27/03/2020
प्रधानाचार्या बहन मायावती बालिका इण्टर कालेज गिरिया परसीपुर भदोही
प्यारे बच्चों,
जिला अभिभावक -- शिक्षक संघ एवं मातृ अभिभावक संघ द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की जाती है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु शासन प्रशासन द्वारा जारी निर्देशो का अक्षरत पालन करें जिला अभिभावक शिक्षक संघ द्वारा छात्र छात्राओं से अपील की जाती है कि सब अपने अपने घरों में , हॉस्टल में अथवा जहाँ कही भी है वही रहे एवं सुरक्षित रहें क्योकि जान है तो जहांन है मुझे आशा है आप स्वस्थ होंगे और परिवार में भी सब स्वस्थ होंगे। कृपया आप अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें और कुछ समय के लिए सार्वजनिक रूप से मिलने से बचें। क्योकि आप इस समाज की अमूल्य धरोहर है और मैं चाहता हु की मेरा प्रत्येक मित्र/आदर्श और उसका परिवार स्वस्थ रहे ।
जहाँ हो - जैसे हो - वहाँ - वैसे ही खुश रहना जी।
*आपसे मिलना ज़रूरी नहीं*
*आपका होना ज़रूरी है*
प्रधानाचार्या
श्रीमती अनुराधा साहू
बहन मायावती बालिका इण्टर कालेज गिरिया परसीपुर जिला संत रविदास नगर भदोही