World Ayush Foundation Regd.

World Ayush Foundation Regd. To work on all streams of Ayush

वर्ल्ड आयुष फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष,ऋषिकुल आयुर्वेदिक पीजी कालेज के स्नातक  डॉ,धनंजय श्रीवास्तवऋ...
13/09/2026

वर्ल्ड आयुष फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष,ऋषिकुल आयुर्वेदिक पीजी कालेज
के स्नातक डॉ,धनंजय श्रीवास्तव
ऋषिकेश से यूरोप तक आयुर्वेद की वैश्विक यात्रा पर

आयुर्वेद की प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक
स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से नवजीवनम् आयुर्वेद इंस्टीट्यूट्स, ऋषिकेश के संस्थापक एवं CEO,
अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद विशेषज्ञ एवं गोल्ड मेडलिस्ट
डॉ. डी. के. श्रीवास्तव (धनंजय कुमार श्रीवास्तव)
आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक यूरोप के नीदरलैंड्स, बेल्जियम और स्विट्ज़रलैंड में आयुर्वेद
वेलनेस वर्कशॉप, व्याख्यान, परामर्श एवं उपचार
कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

डॉ श्रीवास्तव को यूरोपियन एजुकेशन ऑफ़ आयुर्वेदा
द्वारा इन देशों में आमंत्रित किया गया है जो उत्तराखंड
के लिए बहुत ही गौरव की बात है ।

डॉ. श्रीवास्तव पिछले लगभग 30 वर्षों से आयुर्वेद चिकित्सा एवं वेलनेस के क्षेत्र में कार्यरत हैं और अब तक 16 से अधिक देशों में आयुर्वेद के कार्यशालाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय चिकित्सा पद्धति का प्रचार-प्रसार कर चुके हैं।

डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार, “आयुर्वेद केवल रोग के उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक समग्र भारतीय जीवन-दृष्टि है। हमारा उद्देश्य प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान को आधुनिक समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप विश्वभर के लोगों तक पहुंचाना है।”

#यूरोपआयुर्वेद

25/07/2026
9th International conference of WAF& VHM organised At paris (France)
06/07/2026

9th International conference of WAF& VHM organised At paris (France)

प्रेस विज्ञप्तिबहराइच, दिनांक 22 मई 2026आज दिनांक 22.05.2026, दिन शुक्रवार को वर्ल्ड आयुष फाउंडेशन एवं आयुष विभाग, बहराइ...
22/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति
बहराइच, दिनांक 22 मई 2026
आज दिनांक 22.05.2026, दिन शुक्रवार को वर्ल्ड आयुष फाउंडेशन एवं आयुष विभाग, बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय पं. केशवराम मिश्र फ्री आयुष चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम खालेपुरवा, कटहा, जनपद में किया गया। शिविर में आयुष विभाग की ओर से एक वृहत चिकित्सा शिविर आयुर्वेद,यूनानी,होमियोपैथी की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. रंजन वर्मा ने बताया कि शिविर में शल्य चिकित्सक डॉ. उपेंद्र रावत, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति सिंह, वरिष्ठ काय चिकित्सक डॉ. विजय गौतम, डॉ. आनंद कुमार निराला, डॉ. सुधीर उपाध्याय, योग प्रशिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव, यूनानी चिकित्सक डॉ. सर्वेश रावत, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशीष कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रभात मिश्र, प्राची मिश्रा तथा स्टाफ सदस्य चक्रपाणी गौड़, हुसैनी एवं दिवाकर आदि का विशेष योगदान रहा।
शिविर में कैंसर रोगियों की स्क्रीनिंग भी की गई तथा लोगों को जीवनशैली जनित रोगों से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री दिवाकर पांडेय, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सरोज शंकर राम तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. यूसुफ़ अली अंसारी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
शिविर में आयुर्वेद से कुल 310.यूनानी विधा से कुल 135 एवं होम्योपैथी से कुल 70 मिलाकर कुल 515 रोगियों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं आभार ज्ञापन सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट श्री राजेश मिश्रा द्वारा किया गया।

30/04/2026

आयुष विभाग,बहराइच द्वारा आयोजित कार्यशाला में धौति कर्म....

Address

"Maldweep " 44 Umang, Phase 2, Mahanagar Township
Bareilly
243006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when World Ayush Foundation Regd. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to World Ayush Foundation Regd.:

Shortcuts

Share