10/03/2026
राजधानी दिल्ली में भी एलपीजी की किल्लत महसूस होने लगी है। यहां के होटल और रेस्टोरेंट में केवल दो दिनों का बैकअप बचा है। अगर हालात नहीं सुधरे तो कल से Swiggy-Zomato की डिलीवरी भी रुक जाएगी। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष जोरावर कालरा ने बताया कि पिछले दो दिनों से हमें एलपीजी की सप्लाई नहीं मिल रही है जिसके चलते पूरे भारत में 80 प्रतिशत होटल इंडस्ट्री क्राइसिस में आ गई है। अगर इसी तरह से संकट बरकरार रहा तो कल से दिल्ली में swiggy और Zomato से खाना नहीं डिलीवर हो पाएगा।