27/09/2026
राजकीय महाविद्यालय चम्बा के वी-वॉक विभाग एवं एडुब्रिज लर्निंग व आंतरिक गुणवत्ताआश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित विश्व पर्यटन दिवस के अंतर्गत साप्ताहिक पर्यटन गतिविधियों का समापन समारोह अखंड चंडी महल के दरबार हॉल में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
👉 “विश्व पर्यटन दिवस हर वर्ष 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है, जिसमें हर वर्ष एक देश मुख्य मेज़बान के रूप में चुना जाता है।” मध्य अमेरिकी देश अल साल्वाडोर (El Salvador) ही विश्व पर्यटन दिवस 2026 (World Tourism Day 2026) की आधिकारिक वैश्विक मेजबानी कर रहा है। यह आयोजन 27 सितंबर 2026 को देश की राजधानी सैन साल्वाडोर और 'सर्फ सिटी' जैसे प्रमुख क्षेत्रों में मुख्य रूप से मनाया जा रहा है।
मध्य अमेरिका के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी देश को इस प्रतिष्ठित वैश्विक कार्यक्रम की आधिकारिक मेजबानी करने का मौका मिला है।
विश्व पर्यटन दिवस 2026 के समापन समारोह के इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संदेश दिया कि पर्यटन हमारी सांस्कृतिक धरोहर, इतिहास एवं प्राकृतिक संपदा को समझने और संरक्षित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार पर्यटन अपनाने तथा इस क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। विश्व पर्यटन दिवस के साप्ताहिक पर्यटन का आयोजन किया गयाI विषय पर्यटन दिवस की साप्ताहिक पर्यटन कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ उत्साह और गरिमा में वातावरण में किया गया कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन के महत्व को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों में स्थानीय विरासत एवं कला व संस्कृति के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से किया गया I
21 सितम्बर 2026 प्रथम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रथम दिन के रिसोर्स पर्सन महाविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग के वरिष्ट प्रोफेसर डॉ. मनीष के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बताया कि पर्यटन केवल घूमने-फिरने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है।
जिम्मेदार पर्यटन, कैंपेन के दौरान विद्यार्थियों ने चम्बा के ऐतिहासिक स्मारक अखंड चंडी महल के चंडी मंदिर व पुरे परिसर में सफाई की गतिविधियां की गई और लोगों को भी जागरूक किया गया कि प्लास्टिक, रैपर या किसी भी प्रकार का कचरा न फेंकें, हमेशा कूड़ेदान का ही उपयोग करें। साफ सफाई करने के बाद लोगों को पर्यटन स्थल को साफ सुथरा रखने का भी संदेश दिया और विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यटन के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
22 सितम्बर 2026 साप्ताहिक पर्यटन गतिविधियों के अबसर पर दूसरे दिन आमंत्रित रिसोर्स पर्सन वी वॉक विभाग के वरिष्ट प्रशिक्षिक श्री चंदन चौना ने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को पर्यटन के महत्व और उसकी व्यापक संभावनाओं के बारे में अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विषय के विद्यार्थियों को को अपने संबोधन में चम्बा के राजा भूरी सिंह के समय स्थापित प्रथम ऐतिहासिक पावर प्रोजेक्ट—को याद करते हैं। यह प्रोजेक्ट केवल विद्युत उत्पादन का साधन नहीं था, बल्कि उस समय की दूरदर्शी सोच और आधुनिक विकास की ओर बढ़ते कदम का प्रतीक भी था। इस दौरान पर्यटन विषय के विद्यार्थियों ने चंबा के ऐतिहासिक जल विद्युत परियोजना भूरी सिंह का भ्रमण कियाI
23 सितम्बर 2026 तीसरे दिन के हेरिटेज वॉक के दौरान रिसोर्स पर्सन वी वॉक विभाग के वरिष्ट प्रशिक्षिक श्री कैलाश मन्हास ने
तीसरे दिन के हेरिटेज भ्रमण के दौरान पर्यटन विषय के विद्यार्थियों को चम्बा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक मंदिरों सुही माता मंदिर व चामुंडा मंदिर के बारे में जानकारी दी गई कि हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि चम्बा जिला अपनी समृद्ध धार्मिक विरासत, प्राचीन मंदिरों और अनूठी स्थापत्य कला के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध हैI
