GOVT P.G.College joshimath 246443

GOVT P.G.College joshimath 246443 पेज का उद्देश्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ की सूचनाओं और कार्यों का प्रचार प्रसार करना है

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने 15 अगस्त समारोह में रचा गौरवपूर्ण इतिहासजोशीमठ, 18 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर...
18/08/2026

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने 15 अगस्त समारोह में रचा गौरवपूर्ण इतिहास

जोशीमठ, 18 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जोशीमठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

15 अगस्त 2026 को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मार्च-पास्ट प्रतियोगिता के सुपर सीनियर वर्ग में महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मार्च-पास्ट में महाविद्यालय की टीम ने अनुशासन, जोश, समन्वय एवं देशभक्ति की भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पिछले वर्ष खोए प्रथम स्थान को एक बार फिर अपने नाम किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी महाविद्यालय ने लगातार तीसरे वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी निरंतर उत्कृष्टता का परिचय दिया। लगातार तीन वर्षों तक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करना महाविद्यालय की प्रतिभा, अनुशासन और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी में भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय भावना के साथ कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर प्राचार्य, प्राध्यापकों, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थियों एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की। महाविद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करती हैं।

लगातार तीन वर्षों से सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान और मार्च-पास्ट में पुनः प्रथम स्थान हासिल करना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जोशीमठ की उत्कृष्ट परंपरा और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है।

आज स्वतंत्रता दिवस (दिनांक 15 अगस्त 2026) के अवसर पर  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ चमोली  के नमामि गंगे, राष्ट्...
15/08/2026

आज स्वतंत्रता दिवस (दिनांक 15 अगस्त 2026) के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ चमोली के नमामि गंगे, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय केडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत, महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा प्रातः 6:00 बजे नरसिंह मंदिर चौक से मारवाड़ी होटल तक विभिन्न विद्यालयों के साथ प्रभात फेरी में प्रतिभा किया, तत्पश्चात 8:30 बजे महाविद्यालय परिसर में पहुंचकर विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए ध्वजारोहण को उपस्थित हुए, इसके पश्चात प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर नंदन सिंह रावत द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों का स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता , अखंडता , तथा विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात डॉक्टर नवीन पंत द्वारा निदेशक उच्च शिक्षा,महोदय के संदेश का वाचन किया गया । उसके बाद मिष्ठान वितरण हुआ इसके उपरांत नगर पालिका जोशीमठ द्वारा आयोजित मार्च पास में प्रतिभा करने के लिए छात्र-छात्राएं जी.पी. में मैदान के लिए प्रस्थान किया, और विभिन्न विद्यालयों के साथ मार्च पास में प्रतिभाग किया। इसके उपरांत नगर पालिका द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के साथ प्रतिभा किया इन सभी कार्यक्रमों में महाविद्यालय के सभी कर्मचारी एवं प्राध्यापक वर्ग उपस्थित रहे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जोशीमठ में राष्ट्रीय सेवा योजना, नमामि गंगे इकाई एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्व...
15/08/2026

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जोशीमठ में राष्ट्रीय सेवा योजना, नमामि गंगे इकाई एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा-2026’ के कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय – “स्वतंत्रता दिवस और युवाओं की जिम्मेदारी” था | इस प्रतियोगिता में बी०एस०-सी० प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रिया, बी०ए० तृतीय सेमेस्टर की छात्रा पिया एवं दिया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया | इस प्रतियोगिता में कक्ष निरीक्षक के रूप में डॉ. विवेक रावत एवं मूल्यांकनकर्ता के रूप में डॉ. शेखर कुमार, डॉ. कविता रावत तथा डॉ. उपेन्द्र सिंह ने योगदान दिया |

Amar ujala denik jagaran 13 aug 2026
13/08/2026

Amar ujala denik jagaran 13 aug 2026

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जोशीमठ में राष्ट्रीय सेवा योजना, नमामि गंगे इकाई एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्व...
12/08/2026

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जोशीमठ में राष्ट्रीय सेवा योजना, नमामि गंगे इकाई एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा-2026’ के कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के अंशो से परिसर की दीवारों का सज्जीकरण का आयोजन किया गया | जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया | रंगोली प्रतियोगिता में तृतीय सेमेस्टर की छात्रा प्रभा, रिया एवं रिस्पना; बी०एससी० प्रथम सेमेस्टर की छात्रा लक्ष्मी, शालू, निशु ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया | इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. उपेन्द्र सिंह, डॉ. धीरेन्द्र सिंह एवं परिणाम संकलन के रूप में डॉ. विवेक रावत ने योगदान दिया | इस अवसर पर डॉ. नवीन पन्त, डॉ. नवीन कोहली, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. शेखर कुमार, डॉ० राजेंद्र सिंह, डॉ. मोनिका सती, श्रीमती रचना, श्रीमती लीला राणा एवं श्रीमती नन्दी राणा उपस्थित रहे |

11/08/2026
Notice Regarding extension of addmission registration date
10/08/2026

Notice Regarding extension of addmission registration date

Induction 2026 batch students 1/august/2026
02/08/2026

Induction 2026 batch students 1/august/2026

Address

Govt P. G. College Joshimath Chamoli
Chamoli
246443

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GOVT P.G.College joshimath 246443 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to GOVT P.G.College joshimath 246443:

Shortcuts

Share