Government Polytechnic Bhatapara

Government Polytechnic Bhatapara Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Government Polytechnic Bhatapara, College & University, Bhatapara.

शासकीय पॉलिटेक्निक भाटापारा में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जुलाई प्रथम सप्ताह में संस्था परिसर में फलदार पौधों का र...
04/08/2026

शासकीय पॉलिटेक्निक भाटापारा में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जुलाई प्रथम सप्ताह में संस्था परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया

स्थानांतरण पर विदाई समारोहशासकीय पॉलिटेक्निक, भाटापारा में दिनांक 08 जुलाई 2026 को संस्था में कार्यरत व्याख्याता श्री उत...
04/08/2026

स्थानांतरण पर विदाई समारोह

शासकीय पॉलिटेक्निक, भाटापारा में दिनांक 08 जुलाई 2026 को संस्था में कार्यरत व्याख्याता श्री उत्तम कुमार नायक के शासकीय पॉलिटेक्निक, खैरागढ़ स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। श्री नायक ने संस्था परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

21/06/2026

**अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम**

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक **21 जून 2026** को **शासकीय पॉलिटेक्निक भाटापारा** की **राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई** के सहयोग से **गोद ग्राम देवरी** में प्रातः **7:00 बजे** योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक **सुश्री डॉली बजाज** के मार्गदर्शन में संस्थान की प्राचार्य **श्रीमती सुनीता तिवारी**, ग्राम सरपंच **श्रीमती बेदकुंवर घृतलहरे**, रा से यो कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आम्रपाली धमगया, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती सुनीता तिवारी ने सभी को स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

**अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हेतु जनजागरूकता अभियान रिपोर्ट**अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय पॉलिटेक्निक भाटापारा क...
21/06/2026

**अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हेतु जनजागरूकता अभियान रिपोर्ट**

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय पॉलिटेक्निक भाटापारा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम देवरी में आयोजित किए जाने वाले योग सत्र के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान दिनांक 18.06.2026 को चलाया गया। स्वयंसेवकों ने ग्राम में घर-घर जाकर ग्रामीणों को योग के महत्व एवं स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी तथा अधिक से अधिक संख्या में योग सत्र में सहभागिता हेतु प्रेरित किया। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों में योग के प्रति जागरूकता एवं उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ।

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के दौरान  MyGov और  MyBharat पोर्टल पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है ज्यादा ...
19/06/2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के दौरान MyGov और MyBharat पोर्टल पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभागिता करें |

06/05/2026
युवा दिवस का आयोजनदिनांक 12-01-2026 को राष्ट्रीय युवा दिवस  के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय बलौदाबाज़ार में एक दिवसीय  राज...
06/05/2026

युवा दिवस का आयोजन
दिनांक 12-01-2026 को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय बलौदाबाज़ार में एक दिवसीय राज्य स्तरीय युवा संवाद एवं नेतृत्व क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, सेवा और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करना था।इस शिविर में संस्था की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आम्रपाली धमगया के नेतृत्व में संस्था के 36 एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुति भी की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों और आदर्शों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. डी. एस. रघुवंशी सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित सभी प्रतिभागियों के लिए यह प्रेरणादायक और स्मरणीय अनुभव रहा।

वीर बाल दिवस 2025संस्था में वीर बाल दिवस 2025 के उपलक्ष्य में दिनांक 23-12-2025 को विद्यार्थियों को वीर बाल साहिबज़ादों ...
06/05/2026

वीर बाल दिवस 2025

संस्था में वीर बाल दिवस 2025 के उपलक्ष्य में दिनांक 23-12-2025 को विद्यार्थियों को वीर बाल साहिबज़ादों के अदम्य साहस, बलिदान एवं राष्ट्रभक्ति से प्रेरित फिल्म का प्रदर्शन कराया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, देशप्रेम तथा साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन माध्यम (गूगल फॉर्म) द्वारा निबंध, कहानी एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22-12-2025 से किया गया, जिसकी अंतिम तिथि 25-12-2025 निर्धारित की गई।

चित्रकला प्रतियोगिता  संस्था के छात्र छात्राओं के लिए दिनांक 06-12-2025 को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया | प्र...
06/05/2026

चित्रकला प्रतियोगिता

संस्था के छात्र छात्राओं के लिए दिनांक 06-12-2025 को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया | प्रतियोगिता में सभी छात्र/छात्राओ ने भाग लिया लिया | उक्त प्रतियोगिता में संस्था के 70 छात्र/छात्राएँ उपस्थित रहे |
प्रतियोगिता में विजेता छात्र- छात्राओं के नाम निम्नांकित हैं-

1.प्रिया वर्मा - 3rd इलेक्ट्रिकल- प्रथम
2.राजा साहू - 1st मैकेनिकल-द्वितीय
नीलम 1st इलेक्ट्रिकल द्वितीय
3.अखिलेश 1st मैकेनिकल तृतीय
प्रमोद कुमार 1st इलेक्ट्रिकल तृतीय

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकतासंस्था में 28 नवम्बर 2025 को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण 0...
06/05/2026

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता
संस्था में 28 नवम्बर 2025 को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण 06 दिसम्बर 2025 को किया गया। संस्था के छात्रों व शिक्षकों के लिए stress, anxiety, depression पर उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सत्र शासकीय जिला अस्पताल बलौदाबाजार के डॉ मोहिंदर घृतलहरे द्वारा किया गया।

Address

Bhatapara

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government Polytechnic Bhatapara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share