इस ऐतिहासिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने चंबा के चामुंडा मंदिर में भजन-कीर्तन कर धार्मिक वातावरण को और अधिक श्रद्धामय बना दिया।
24 सितम्बर 2026 चौथे दिन के हेरिटेज वॉक भ्रमण के दौरान आमंत्रित रिसोर्स पर्सन वी वॉक विभाग के वरिष्ट प्रशिक्षिक श्री अभिषेक ने पर्यटन विषय के विद्यार्थियों को आज के शैक्षणिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पिलग्रिमेज टूरिज्म (तीर्थ पर्यटन) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि पिलग्रिमेज टूरिज्म का अर्थ ऐसे धार्मिक स्थलों की यात्रा से है, जहाँ लोग अपनी आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति के लिए जाते हैं। इस दौरान पर्यटन विषय के विद्यार्थियों ने चंबा के 10वीं सदी के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल लक्ष्मी नारायण मंदिर और चंबा के प्रसिद्ध चंपावती मंदिर का ऐतिहासिक भ्रमण कियाI
25 सितम्बर 2026 पांचवें दिन के साप्ताहिक पर्यटन गतिविधियों के दौरान आमंत्रित रिसोर्स पर्सन महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर व IQAC के डायरेक्टर डॉ चमन ज़ी ने पर्यटन विषय के विद्यार्थियों को विश्व पर्यटन दिवस की थीम “Digital Agenda and Artificial Intelligence to Redesign Tourism” के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बताया कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीकों के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र में बड़े बदलाव आ रहे हैं। AI की मदद से पर्यटन स्थलों की बेहतर प्लानिंग, ऑनलाइन बुकिंग, वर्चुअल टूर, स्मार्ट गाइड सिस्टम तथा पर्यटकों को व्यक्तिगत अनुभव (Personalized Experience) प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे डिजिटल तकनीकों का सही उपयोग कर पर्यटन क्षेत्र को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित एवं आकर्षक बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
26 सितम्बर 2026 व 27 सितम्बर 2026 विश्व पर्यटन दिवस के साप्ताहिक पर्यटन गतिविधियों के अंतिम दिन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें क्विज प्रतियोगिता, वाद-विवाद (Declamation), पोस्टर मेकिंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जिसमें क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वी वॉक विभाग के रयान, कीर्ति, खुशी और सुरेश, और आदित्य, दानिश दूसरे स्थान पर रहेI
डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में वी वॉक तृतीय वर्ष की दामिनी व सूरज कुमार द्वितीय स्थान पर रहेंI
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में यश्शवी प्रथम स्थान पर रही और जीवन कुमार दूसरे स्थान पर रहेI
कल्चरल परफॉर्मेंस प्रतियोगिता में मोहित, सूरज प्रथम स्थान पर और ट्विंकल दूसरे स्थान पर रहीI
महाविद्यालय के वी-वॉक विभाग के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ चमन के द्वारा विद्यार्थियों को विश्व पर्यटन दिवस की थीम “Digital Agenda for Artificial Intelligence to Redesign Tourism” के बारे में विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि किस प्रकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर्यटन क्षेत्र को आधुनिक, सुगम एवं नवाचारपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
पर्यटन सप्ताह मनाने से विद्यार्थियों को धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन की जानकारी हासिल होंगी और भविष्य में पर्यटन रोजगार के अवसर की जानकारी मिलेगीI
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा पर्यटन सप्ताह को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय विश्व पर्यटन दिवस 2026 में पर्यटन सप्ताह के समापन समारोह पर वी वॉक विभाग के स्किल प्रशिक्षक श्री कैलाश मन्हास,श्री चंदन चौना,श्री अभिषेक,श्रीकांत कुकरेजा व विवेक शर्मा, श्री जारनो, श्री तिलकराज, श्रीमती आंचल व सुश्री युक्ति भारद्वाज महाविद्यालय के शिक्षक और वीं वॉक के विद्यार्थी विशेष रूप से अंतिम दिन समापन समारोह में मौजूद रहेI