Ambition Youth Academy

Ambition Youth Academy

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ambition Youth Academy, h. no. 177 Patil galli machhe, Belgaum.

We ambition are family we help to Poor and needy families did you students and we are help government school we are provided bags books notebook etc And also we arrange for students education guidance programme

12/02/2026

समाज में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वासों पर कुठाराघात करने वाले महान संत, आर्य समाज के संस्थापक, प्रगतिशील चिंतक, महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

आपके विचार समतामूलक समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

15/11/2023

स्वाधीनता संग्राम के महानायक, जनजातीय गौरव के प्रतीक, धर्म, अस्मिता और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग की सीख देने वाले 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

'भारत निर्माण' में महान जनजातीय विभूतियों के योगदान, सनातन धर्म और मातृभूमि के लिए उनके अद्वितीय संघर्षों के पावन स्मरण को समर्पित 'जनजातीय गौरव दिवस' की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!

जय जोहार...

28/10/2023

नाधयो व्याधयश्चैव रामे राज्यं प्रशासति।
पक्वसस्या वसुमती सर्वौषधिसमन्विता॥

प्रदेश वासियों को वाल्मीकि जयंती की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से जन-जन का साक्षात्कार कराने वाले, 'आदिकवि' महर्षि वाल्मीकि की पावन जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

24/10/2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की सभी स्वयंसेवक बंधुओं को ढेरों बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!

समाज में राष्ट्रीय विचारों का प्रसार कर समर्थ व अखण्ड भारत निर्माण के दिव्य ध्येय के साथ लोगों को जोड़ता यह संगठन असंख्य नागरिकों के लिए प्रेरणा का केंद्र है।

24/10/2023

यतो धर्मस्ततो जयः!

धर्म व न्याय की विजय के महापर्व 'विजयादशमी' की प्रदेश वासियों, भक्तों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व ढेरों मंगलकामनाएं!

यह महापर्व सबके अंतस में धर्म, सत्य, अच्छाई और न्याय की स्थापना के लिए अथाह प्रेरणा भरे, यही कामना है।

जय श्री राम!

23/10/2023

सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥

'महानवमी' के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों, भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए अनंत मंगलकामनाएं!

माँ दुर्गा के नवम स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की कृपा से सभी को सुयशपूर्ण जीवन, समृद्धि, आरोग्यता प्राप्त हो, यही कामना है।

22/10/2023

श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥

पावन पर्व 'दुर्गा अष्टमी' के अवसर पर सभी भक्तों, श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों हेतु मंगलकामनाएं!

जगज्जननी आदिशक्ति माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी के आशीर्वाद से सबके जीवन में समृद्धि और सौभाग्य का नित नया सवेरा हो, यही प्रार्थना है।

21/10/2023

स्वाधीनता के संघर्ष की बुलंद आवाज, राष्ट्र आराधना के प्रेरणा-केंद्र, 'आजाद हिन्द फौज' के स्थापना दिवस पर माँ भारती के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि!

'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा' के उद्घोष के साथ आजादी के लिए बलिदान देने वाले हुतात्माओं का योगदान सदैव अमर रहेगा।

21/10/2023

एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥

जगज्जननी माँ दुर्गा के सप्तम स्वरूप माँ कालरात्रि की आराधना से नकारात्मक शक्तियों पर विजय का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

प्रदेश वासियों एवं भक्तों को माँ असीम शक्ति एवं अभयता का वरदान दें, यही प्रार्थना है।

20/10/2023

चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।।

आदिशक्ति माँ दुर्गा के षष्ठ स्वरूप देवी कात्यायनी अपने भक्तों को नि:श्रेयसता और अलौकिकता प्रदान करती हैं।

देवी माँ की आराधना में लीन भक्तों को आत्म-विश्वास, निर्भयता और आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त हो, यही कामना है।

19/10/2023

नमामि स्कन्दमातरं स्कन्धधारिणीम्।
समग्रतत्त्वसागरामपारपारगहराम्।।

माँ भगवती के पंचम स्वरूप स्कन्दमाता की वंदना से भक्तों के मनोरथ पूर्ण और कष्ट दूर होते हैं।

देवी माँ से प्रदेश वासियों, भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए तेजस्विता, सुख-शांति व मंगलमय जीवन की कामना है।

18/10/2023

या देवी सर्वभूतेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

आदिशक्ति माँ भगवती के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्माण्डा की आराधना संकल्प से सिद्धि और परम पद की ओर ले जाती है। उनकी भक्ति से यश, समृद्धि, अरोग्यता और आयुष्मान का आशीर्वाद मिलता है।

प्रदेश वासियों, श्रद्धालुओं एवं भक्तों के जीवन में यह दिन असीम शुभता लाए, यही प्रार्थना है।

Want your school to be the top-listed School/college in Belgaum?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address

H. No. 177 Patil Galli Machhe
Belgaum
590006