20/04/2026
विजयनगर में अब कोटा जैसी सफलता: JEE Mains में पीजीआई के सितारों ने गाड़े झंडे
कृतिका मीणा की आल इंडिया 951 वीं रैंक
बिजयनगर | 20 अप्रैल, 2026
प्राज्ञ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (PGI), विजयनगर के विद्यार्थियों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित JEE Mains 2026 के परिणामों में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। संस्थान के 5 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए यह साबित कर दिया कि अब स्थानीय स्तर पर रहकर भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट रैंक हासिल की जा सकती है।
शानदार व्यक्तिगत उपलब्धियां:
संस्थान के कार्तिक टेलर ने 94.60 परसेंटाइल के साथ टॉप किया है। वहीं, कृतिका मीणा (पुत्री सुभाष मीणा, स्टेशन मास्टर) ने 93.71 परसेंटाइल प्राप्त करते हुए ST वर्ग में ऑल इंडिया रैंक 951 हासिल कर एक मिसाल कायम की है। इनके अलावा अर्जुन कुमावत (89%), विकास चौधरी (85%) और हिमांशु पंचोली (84.8%) ने भी अपनी मेहनत से सफलता का परचम लहराया है।
संस्थान के मंजीत सिंह ने बताया कि PGI का 'IIT-JEE/NEET' कार्यक्रम विद्यार्थियों को वह प्रतिस्पर्धी माहौल और अनुभवी फैकल्टी प्रदान कर रहा है, जिसके लिए पहले विद्यार्थियों को कोटा जाना पड़ता था। संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#बिजयनगर