Modern Chemistry Classes, Buxar

Modern Chemistry Classes, Buxar

Share

only for Study

08/04/2026
26/02/2025

जज्बातों में बहकर, खुद को किसी के अधीन मत कीजिए, खुदा और खुद के अलावा, किसी पर यकीन मत कीजिए।
Pawan Sir

28/07/2024

पढ़े लिखें परिंदे कैद हैं, माचिस से मकान में।
9 से 6 की ड्यूटी, और मानसिक थकान में।।

मन गांव में ही रह गया, शरीर शहर का वासी है।
ताज़ा बस, ख़बर यहाँ, तासीर बासी_बासी है।।

दो जन दोनों कमाने वाले, बच्चों को कौन संभाले।
टारगेट के पीछे भाग रहे हैं, तन को कर, बीमा के हवाले।।

यारों का न संग रहा, न न्योता न व्यवहार।
खुद के घर जाते हैं बन, जैसे रिश्तेदार।।

कर बंटवारा एकड़ बेचा, वर्ग फीट के दरकार में।
बिछड़े, पिछड़ा कह के, खो गए अगड़ों के कतार में।।

शुरुवाती; मज़ा बहुत है, एकाकी; स्वप्न; संसार में।
मुसीबत हमेशा हारा है, संगठिक संयुक्त परिवार में।।

माता, पिता न आने को राजी, गांव में नौकरी है कहां जी।
जिनके पास दोनों है बंधुओं, उनका जीवन है शान में

पढ़े लिखें परिंदे कैद हैं, माचिस से मकान में।
9 से 6 की ड्यूटी, और मानसिक थकान में।।

Photos from Modern Chemistry Classes, Buxar's post 02/04/2024

12th के वार्षिक परीक्षा- 2024 में अच्छा नंबर लाने वाले बच्चों को संस्था के द्वारा पुरस्कृत किया गया.
सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं

Photos from Modern Chemistry Classes, Buxar's post 27/01/2024

Hurry up
Admission Open for 12th
31 जनवरी 2024 तक महाऑफर है.
लाभ अवश्य उठाएं

01/10/2023

दाब का इकाई परिवर्तन

• 1 atm = 1.01325 x 105 Pa
1 atm = 101.325 kPa
1 atm = 760 mmHg
1 atm = 760 torr
1 atm = 1.01325 bar
1 atm = 14.7 psi
1 atm = 1013.25 mbar
• 1 bar = 1 x 105 Pa

1 millibar (mb) = 100 Pa

Atmosphere (atm)
Pascal (Pa)
Kilopascal (kPa)
millibar (mb)

01/10/2023

उपसहसंयोजक यौगिको का IUPAC नामकरण एवं सूत्रीकरण :

[1.] यौगिक के सूत्र से नाम लिखना : सूत्र से नाम लिखने के नियम निम्न है -

(i) साधारण लवणों की भाँती संकुल लवणो का नाम लिखते समय पहले धनायन तथा फिर ऋणायन का नाम लिखते है, चाहे आयन संकुल हो या सरल हो।

(ii) धनायन व ऋण आयन का नाम लिखते समय इनकी संख्या का उल्लेख नहीं किया जाता है।
उदाहरण: K4 [Fe (CN) 6] में धनायन को टेट्रा पोटेशियम नहीं लिखकर पोटेशियम लिखा जाता है।
[Cu(NH3)4]Cl2 में ऋणायन को डाइ क्लोराइड नहीं लिखकर क्लोराइड लिखते है।

(iii) संकुल आयन का नाम लिखते समय पहले लिगेंड का नाम लिखते है। लिगेंड के नाम से पहले लिगेंड की संख्या का भी उल्लेख करते है तथा लिगेंड के नाम के बाद केन्द्रीय धातु आयन का नाम लिखते है तथा धातु आयन के नाम के बाद इस धातु की ऑक्सीकरण अवस्था का उल्लेख छोटे कोष्ठक में रोमन संख्या में किया जाता है।

