06/01/2024
Question.खूनी रविवार से आप क्या समझते हैं?
Ans ⇒ रूस में 9 जनवरी, 1905 के मजदूरों ने एक शांतिपूर्ण जुलूस निकाला। जिसमें सभी मजदूर वर्ग के लोग थे। और यह सभी मजदूर रोटी दो का नारा लगा रहे थे। और सेंट पीटर्सबर्ग स्थित महल की ओर जा रहे थे। जार निकोलस द्वितीय ने बिना जाने समझे मजदूरों पर गोलियां चलाने का आदेश दे दिया। जिसमें हजारों मजदूर मारे गए थे। इस दिन रविवार था जिसे रूस में खूनी रविवार के नाम से जाना जाता है।
Question.साम्यवाद एक नई आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था थी कैसे?
Ans ⇒ मजदूरों को पूंजीपतियों के शोषण से मुक्त कराना। उत्पादन एवं वितरण में समानता स्थापित करना। मजदूरों को विशेष सुविधाएं जैसे कार्य के घंटे, वेतन मजदूरों को संघ बढ़ाने की सुविधाएं तथा मजदूरों की न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति कराना। सामाजिक व्यवस्था में वर्ग संघर्ष को समाप्त कर वर्गहिन समाज की स्थापना करना। यही सब कारण साम्यवाद एक नई आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था थी।
Question.प्रथम अंतर्राष्ट्रीय संघ सम्मेलन के बारे में लिखें।
Ans ⇒ प्रथम अंतरराष्ट्रीय संघ सम्मेलन 1864 ईसवी में कार्ल मार्क्स के अध्यक्षता में जर्मनी में संपन्न हुआ था। इस सम्मेलन में मजदूरों के हितों की बात की गई थी। जैसे – उन्हें उचित वेतन मिले, कार्य करने का समय निर्धारित हो, तथा वेतन वृद्धि किया जाए। इस सम्मेलन में एक नारा दिया गया था। अधिकार के बिना कर्तव्य नहीं और कर्तव्य के बिना अधिकार नहीं
Question.कार्ल मार्क्स के सिद्धांतों को लिखें।
Ans ⇒ कार्ल मार्क्स के सिद्धांत निम्नलिखित है।
(i) वर्ग संघर्ष का सिद्धांत
(ii) राज्य हिन एवं वर्ग हिन समाज की स्थापना।
(iii) मूल्य एवं अतिरिक्त मूल्य का सिद्धांत
(iv) इतिहास की भौतिकवादी व्यवस्था