06/03/2026
दलित संवाद
जब अन्याय पर चुप्पी साध ली जाती है,
तब अन्याय और मजबूत हो जाता है।
समाज तभी आगे बढ़ता है जब हर व्यक्ति की
गरिमा, समानता और अधिकारों का सम्मान हो।
संवाद का उद्देश्य किसी को तोड़ना नहीं,
बल्कि सच को सामने लाना और न्याय की राह बनाना है।
आइए, संविधान के मूल्यों, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को मजबूत करें।
16/02/2026
कोलकाता पुलिस ने गुजरात के 4 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं-
अनिल सलात, धीरू सलात, समीरभाई सलात और राजू कुमार।
पुलिस के अनुसार, ये आरोपी देवी-देवताओं का भेष धारण कर ट्रैफिक सिग्नलों पर लोगों से पैसे मांगते थे। धार्मिक भावनाओं के चलते लोग रुकते, और यहीं से ठगी का खेल शुरू होता।
बातों में उलझाकर ये आरोपी कुछ ही पलों में मोबाइल या बटुआ चोरी कर फरार हो जाते थे।
इस गिरोह का खुलासा तब हुआ जब मोबाइल चोरी के एक मामले में मोहम्मद शाहनवाज और मोहम्मद समीर की गिरफ्तारी हुई। पूछताछ में पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ।
पुलिस का कहना है कि यह गिरोह सिर्फ कोलकाता तक सीमित नहीं, बल्कि देश के कई हिस्सों में सक्रिय रहा है। कोलकाता पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।