05/09/2021
*कृपया 2 मिनट समय निकाल कर पूरा मैसेज जरूर पढ़े एवं अपने विचार इस संदर्भ में अवश्य रखें।*
*प्रिय अभिभावकगण,*
*जैसा कि हमसब जानते है कि COVID-19 के कारण लगभग 2 साल के लंबे LOCKDOWN के बाद, अब परिस्थितियां सामान्य हो चली है... लेकिन हमसब यह बात भी भलीभाँति जानते है कि यह LOCKDOWN, बड़े और बच्चों पर भारी पड़ा है। हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि बंद वातावरण में घर में रहने के कारण बच्चों में चिड़चिड़ापन आया है क्योंकि एक बच्चा एक आजाद पंछी की तरह होता है, जो उड़ना और सीखना पसंद करता है। छोटे बच्चों के लिए यह समझना विशेषरूप से तनावपूर्ण है कि सबकुछ अचानक से क्यों रुक गया?? वे दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर क्यों नहीं जा सकते हैं?? उन्हें स्कूल जाने की अनुमति क्यों नहीं है??*
*बच्चों का छोटा, मासूम दिमाग इस लंबे और भयावह LOCKDOWN से निपटने के लिए तैयार नहीं था किसी प्रकार से भी क्योंकि यह सब एकदम अचानक से हो गया। अब यहां माता-पिता /परिवार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो चुकी है। दरअसल, सरल शब्दों में कहा जाये तो माता-पिता अपने बच्चों का पेट भरने के लिए उन्हें खाना खिलाते हैं, लेकिन उन्हें इस वैश्विक चुनौती से प्रभावित न होने के लिए अपने बच्चों को भावनात्मक और मानसिक रूप से उन्हें प्रेरित भी करने की जरूरत है। वर्तमान परिदृश्य में, यह पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है कि माता-पिता बच्चे की प्रतिरक्षा और समग्र कल्याण में सुधार के पर्याप्त ध्यान दें।*
*नेल्सन मंडेला ने कहा था -"शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं"।*
*शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों और पेशेवरों के रूप में, हम इस समय भारी बदलाव और अनिश्चितता का अनुभव कर रहे हैं। हालाँकि, शिक्षा का महत्व लगातार बना हुआ है।*
*और हमसब को एक साथ मिलकर आगे बढ़ते जाना है, क्योंकि इच्छाशक्ति से बढ़कर कोई शक्ति नहीं होती। आपसभी को इसी इच्छशक्ति का उपयोग करते हुए अपने बच्चों को पूर्ण जोश व उत्साह के साथ विद्यालय भेजना है और उन्हें वापस उनकी वो प्यारी सी दुनिया लौटा देनी है जिससे वो बच्चें 2 साल से दूर रहे है।*
*हमेशा की तरह आगे भी MODERN ABC विद्यालय परिवार जिसके आप अभिभावकगण एक अभिन्न हिस्सा है, आपके साथ हर परिस्थिति में साथ रहेगा और आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रयासरत व कार्यरत रहेगा।*😊
*Thank you*
*Modern ABC Public School Management.*