Flair Academy Bikaner

Flair Academy Bikaner Teaching is a great way of contributing to society and enhancing the skills of the young students.We

05/12/2019

Finally patwari vacancy is out now... Check on official rsmssb website..
पट्वारी vacancies का notification official website पर आ चुका है.. और इसी के साथ Eduera Institute पट्वारी के नये Batch 8 December से पवनपुरी, बीकानेर में लगाने जा रहा है..
Admission के लिये comment box में अपने number लिखें |||
100% गारंटी Batch...
15 days Demo Classes
Free Test Series
Weekly Tests
Subject and Topic Oriented Special Classes
Hostel facility for students

जो भी students SSC,  Patwari, RAS, Rajasthan police , Railway की तैयारी के लिये handwritten या printed  notes PDF में ले...
30/09/2019

जो भी students SSC, Patwari, RAS, Rajasthan police , Railway की तैयारी के लिये handwritten या printed notes PDF में लेना चाहते हैं और video lectures join करना चाहते हैं, वो इस video को जरुर देखें तथा अपना whatsapp number comment करें ताकि हम जल्दी से जल्दी आपको Eduera Digital Classes के Telegram Channel पर add कर सकें!!

Telegram link: t.me/EduEraInstitute page : www.facebook.com/eduerabkn Gmail: [email protected]

26/09/2019

My very first video for all the page members regarding digital classes..

05/05/2019

"सफल जीवन के लिए क्या?"

सफल जीवन के लिए एक शरीर चाहिए, जो जैसा भी हो आप उस पर नाज़ करते हो और उसका उद्देश्यपूर्ण उपयोग करते हैं।

सफल जीवन के लिए कुछ ऐसी भावनाएं चाहिए जो जब भी नदी की तरह बहती है तो लोग कौतुहल से उसका बहाव देखते हैं और कुछ लोग उसमें से अपना घड़ा भरने के लिए बेताब रहते हैं।

सफल जीवन के लिए आपके आस-पास ऐसा समाज चाहिए जिसका हर घटक आपके व्यक्तित्व का निर्माण करने के लिए अपने घटकों का निर्माण भी करता रहता है।

सफल जीवन के लिए आपको एक ऐसा परिवार चाहिए जहाँ हर सदस्य एक दूसरे को सहारा देता है।

सफल जीवन के लिए कुछ ऐसी महत्वाकांक्षाएं चाहिए जो धरातलीय हो मगर जाती अनंत आसमान की तरफ हो।

सफल जीवन के लिए ऐसी शिक्षा चाहिए जो हमारी महत्वाकांक्षाओं को पाने के रास्ते को निष्कंटक और सरल कर दे।

सफल जीवन के लिए आपको मस्तिष्क में एक बटन चाहिए जो सिर्फ और सिर्फ आपके चाहने पर ही चालू और बंद होता है और वो बटन यह सुनिश्चित करता है कि आपको किसको 'देखा' और 'अनदेखा' करना है।

सफल जीवन के लिए आपको एक ऐसा हमदर्द दोस्त चाहिए जिसे आप वो बता सको जिसे आप खुद को भी नहीं बता पाते।

और हाँ! सफल जीवन के लिए असफल लम्हों में ना टूटने वाली ताकत सबसे पहली शर्त है।

27/04/2019

"कोई कठिन रास्ता चुनो..."

आँसू बहाकर भीगने से अच्छा है किसी मक़सद को पूरा करने के लिए पसीने से भीगें। आंसुओं से मन हल्का होता है लेकिन जीवन में उठे किसी भी रेतीले तूफान को पसीने रूपी बारिश की बूंदों से जमींदोज़ किया जा सकता है।

अगर आपकी आत्मा ने स्वीकार कर लिया कि आप कभी ना बुझने वाला चिराग है तो जीवन में आया चक्रवात कुछ फड़फड़ाहट पैदा कर चला जाएगा।

