23/07/2026
लखनऊ मंडल के समस्त सचिव, ग्राम पंचायत हेतु विभागीय महत्वपूर्ण विषयों एवं पोर्टल विषयक तीन (03) दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 22 जुलाई से 02 दिसंबर 2026 तक पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट), लखनऊ में किया जा रहा है जिसके प्रथम बैच के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को श्रीमती प्रवीणा चौधरी, संयुक्त निदेशक, पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने पंचायत स्तर पर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु सचिव, ग्राम पंचायत की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए विभागीय महत्वपूर्ण विषयों एवं पोर्टल की जानकारी को सचिवों के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।