से किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सूर्योदय कुमार ने किया।

समारोह में उपस्थित सभी संवाददाताओं को कॉलेज ट्रस्ट की ओर से अंगवस्त्र, पेन एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।

बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
12/05/2025

बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

राष्ट्रीय बेविनार समाचार पत्रों के नजर में।
16/04/2025

राष्ट्रीय बेविनार समाचार पत्रों के नजर में।

गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज में "बहु विषयक शिक्षा और करियर के अवसर" विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजितछतरपुर। गुलाबचंद प...
15/04/2025

गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज में "बहु विषयक शिक्षा और करियर के अवसर" विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

छतरपुर। गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल महाविद्यालय में "बहु विषयक शिक्षा और करियर के अवसर : एक साथ कई विषय पढ़ने की सुविधा, विभिन्न करियर विकल्पों के लिए इसकी उपयोगिता" विषय पर ऑनलाइन नेशनल वेबिनार का आयोजन किया गया।

इस वेबिनार के मुख्य रिसोर्स पर्सन के रूप में जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिनव मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बहु विषयक अध्ययन की अवधारणा को विस्तार से समझाया और बताया कि किस प्रकार विद्यार्थी अब एक साथ विज्ञान, कला, वाणिज्य आदि विषयों का अध्ययन कर विभिन्न क्षेत्रों में करियर की संभावनाएं तलाश सकते हैं।
कॉलेज के सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान समय की शिक्षा प्रणाली को लचीला बनाते हुए विद्यार्थियों को बहुविषयक शिक्षा प्रदान करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में न केवल ज्ञान की व्यापकता आएगी, बल्कि वे अपने रुचि के अनुसार बेहतर करियर विकल्पों का चुनाव भी कर सकेंगे।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के अकादमिक और व्यावसायिक विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने वेबिनार के मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहु विषयक शिक्षा भविष्य की नींव है, और कॉलेज इसके क्रियान्वयन को लेकर प्रतिबद्ध है।

इस कार्यक्रम में देश भर से अन्य विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। वेबिनार में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया तथा 100 से अधिक प्रतिभागी ऑनलाइन रूप से उपस्थित रहे।

Address

Chhatarpur
822113

Opening Hours

Monday 10am - 4pm
Tuesday 10am - 4pm
Wednesday 10am - 4pm
Thursday 10am - 4pm
Friday 10am - 4pm
Saturday 10am - 4pm

Telephone

+918340315651

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gulabchand Prasad Agrawal College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Gulabchand Prasad Agrawal College:

Shortcuts

Share

Category