21/01/2023
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक परिहार की राजनीतिक छवि धूमिल करने की कोशिश
- भाजपा के हिंदूवादी नेता को घृणित राजनीति का शिकार बनाने चला जा रहा कुचक्र
- जमीनी विवाद में जबरन नाम घसीटकर दर्ज करवाया फर्जी मामला
छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और हिंदूवादी नेता अभिषेक सिंह परिहार को राजनीति का शिकार बनाने के लिए कुचक्र चलना शुरू हो गया है। पिछले दिनों पठापुर रोड क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी के मामले में अभिषेक परिहार के राजनैतिक विरोधियों जबरन उनका नाम घसीटकर पुलिस से मिलकर हत्या के प्रयास का फर्जी मामला दर्ज करवा दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर अभिषेक को बदनाम करने का षड्यंत्र भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया में खबर आने के बाद अभिषेक को इस मामले की जानकारी लगी तो वह भी हैरान रह गए।
यह है पूरा मामला :
छतरपुर शहर के पठापुर रोड पर दो गुटों में प्लाट पर कब्जा को लेकर विवाद हो गया था। इस घटना में 2 लोगों को गोली लगी थी, जिन्हें जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती करवाया गया था। घायल मनोज शर्मा ने बताया था कि दुर्गा कॉलोनी में उनके स्वामित्व का पैतृक प्लॉट है वे दिल्ली में रहते हैं, इस प्लॉट पर कुछ दिनों से कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की नियत रखी जा रही है।ऐसे लोग उसके प्लाट को अपना बताकर विवाद शुरू कर दिया था, इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
गुरुवार को जब मनोज शर्मा अपने प्लाट पर थे तभी यहां विवाद हो गया और फायरिंग भी हो गई। इस मामले में हेमंत राजपतू सहित कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन बाद में इस घटनाक्रम में अभिषेक सिंह परिहार का नाम जबरन जोड़ दिया गया। जबकि अभिषेक घटना स्थल पर तो क्या आस-पास भी नहीं था। घटना के समय अभिषेक अपने घर पर थे, जिसके सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध हैं। लेकिन प्रायोजित तरीके से अभिषेक का नाम इस घटनाक्रम से जोड़कर हत्या के प्रयास का फर्जी मामला अभिषेक पर दर्ज करवा दिया गया। अभिषेक के राजनीतिक विरोधी यहीं तक नहीं रुके, बल्कि उन्होंने मामला दर्ज होते ही सोशल मीडिया पर अभिषेक को बदनाम करते हुए पार्टी और संगठन स्तर पर झूठी शिकायत करते हुए उसे भूमाफिया तक ठहरा दिया है।
बिना जांच किए भाजपा नेता पर दर्ज किया केस :
इस मामले में सिटी कोतवाली में बिना मामले की जांच किए फरियादी शर्मा बंधुओं की रिपोर्ट पर इस मामले में प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए धारा 307 हत्या के प्रयास 327 यानी घर में घुसकर मारपीट करना सहित आयुध अधिनियम की धारा 25 27 के अंतर्गत भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह परिहार के साथ शुभम सिंह ठाकुर, डीपी राज