13/09/2026
साहेबगंज (भागलपुर) में 'नशा मुक्ति अभियान' के तहत आयोजित स्कूल स्तरीय अंडर-16 बालक वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 में एम जे पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। आयोजन का उद्देश्य: युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और फिटनेस को बढ़ावा देकर समाज को नशा मुक्त बनाना। एम जे पब्लिक स्कूल की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल और तालमेल का परिचय देते हुए खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज की। आयोजन समिति ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को अतिथियों और आयोजकों द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।