05/04/2023
*देहरादून के बारे में कुछ रोचक जानकारियां* 👌🏼⚡
**
*यह शहर 1611ई* में 3005 रुपये कीमत में बिका था।
*1674ई* से पहले देहरादून का नाम पृथ्वीपुर था।
*1676ई* में मुगल सम्राट औरंगजेब ने दहरादून क्षेत्र गुरु रामराय को दे दिया था।
*1757* में नजीबुदौला ने टेहरी नरेश को हराकर हासिल किया।
*1803 ई* में गोरखाओं ने देहरादून पर कब्जा किया।
*1804ई* 14 मई को खुड़बुड़ा देहरादून में गोरखा सेना लड़ते हुए गढवाल नरेश प्रद्युम्न शाह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
*1811ई* में टिहरी नरेश सुदर्शन शाह ने कैप्टेन हरसी यंग को देहरादून हस्तगत किया।
*1814 ई* में कैप्टन हरसी ने देहरादून को मात्र ₹100/00मासिक लीज़ पर ईस्टइंडिया कम्पनी को दे दिया।
*1815ई* में अंग्रेजों ने गोरखाओं को भगाकर देहरादून हथिया लिया।
*1823 ई* में पलटन बाजार बना, इसके दोनों तरफ पलटन रहती थी।
*1840 ई* में यहां चीन से लाया गया लीची का पौधा लगाया गया।
*1842 ई* में यहाँ अफगान शासक अमीर दोस्त द्वारा अफगानिस्तान से लायी बासमती बोई गयी।
*1842 ई* में दून में डाक सेवा शुरू हुई।
*1854 ई* में यहां मिशन स्कूल खोला गया।
*1857ई* में डा. जानसन द्वारा चाय का बाग लगाया गया।
*1863 ई* में दून स्थित शिवा जी धर्मशाला में पहली बार रामलीला का विराट मंचन किया गया।
*1867ई* में यहां नगर पालिका बनी।
*1868ई* में यहां चकराता बना।
*1873ई* में सहारनपुर रोड़ एवं*1892ई* में रायपुर रोड बनी।
*1871ई* में दून जिला बना।
*1889ई* में नाला पानी से दून को जलापूर्ति हुई।
*1901ई"* में दून रेल सेवा आरंम्भ हुई।
*1902ई* में महादेवी पाठशाला और *1904ई* में डीएवी कालेज आरंम्भ हुए।
*1916 ई* में यहाँ विद्युत आपूर्ति शुरू हुई।
*1918 ई* में यहाँ ओलम्पिया और ओरएन्ट सिनेमा घर खुले।
*1920ई* में लोगों ने यहाँ पहली बार कार देखी।
*1930 ई* में देहरादून में मसूरी मोटर मार्ग बना।
*1939 ई. तक दून में केवल दो ही कारें थी*
*1944 ई* में लाला मंशाराम नें 58 बीघा जमीन में कनाट-प्लेस बनवाया।
*1947ई* में यहाँ जातीय उपद्रव हुआ।
*1948ई0* में यहां प्रेमनगर और क्लेमनटाउन सिटी बस सेवा शुरू हुई।
*1948ई* से *1953ई* तक आनंदसिंह ने यहां अपने पिता बलबीर सिंह की याद में घण्टाघर बनाया।
*1978ई* में यहाँ वायु सेवा शुरू हुई।