Sant Jaleshwar Academy

Sant Jaleshwar Academy # Best Academic Infrastructure
# 4 Acre of Lush Green Campus
# Online Classes run through School App

20/08/2026


आज 80वाँ राष्ट्रीय पर्व, स्वतंत्रता दिवस, संत जलेश्वर अकादमी के प्रांगण में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। स्वत...
15/08/2026

आज 80वाँ राष्ट्रीय पर्व, स्वतंत्रता दिवस, संत जलेश्वर अकादमी के प्रांगण में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमैन ई. सच्चिदानन्द राय (सदस्य, बिहार विधान परिषद) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात स्वागत गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विभिन्न हाउस के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के माता-पिता, अभिभावकगण एवं विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे।

समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, संस्थान के गार्जियन श्री राजकिशोर राय एवं श्री युगल किशोर राय तथा महाप्रबंधक श्री विनोद कुमार सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के IT Head श्री अंकित पराशर द्वारा किया गया।

🌼 गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌼प्रिय विद्यार्थियों,गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर आप सभी को मेरा स्नेह, शुभकाम...
29/07/2026

🌼 गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌼

प्रिय विद्यार्थियों,

गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर आप सभी को मेरा स्नेह, शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद।

ज्ञान, अनुशासन और संस्कार ही जीवन की सबसे बड़ी पूँजी हैं। सदैव अपने गुरुजनों का सम्मान करें, निरंतर सीखते रहें और अपने लक्ष्य की ओर पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ें।

ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और जीवन में निरंतर सफलता प्रदान करें।

आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ!

– प्रधानाचार्य
संत जलेश्वर अकादमी

📍 संत जलेश्वर एकेडमी, बड़ा लउवां, सारण🗓️ दिनांक: 29 जुलाई 2026आज संत जलेश्वर एकेडमी, बड़ा लउवां (सारण) के विद्यालय प्रां...
29/07/2026

📍 संत जलेश्वर एकेडमी, बड़ा लउवां, सारण
🗓️ दिनांक: 29 जुलाई 2026

आज संत जलेश्वर एकेडमी, बड़ा लउवां (सारण) के विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के चेयरमैन एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य इंजीनियर सच्चिदानंद राय की अध्यक्षता में साइबर सुरक्षा विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सारण के एएसपी श्री राम पुकार सिंह ने कक्षा 6 एवं उससे ऊपर के छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, मोबाइल, इंटरनेट तथा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के सुरक्षित एवं सीमित उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अनावश्यक मोबाइल उपयोग से बचने की सलाह देते हुए बताया कि इसका अत्यधिक प्रयोग बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

अपने संबोधन में उन्होंने अपने बचपन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज के समय में इंटरनेट और मोबाइल के माध्यम से अत्यधिक जानकारी प्राप्त करने की होड़ में कई बच्चे अपने जीवन के वास्तविक लक्ष्य से भटक रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित जीवन, पढ़ाई पर ध्यान और तकनीक का विवेकपूर्ण उपयोग करने का सलाह दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री अजीत कुमार ने एएसपी श्री राम पुकार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्री शशि भूषण तिवारी, श्री राकेश कुमार सिंह तथा परसा से आये विशिष्ट अतिथि श्री काशीनाथ प्रसाद नारायण सिंह को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावक तुल्य श्री आर. के. राय, श्री उमा राय तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहे।

साइबर सुरक्षा जागरूकता ही सुरक्षित भविष्य की पहली सीढ़ी है। 🌿📚

25/07/2026

🔬 Science Practical Activity | Refraction of Light Through a Prism

Learning becomes more meaningful when students experience science through practical observation. Today, our class 10th students successfully performed the “Refraction of Light Through a Prism” experiment in the science laboratory.

Through this activity, students observed the bending of light and they gain a deeper understanding of the phenomenon of refraction of light. Such hands-on experiments help strengthen scientific thinking, analytical skills, and curiosity among learners.

At *Sant Jaleshwar Academy Lauwan Kala, Baniyapur, Saran,Bihar*, we believe that practical learning is the foundation of quality education, where concepts are not just taught but experienced.