(iv) यदि संकुल यौगिक में एक से अधिक प्रकार के लिगेंड उपस्थित हो तो इन लिगेंडो का नाम अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में लिखते है तथा लिगेंडो की संख्या का उल्लेख करने के लिए निम्न शब्द उल्लेख करते है।
लिगेंड की संख्या प्रयुक्त नाम
1 कुछ नहीं
2 di (डाइ)
3 tri (ट्राई)
4 tetra (टेट्रा )
5 penta (पेंटा)
6 hexa (हेक्सा)

(v) यदि किसी लिगेंड में पहले से ही di, tri, tetra आदि शब्द उपस्थित हो या किसी लिगेंड के नाम से पहले ऐसे संख्यात्मक शब्द लगाने से उस लिगेंड के नाम में भ्रम उत्पन्न हो जाता हो तो ऐसे लिगेंड की संख्या का उल्लेख करने के लिए di, tri, tetra शब्द नहीं लगाकर निम्न शब्द प्रयुक्त किये जाते है।
लिगेंड की संख्या प्रयुक्त शब्द
1 कुछ नहीं
2 bis (बिस)
3 tris (ट्रिस)
4 tetrakis (टेट्रा किस)
5 penta kis (पेंटा किस)
6 hexa kis (हेक्सा किस)
ऐसे शब्द प्रयुक्त करते समय उस लिगेंड का नाम छोटे कोष्ठक में लिखा जाता है। जैसे :-
(en)3 = tris (ethylene di amine)
(ph3p) = bis (tri phenyl phosphene)
(C5H5)2 = bis (cyclo penta di enyl)
(py) 2 = bis (pyridine)
(dipy)2 = bis (di pyridine )
(C6H6) 2 = bis (benzene)

(vi) यदि संकुल यौगिक में सेतु लिगेंड उपस्थित हो तो इन लिगेंडो के नाम से पहले u (म्यु) लिखा जाता है।

(vii) संकुल यौगिक में यदि केन्द्रीय धातु आयन संकुल धनायन या उदासीन अणु में उपस्थित हो तो धातु आयन के नाम में कोई परिवर्तन नहीं करते है लेकिन यदि केंद्रीय धातु आयन संकुल ऋणायन में उपस्थित हो तो धातु आयन के नाम के अंत में 'ऐट' शब्द जोड़ा जाता है।जैसे :-
Cr -> Chromium -> Chromate
Mn -> Manganese -> Manganate
CO -> Cobalt -> Cobaltate
Ni -> Nickel -> Nickelate
Cu -> Cupper -> Cuprate
Zn -> Zinc (जिंक) -> Zincate (जिंकेट)
Mo -> Molybdenum -> Molybdate

(viii) संकुल यौगिक में धनायन व ऋण आयन के नाम के मध्य थोड़ी जगह छोड़ी जाती है तथा संकुल आयन का नाम एक साथ लिखा जाता है तथा संकुल आयन के अंत में केन्द्रीय धातु आयन की ऑक्सीकरण अंक लिखते है।
Examples
संकुल यौगिक IUPAC नाम
K4[Fe(CN)6] पोटेशियम हेक्सासायनिडोफेरेट(II)

K2[PtCI6] पोटेशियम हेक्साक्लोरिडोप्लेटिनेट (IV)

[Co(NH3)6]CI3 हेक्साएम्मीनकोबाल्ट (III ) क्लोराइड

[Cr(H2O)4 CI2]CI टेट्राएक्वाडाईक्लोरिडो क्रोमियम(III) क्लोराइड

[Pt(NH3)2Cl4] डाईएम्मीनटेट्राक्लोरिडो प्लेटिनम(IV)

[Co(NH3)3Cl3] ट्राईएम्मीनट्राईक्लोरिडो कोबाल्ट (III)

K3[Co(NO2)6] पोटेशियम हेक्सानाइट्रिडो कोबाल्टेट (III)

Na2[Fe(CN)5.NO] सोडियम पेन्टासायनिडो नाइट्रोसिल फेरेट (II)

[NiCl4]2- टेट्राक्लोरिडोनिकलेट(II) आयन

[Ru(NH)5Cl]+2 पेन्टाऐम्मीनक्लोरिडोरूथेनियम (III) आयन

[Fe(en)3]Cl3 ट्रिस (एथिलीन डाईएमीन) आयरन(III ) क्लोराइड

[Ni (Gly)2] बिस (ग्लाइसिनेटो)निकल (II)

