Julie shaahi ki Duniya

Julie shaahi ki Duniya Education and care of every living things

ये सुकून कहीं और नहीं ।इस बार माँ ने सब परेशानी को चुटकियों में ख़त्म कर,इस यात्रा को आसान और आनंददायक बना दिया ।
23/08/2026

ये सुकून कहीं और नहीं ।
इस बार माँ ने सब परेशानी को चुटकियों में ख़त्म कर,इस यात्रा को आसान और आनंददायक बना दिया ।

22/08/2026

कटरा में ये रुकने और जलपान का बजट फ्रेंडली जगह हो सकता है ।
वीडियो में कुछ जानकारी आपकी सहायता के लिए दे रही हूँ ताकि आप भी जब भी आए तो इसका लाभ ले सके ।

22/08/2026

क्या आपने भी ऐसा अनुभव किया है?
माता का बुलावा आए तो कोई भी बाधा विध्न रोक नहीं सकती ।

विद्यालय और टीम वर्क मैं जब से teaching  लाइन में आई  तब से महसूस हुआ कि मुझे एक दिन प्रिंसिपल बनना है ।लोग कहते थे कि य...
17/08/2026

विद्यालय और टीम वर्क
मैं जब से teaching लाइन में आई तब से महसूस हुआ कि मुझे एक दिन प्रिंसिपल बनना है ।
लोग कहते थे कि ये बहुत टेंशन वाला पद है ।प्रायः सभी को BP,सुगर हो जाता है ।
मुझे कभी भी इस बात से डर नहीं लगा ।
और एक दिन HM पद के लिए भी चयन हो ही गया ।
संयोग ऐसा कि दूसरे जिले में पोस्टिंग हुई।जब वहाँ जॉइन किया तो टीचर्स मुझे लेकर डरे थे और मैं टीचर्स को लेकर सशंकित थी ।
धीरे धीरे समय बीता और आज हम सभी एक परिवार की तरह अपने स्कूल को जीरो से यहाँ तक ला पाए।
बहुत समस्याएं थी लेकिन हमसब ने पूरी एकजुटता से सामना किया।
एक विधालय प्राचार्य का सख्त होना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी लचीला होना भी है
अपने अनुभव के आधार पर मैं कह सकती हूँ कि आपका रूख भी तय करता है कि आपको सुगर बीपी होगा या एकदम हँसी ख़ुशी स्कूल चलेगा
1 प्राचार्य ख़ुद को हमेशा एक शिक्षक ही समझे
2 अपनी टीम पर भरोसा करें
3 कभी कभी लचीला बने
4 काम की पूर्व रुपरेखा हमेशा तैयार रखें
5 अपने विधालय परिवार के साथ रोज कुछ देर फ्री टाइम देकर वार्ता करें
6 सभी के दायित्वों का बँटवारा करें
और अंत में कुछ बातों को इंग्नोर करें,हर बात दिल पर लेना जरूरी नहीं होता
सभी कहते हैं कि आप इतना कूल कैसे रहती हैं,बस यही कुछ बातें फॉलो करती हूँ ।
प्राचार्य बनकर भी कूल रहा जा सकता है like me

हमारे देश की रखवाले 🙏🙏🙏मैं जब नथुला गई थी तब मुझे अपने ये दो लोग मिले थे ।इनसे भेंट होने के कुछ पहले तक मैं यही सोच रही ...
14/08/2026

हमारे देश की रखवाले 🙏🙏🙏
मैं जब नथुला गई थी तब मुझे अपने ये दो लोग मिले थे ।इनसे भेंट होने के कुछ पहले तक मैं यही सोच रही थी कि कैसे हमारे देश के रखवाले यहाँ ड्यूटी करते होंगे क्योंकि बहुत कठिन भौगौलिक परिस्थिति है यहाँ।
मुझे लग रहा था कि मैं ऑक्सीजन की कमी से बेहोश हो जाऊँगी ।
तभी मुझे अचानक अपना पढ़ाया हुआ बच्चा मिला जिसे देखकर सारी थकान उतर गई ।इस बच्चे ने जितना सम्मान दिया मैं अभिभूत हो गई ।ये शिष्टाचार जरूर इसने इस सेवा में आने के बाद सीखी होगी क्योंकि हमारे देशसेवक जितने इमोशनल और हम्बल होते हैं वो बात कहीं और नहीं दिखती है ।
जब मैं जीरो पॉइंट से उतर ही रही थी तो अचानक पीछे से किसी ने मेरा नाम पुकारा ।मैं हैरान थी कि यहाँ कौन मुझे पुकार रहा था जब पीछे मुड़ी तो अपने गाँव के चेहरे को देखकर तन और मन ख़ुशी और ऊर्जा से भर गया ।
इन दोनों जैसा अपनापन और सम्मान दिया वो बियोंड एक्सप्लेनेशन है ।
मैं नतमस्तक हो गई अपने देश के रखवालों के आगे ।
आसान है एक दिन तिरंगा 🇮🇳 फहराना लेकिन बहुत मुश्किल है इस तिरंगे की रक्षा करना ।

क्या आप जानते है कि युद्ध के देवता कौन हैं?वैसे तो हमारे देश में देवी-देवताओं के कई मंदिर बने हैं। लेकिन क्या आपने कभी क...
12/08/2026

क्या आप जानते है कि युद्ध के देवता कौन हैं?

वैसे तो हमारे देश में देवी-देवताओं के कई मंदिर बने हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी सैनिक के मंदिर के बारे में सुना है? एक ऐसा मंदिर जहाँ दूर-दूर से लोग दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर किसी देवता का नहीं, बल्कि भारतीय सैनिक बाबा हरभजन सिंह का है।
विभिन्न मान्यताओं के अनुसार, बाबा हरभजन सिंह मृत्यु के बाद भी अपना कार्य कर रहे हैं। यह सुनकर आपको आश्चर्य हुआ होगा, लेकिन यह सच है। सिक्किम में निर्मित बाबा हरभजन सिंह का मंदिर भी कई लोगों की आस्था का प्रतीक है।

06/08/2026

प्यार जताने का तरीका:
"जब शब्दों से प्यार न जताया जाए, तो परिवार के लिए अपने हाथों से यह खास डिश बनाकर परोस दीजिए।"

06/08/2026

"हर माता-पिता को यह बात पता होनी चाहिए।"

Gen Alpha अपने भविष्य को ढूँढते हुए ।आजकल जो परिदृश्य बन गया है वो चिंताजनक है ।राजा का बेटा युवराज बन जाते हैं,ग़रीब के...
01/08/2026

Gen Alpha अपने भविष्य को ढूँढते हुए ।
आजकल जो परिदृश्य बन गया है वो चिंताजनक है ।
राजा का बेटा युवराज बन जाते हैं,ग़रीब के बच्चे मजदूर बन रहे हैं और मिडल क्लास की मानसिक स्थिति पेंडुलम की तरह हो गई है ।
अब ये चिंता वाजिब है ।
लाइफ सेट करते करते अब कमाओ खाओ वाली स्थिति हो गई है ।
आपलोगों को क्या लगता है?
,हमारे बच्चे जबरदस्त तनाव में हैं?

Address

Chhapra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Julie shaahi ki Duniya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share