28/07/2025
"हाल ही में हमारे शिक्षण संस्थान में एक अनुशासनात्मक घटना घटी थी, जिसे लेकर मीडिया और सोशल मीडिया में कई भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। हम इस बात को स्वीकार करते हैं कि घटना संस्थान में हुई, और हमने आंतरिक रूप से इस पर उचित कार्रवाई की है।
हालांकि, कुछ समाचार माध्यम और प्रतिस्पर्धी संस्थानों के प्रभाव में इसे जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है।
विशेष रूप से, जिस शिक्षक 'ज्योतिष कुमार' का नाम इस पूरे मामले में जोड़ा जा रहा है, वे पिछले छह महीने से इस संस्थान में कार्यरत नहीं हैं। उन्हें इस घटना से जोड़ना पूरी तरह से अनुचित और तथ्यविहीन है।
हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम हर छात्र के आत्म-सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी अनुचित व्यवहार को हम बढ़ावा नहीं देते और सभी घटनाओं पर समय पर और निष्पक्ष कार्रवाई करते हैं।
हम मीडिया से और समाज से यह निवेदन करते हैं कि तथ्यों की पुष्टि किए बिना किसी भी व्यक्ति या संस्था की छवि को नुकसान न पहुँचाएं।"