12/02/2022
मंडरो - मिर्जाचौकी शाहाबाद में स्थित आर डी पब्लिक स्कूल में मैट्रिक छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।विदाई समारोह में छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया । आर डी पब्लिक स्कूल के व्यवस्थापक अंदीप कुमार व शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को विदाई देने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।इस दौरान आशिर्वाद देकर विदा करने लगे तो सभी की आंखे भर आयी ।विद्यालय छोड़कर जाने वाली छात्र-छात्राएं भी रो पड़ी ।वही विद्यालय के व्यवस्थापक अंदीप कुमार ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने भरोसे अच्छे अंक प्राप्त करने का प्रयास करे ।नकल का सहारा लेने की बात तो सोचे ही नही ।क्योंकि नकल के जरिये परीक्षा पास करने वाले छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल नही हो पाते ।मौके पर विद्यालय के प्राचार्य चन्द्रशेखर ठाकुर , मनीष सिंह , बरकत अंसारी ,प्रमोद रजक , मनोज रजक ,राजकुमार पासवान ,छोटू ठाकुर ,सौरव पाठक ,उदय ओझा ,बिलाल अंसारी , आदि शिक्षकगण उपस्थित थे ।