एकबार मान लिया कि जीवन कठिन है लेकिन कठिन किससे है? जीवन रूपी नाव के खेवनहार हम खुद है और चप्पू हमारे जीवन संघर्ष के प्रतीक है। जो पानी नाव को कल्लोलित कर परेशान कर देता है उसका प्रवाह ही उसे आगे बढ़ाता है। घहराती भीषण लहरें आपकी नाव को पलट भी सकती है। उथल पुथल वाले पानी से उलझने निकले हो तो तैरने का हुनर भी आना चाहिए। तैरने निकले हो तो तुमसे टकराने वाली हर लहर को छितराना आना चाहिए।

घिसे पिटे रास्ते पर चलने वाले जलूस में शामिल होकर नारे लगाने के बजाय तापसी इरादों को लेकर कोई कठिन रास्ता चुनो। रास्ता ऐसा हो जो आपमें भय और आशंकाओं की झुरझुरी पैदा करता हो लेकिन वहाँ से जो मंजिल मिलती है वो हमें बिना सपनों वाली नींद दे। वैसे स्वप्नलोक को हकीकत में तब्दील करने वाला जीवन तो आप जी ही रहे हैं। बखूबी समझ लो जीवन उन्होंने जिया हैं जो हर सूरत में याद रखते है कि ये दुबारा मिलता नहीं है और हमारे हर हिस्से को प्रकृति ने किसी प्रयोजन के लिए बनाया है।

प्रयोजन को समझना और रास्ते पर चल पड़ना ही जीवन है। छांव में बैठकर सुस्ताने वालों के लिए भयंकर बवंडर आने वाले हैं।

20/04/2019

"बेक़रारी"

कुछ अच्छा पाने की बेक़रारी को जेहन में बरक़रार रखिए। आप कितने भी बड़े रसूखदार या अमीर है, असली अमीरी इस बात पर निर्भर करेगी कि आपके दिल में कुछ अच्छा पाने की बेक़रारी और सनक कितनी है।

आप किसी 'सपने' या 'अपने' को लेकर बहुत बेक़रार है, और बड़ी बेताबी से उसे पाने निकल पड़े हो तो आपकी यात्रा शुभ हो। लेकिन बेक़रारी के सुरूर में सफर का सलीका मत भूल जाना।

सफर के कुछ कायदे हैं। एक तो ये कि सफर में आपकी गाड़ी हमेशा 'टॉप गियर' में नहीं चलेगी। जरूरत पड़ने पर उसे पहले, दूसरे या 'रिवर्स' गियर में भी चलाना पड़ सकता है। लेकिन सुनिश्चित करें कि ये सब होते हुए भी आप आगे ही बढ़ रहे हैं।

दूसरा ये कि आपकी गाड़ी में ईंधन की आवश्यकता होगी, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है कि आप को मुसल्सल जोश देने वाला ईंधन आप में भी भरा हुआ है। अगर आप में वो ईंधन नहीं है तो गहरी साँस लेकर हवा में बिखरी ऊर्जा को इकठ्ठा करो और अपने मस्तिष्क में लगा हुआ 'टॉप गियर' तलाशो। याद रखो, तीर्थयात्री की तीर्थ पर पहुँचने की बेक़रारी तीर्थ पर मिलने वाले दर्शन से भी ज्यादा बड़ी दौलत है।

तीसरा ये कि आपके पास अपनी मंजिल का नक्शा हो। भ्रमित कर देने वाले चौराहे, आकर्षण, लोग रास्ते में मिलेंगे। वेग और बेक़रारी से बहती नदियों को समुद्र से मिलने के लिए रोका जाय तो वो तबाही ला देती है। स्वार्थी लोग रास्ते में बांध बनाते है लेकिन बांधों को नदी के बुलंद हौसलें मालूम होते है वे भी तनाव में आकर मुँह खोल कर नदी को आगे बढ़ने का मार्ग दे देते हैं।

आज गाड़ी 'टॉप गियर' में नहीं चल रही है तो कोई बात नहीं, पर अपने भीतर के ईंधन को चेतावनी के निशान तक नहीं पहुँचने देना।

Address

Bikaner
334001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919057222930

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Flair Academy Bikaner posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Flair Academy Bikaner:

Shortcuts

Share

Category