30/09/2023

Q. अमोनिया अणु एक अच्छा लिगैंड कैसे है?

Ans- अमोनिया के नाइट्रोजन में इलेक्ट्रॉनों का एक अकेला जोड़ा(lp) होता है। नाइट्रोजन का आकार छोटा (उच्च क्षारीय गुण) होने के कारण इलेक्ट्रॉन युग्म दान करने की प्रवृत्ति भी अधिक होती है, अत: NH3 एक अच्छा लिगैंड है। इसके बाद NH3 का चित्र बना लें Answer complete

Note :-NH3 को आम तौर पर एक मजबूत लिगैंड माना जाता है लेकिन अपवाद रसायन विज्ञान का दूसरा नाम है।

NH3 कब मजबूत लिगैंड और कमजोर लिगैंड होता है?

यह केंद्रीय परमाणु, समन्वय संख्या, ऑक्सीकरण अवस्था पर निर्भर करता है।
1. यदि केंद्रीय परमाणु 3d श्रृंखला का है--
यदि समन्वय संख्या 6 (ऑक्टाहेड्रल) है और +2 ऑक्सीकरण अवस्था है तो यह कमजोर लिगैंड है और +3 ऑक्सीकरण अवस्था में यह मजबूत लिगैंड है। यदि समन्वय संख्या 4 (टेट्राहेड्रल) है तो यह कमजोर लिगैंड है।

2. यदि केंद्रीय परमाणु 4d और 5d श्रृंखला का है--
यह किसी भी स्थिति में मजबूत लिगैंड की तरह व्यवहार करेगा।

04/08/2023

#साइकिल की सवारी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था (GDP) के लिए बेहद हानिकारक है....!

सुनने में ये हास्यास्पद लग सकता है , परन्तु सत्य है....

एक साइकिल चलाने वाला देश के लिए बहुत बड़ी आपदा है, क्योंकि.......

वो गाड़ी नहीं खरीदता,
वो लोन नहीं लेता,
वो गाड़ी का बीमा नहीं करवाता,
वो तेल नहीं खरीदता,
वो गाड़ी की सर्विसिंग नहीं करवाता,
वो पैसे देकर गाड़ी पार्किंग नहीं करता,
वो ट्रैफ़िक फाइन नहीं देता ,
और तो और
वो मोटा (मोटापा) नहीं होता।

जी हां .....यह सत्य है कि एक स्वस्थ व्यक्ति
अर्थव्यवस्था के लिए सही नहीं है, क्योंकि...

वो दवाईयां नहीं खरीदता,
वो अस्पताल व चिकित्सक के पास नहीं जाता
वो राष्ट्र की GDP में कोई योगदान नहीं देता।

ठीक इसके विपरित एक फ़ास्ट फूड की दुकान 30 नौकरी पैदा करती है........

10 हृदय चिकित्सक,
10 दंत चिकित्सक,
10 वजन घटाने वाले...!



नोट :-पैदल चलना इससे भी अधिक ख़तरनाक होता है, क्योंकि पैदल चलने वाला व्यक्ति तो साइकिल भी नहीं खरीदता...................!!

Photos from Modern Chemistry Classes, Buxar's post 02/06/2023

आज 11th & 12th test में सफल हुए Students
को पुरस्कृत किया गया सभी अच्छा करने
वाले Students को बधाई
By:- Pawan Sir
Hurry up
Admission Open for 11th
2023 to 2024 session

किताबों का साथ हो, पेन पर हाथ हो,
कॉपियां आपके पास हो, पढ़ाई दिन रात हो,
जिंदगी के हर इम्तिहान में आप पास हों,

Want your school to be the top-listed School/college in Buxar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address

Buxar
802101

Opening Hours

Monday 7am - 2pm
Tuesday 7am - 2pm
Wednesday 7am - 2pm
Thursday 7am - 2pm
Friday 7am - 2pm
Saturday 7am - 3pm
Sunday 7am - 11am