DAV SEMRA

DAV SEMRA DAV PUBLIC SCHOOL, SEMRA, BIKRAMGANJ

The Summer Camp at DAV PUBLIC SCHOOL SEMRA, BIKRAMGANJ was successfully organized from 18th May 2026 to 20th May 2026 wi...
23/05/2026

The Summer Camp at DAV PUBLIC SCHOOL SEMRA, BIKRAMGANJ was successfully organized from 18th May 2026 to 20th May 2026 with great enthusiasm and active participation of students from different classes. The camp was conducted with the objective of enhancing creativity, confidence, communication skills, physical fitness, and overall personality development of the students during the summer vacation.
The three-day camp commenced every morning with prayer, meditation, and warm-up exercises. Various fun-filled and educational activities were organized for the students, including drawing and painting, dance, music, yoga, indoor and outdoor games, spoken English activities, handwriting improvement, computer activities, art and craft, quiz competitions, and personality development sessions.
Special activity classes were arranged for students from Nursery to Class VII, while extra academic support classes for major subjects were conducted for students of Classes VIII to XI. Teachers guided the students with dedication and encouraged them to participate actively in every activity.
The students enjoyed the camp wholeheartedly and displayed remarkable enthusiasm, teamwork, discipline, and creativity throughout the programme. Fun games and interactive sessions made the learning experience joyful and memorable for everyone.
The Principal appreciated the efforts of the teachers, students, and parents for making the Summer Camp a grand success. The camp concluded on 20th May 2026 with positive feedback from students and parents alike.

21/05/2026
21/05/2026
जल है तो कल है – DAV सेमरा के विद्यार्थियों द्वारा नोखा शहर में जागरूकता रैली का आयोजननोखा शहर में आज “जल है तो कल है” व...
27/04/2026

जल है तो कल है – DAV सेमरा के विद्यार्थियों द्वारा नोखा शहर में जागरूकता रैली का आयोजन
नोखा शहर में आज “जल है तो कल है” विषय पर एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली DAV पब्लिक स्कूल, सेमरा के विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
रैली में छात्रों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जल बचाने के संदेश दिए। बच्चों ने नारे लगाए –
“जल है तो जीवन है”,
“पानी बचाओ, भविष्य बनाओ”,
“बूंद-बूंद से सागर बनता है”।
रैली नोखा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहाँ विद्यार्थियों ने लोगों को पानी की बर्बादी रोकने और वर्षा जल संचयन अपनाने के लिए प्रेरित किया। आम नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और विद्यार्थियों को इस दिशा में आगे आकर समाज को जागरूक करना चाहिए।
इस रैली के माध्यम से छात्रों ने यह संदेश दिया कि यदि आज जल की रक्षा की जाएगी, तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

डी ए वी पब्लिक स्कूल, सेमरा की रिया कुमारी बनी  जिला टॉपर डी ए वी पब्लिक स्कूल (10+2)CBSE, सेमरा बिक्रमगंज की छात्रा रिय...
17/04/2026

डी ए वी पब्लिक स्कूल, सेमरा की रिया कुमारी बनी जिला टॉपर

डी ए वी पब्लिक स्कूल (10+2)CBSE, सेमरा बिक्रमगंज की छात्रा रिया कुमारी ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 98.4% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ विद्यालय परिवार द्वारा रिया को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई। विद्यालय की प्राचार्या प्रमिला सिंह ने रिया का उत्साहवर्धन करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह सफलता रिया की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस वर्ष सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के कुल 210 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें सभी छात्र-छात्राएँ सफल रहे। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉपर स्थान भी प्राप्त किया।रिया कुमारी आनंदनगर, बिक्रमगंज की निवासी हैं। उनके पिता संतोष कुमार सिंह, जो एक सेवानिवृत आर्मी ऑफिसर हैं, एवं माता सीमा सिंह अपनी पुत्री की इस उपलब्धि से अत्यंत गौरवान्वित हैं। रिया की इस सफलता में विद्यालय के शिक्षक बी.एन. सिंह, एस.बी. द्विवेदी, सोनू कुमार , संदीप पांडे, लालबाबू पांडे, आशीष चौबे,प्रमोद कुमार चौबे,अब्दुल माजिद एवं संयोग कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।अपनी सफलता का श्रेय रिया ने अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। रिया का लक्ष्य 12वीं के बाद एनडीए (NDA) में शामिल होकर देश सेवा करना चाहती है।

Toppers of Our School Class X AISSE-2026
16/04/2026

Toppers of Our School Class X AISSE-2026

News Clippings
03/04/2026

News Clippings

डी ए वी पब्लिक स्कूल, सेमरा बिक्रमगंज में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ यज्ञ एवं हवन के साथआज डी ए वी पब्लिक स्कूल, सेमर...
02/04/2026

डी ए वी पब्लिक स्कूल, सेमरा बिक्रमगंज में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ यज्ञ एवं हवन के साथ
आज डी ए वी पब्लिक स्कूल, सेमरा बिक्रमगंज में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं यज्ञ-हवन के साथ अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही।
हवन कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के संस्कृत शिक्षक श्री लाल बाबू पांडेय जी द्वारा विधिवत् मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया। वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रमिला सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नवीन सत्र के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यज्ञ त्याग, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रमपूर्वक अध्ययन करने तथा विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने हवन में आहुति देकर विद्यालय की उन्नति, विद्यार्थियों की सफलता एवं राष्ट्र की प्रगति की कामना की। कार्यक्रम के उपरांत नियमित कक्षाओं का शुभारंभ किया गया।
नवीन सत्र के प्रथम दिवस पर विद्यालय का वातावरण उत्साह, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

Address

ARA SASARAM Road, SEMRA BIKRAMGANJ
Bikramganj
802212

Opening Hours

Monday 8am - 3pm
Tuesday 8am - 3pm
Wednesday 8am - 3pm
Thursday 8am - 3pm
Friday 8am - 3pm
Saturday 8am - 3pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DAV SEMRA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category