“*Learning by Doing*” – Inspiring Young Minds to Explore the Wonders of Science. 🌟

03/07/2026

🌟 CCA Activities | Friday, 3rd July 2026 🌟

Today, our students enthusiastically participated in exciting Co-Curricular Activities (CCA), showcasing their creativity and communication skills.

🌸 Classes VI to VIII: Flower Making Competition
Students displayed remarkable creativity and artistic talent by crafting beautiful flowers with great enthusiasm.

These activities play a vital role in enhancing students' confidence, creativity, and overall personality development.

👏 Congratulations to all the participants for their wonderful efforts and sincere participation!

🏅 संत जलेश्वर अकादमी के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि 🏅हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि संत जलेश्वर अकादमी के व...
03/07/2026

🏅 संत जलेश्वर अकादमी के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि 🏅

हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि संत जलेश्वर अकादमी के विद्यार्थियों ने जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक एवं सम्मान अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

इस शानदार उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों के साथ-साथ विद्यालय के राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच श्री अभिषेक कुमार सिंह को भी जाता है, जो एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय कोच हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अजीत कुमार को दी तथा उन्हें तैलचित्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अपने अभिभावकों एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

💐 संत जलेश्वर अकादमी परिवार अपने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं कोच को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता है। 💐

🧘‍♀️ **अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह** 🧘‍♂️अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में योग कार्यक्रम का सफल आ...
21/06/2026

🧘‍♀️ **अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह** 🧘‍♂️

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के आदरणीय **चेयरमैन ई ० सच्चिदानंद राय जी** की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर *शारीरिक शिक्षक श्री वासुदेव प्रसाद जी** भी उपस्थित रहे तथा उनके मार्गदर्शन में योगाभ्यास का सफल संचालन किया गया।

योग शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करता है तथा स्वस्थ जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय परिवार विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के विकास हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

**"योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सफल जीवन की कुंजी है।"**

🌿 **एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग** 🌿

#अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस

10/05/2026



🌿 Yoga & Wellness Programme at Sant Jaleshwar Academy 🧘‍♀️Sant Jaleshwar Academy, Baniyapur, successfully commenced a 3-...
01/05/2026

🌿 Yoga & Wellness Programme at Sant Jaleshwar Academy 🧘‍♀️

Sant Jaleshwar Academy, Baniyapur, successfully commenced a 3-day Yoga & Wellness Programme on 1st May, 2026, organized under the guidance of Our Honorable Chairman, Er. Sachchidanand Rai (MLC, Saran, Bihar), in collaboration with Sant Jaleshwar Foundation.

The session, held from 08:00 AM to 11:00 AM, was led by our highly respected resource person, Mr. Ripu Sudan, State Teacher Coordinator (Bihar) and Corporate Faculty Member of the Art of Living Foundation.

Our Respected Principal, Mr. Ajit Kumar, warmly welcomed the guest and shared a brief yet inspiring address on the significance of the Art of Living in leading a balanced and meaningful life.

With deep respect and admiration, we acknowledge the valuable contribution of Mr. Ripu Sudan, who, through his vast experience of conducting impactful workshops in reputed institutions like the Income Tax Department across Bihar and Jharkhand, guided participants with insightful sessions on:
✨ Yoga and Meditation
✨ Pranayama techniques
✨ Stress management through Sudarshan Kriya
✨ Building a peaceful and focused mind

The session inspired teachers and staff members to understand the importance of managing stress, improving concentration, and adopting a healthy lifestyle in today’s fast-paced world.

🙏 We extend our heartfelt gratitude and sincere respect to Mr. Ripu Sudan for his enlightening presence and wisdom.

🗓️ The programme will continue till 3rd May, 2026, aiming to nurture a stress-free, balanced, and healthy life for all participants.

Address

Chhapra
841403

Opening Hours

Monday 7am - 4pm
Tuesday 7am - 4pm
Wednesday 7am - 4pm
Thursday 7am - 4pm
Friday 7am - 4pm
Saturday 7am - 2pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sant Jaleshwar Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category