27/04/2026
गोपालपुर में मेधा का जलवा: मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ भव्य सम्मान
गोपालपुर स्थित लाल बहादुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज आयोजित मेधा सम्मान समारोह गर्व, उत्साह और उपलब्धियों का अद्भुत संगम बन गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रामगंज नगर पंचायत के यशस्वी चेयरमैन श्री राकेश कुमार सिंह जी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त फ्लाइट कमांडेंट श्री हरिशंकर सरोज जी एवं मनोनीत सभासद श्री राम उजागर सिंह जी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके अभिभावकों को बधाई देकर बच्चों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। इस दौरान पूरा परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही आरुषि यादव (सुपुत्री श्री राज बहादुर यादव, निवासी धनेपुर), जिन्होंने हिंदुस्तान ओलंपियाड में पूरे प्रतापगढ़ जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
हाई स्कूल वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची इस प्रकार रही: कशिश यादव (93%) – प्रथम स्थान,
अंशिका यादव (91%) – द्वितीय स्थान,
आस्तिक विश्वकर्मा (90%) – तृतीय स्थान,
अनुभव पांडे (88%), स्वामी विश्वकर्मा (88%), शिव रजक (88%),
आस्था यादव (89%), आयुष यादव (86%), साक्षी गिरी (86%), प्रिया पाल (86%),
अंशी गुप्ता (86.6%), साक्षी यादव (86%),
जया यादव (85%), प्राची प्रजापति (85%), आदर्श विश्वकर्मा (85%),
श्वेता गौतम (82%), नंदिनी गौतम (82%), सत्यम यादव (82%),
स्तुति यादव (80%), सेजल यादव (80%), अस्मिता पाल (80%), आरुषि यादव (80%)।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री जंग बहादुर यादव जी ने सभी अतिथियों, मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
🔥 गोपालपुर की इस मेधा गाथा ने एक बार फिर साबित कर दिया—अब गांव का हर बच्चा सफलता की नई इबारत लिखने को तैयार है!
24/04/2026
मत पूछिए… आज दिल किस कदर खुशी से झूम उठा है! 🔥
LBIC गोपालपुर के छात्र-छात्राओं ने आज जो कर दिखाया है, वह सिर्फ परिणाम नहीं… यह संघर्ष की जीत है, यह सपनों की उड़ान है, यह उस मिशन की गूंज है जिसे हमने कभी एक संकल्प के रूप में शुरू किया था।
गांव की पगडंडियों से निकलकर, खेतों की मेहनत के बीच पले-बढ़े, गरीब, शोषित और वंचित परिवारों के इन बच्चों ने आज साबित कर दिया—
हालात चाहे जैसे भी हों, अगर हौसला बुलंद हो तो आसमान भी झुक जाता है! 💥
जिन माता-पिता ने खुद धूप में तपकर, खेतों में पसीना बहाकर अपने बच्चों को पढ़ाया…
आज उन्हीं के सपनों ने अंकों के रूप में चमक बिखेरी है।
बच्चों ने उम्मीद से कहीं ज्यादा अंक लाकर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे विद्यालय का मान-सम्मान आसमान तक पहुंचा दिया है।
प्रधानाचार्य होने के नाते… आज जो गर्व, जो संतोष, जो खुशी महसूस हो रही है… उसे शब्दों में बांध पाना आसान नहीं है।
ये सिर्फ रिजल्ट नहीं… यह हमारी मेहनत, हमारी तपस्या और हमारे विश्वास की जीत है।
मैं हृदय की गहराइयों से अपने उन समर्पित गुरुजनों को नमन करता हूं—
जिन्होंने अभावों में रहकर भी, हर परिस्थिति से लड़ते हुए, गांव के इस परिवेश में बच्चों को ऐसी शिक्षा दी… कि आज ये बच्चे अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ खड़े हुए हैं। 🙏
सभी मेधावी छात्रों को, सभी समर्पित शिक्षकों को, और उन देवतुल्य अभिभावकों को…
कोटि-कोटि बधाई! 💐
और मेरे उन बच्चों के लिए एक संदेश—
जिन्होंने मेहनत तो पूरी की, लेकिन इस बार परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आए…
रुकना मत! टूटना मत!
यह हार नहीं है… यह अगली बड़ी जीत की तैयारी है।
कमर कसो, फिर से जुट जाओ… क्योंकि आने वाला समय तुम्हारा ही है! 🚀
आज LBIC गोपालपुर सिर्फ खुश नहीं है…
आज LBIC गोपालपुर इतिहास लिख रहा है! 🔥
02/04/2026
Namaskar 🙏
Lal Bahadur higher secondary School ka parivar ab Instagram par bhi aa gaya hai! 🎉
Hamare naye smart classes ki jhalak, students ki uplabdhiyan, aur school ki har choti-badi update ab aapko Instagram par sabse pehle milegi. Ek behtar aur aadhunik shiksha ke is safar mein hamare sath judein.
👇 Humse Instagram par judne ke liye:
1. Is photo mein diye gaye QR Code ko kisi dusre phone se scan karein.
YA
2. Seedhe is link par click karke humein FOLLOW karein: https://www.instagram.com/l.b.i.c_gopalpur_official?igsh=c3RtZW1qdmVxemx5
Kripya is post ko share karein aur apne bachon ke ujjwal bhavishya ke safar ka hissa banein. 🏫✨
- मैनेजर, जंग बहादुर यादव
13/03/2026
मीडिया बंधुओं का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार... 🥇🏆🙏🗞️
हमारे विद्यालय, लाल बहादुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर पट्टी प्रतापगढ़ की इस ऐतिहासिक 'दोहरी सफलता' को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में इतनी प्रमुखता से स्थान देने के लिए सभी पत्रकार और मीडिया बंधुओं का विशेष धन्यवाद! ✨
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हमारे होनहार छात्र-छात्राओं (बालिका वर्ग में विजेता और बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन) की इस मेहनत और उपलब्धि को जन-जन तक पहुँचाकर, आपने न केवल विद्यालय परिवार का गौरव बढ़ाया है, बल्कि इन युवा खिलाड़ियों का उत्साह और आत्मबल भी दोगुना कर दिया है। 🏆💪
आपका यह प्रोत्साहन हमारे बच्चों को भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने तथा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करेगा।
सकारात्मक और प्रेरणादायक पत्रकारिता के लिए विद्यालय परिवार की ओर से आप सभी को पुनः साधुवाद! 💐
11/03/2026
🏆 लाल बहादुर इंटर कॉलेज का जलवा! शानदार जीत! 🏆
हमें यह बताते हुए बेहद गर्व हो रहा है कि हाल ही में जिला स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद (कबड्डी) प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय के होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे प्रतापगढ़ में अपनी चमक बिखेरी है! 🌟
🥇 बालिका वर्ग (Girls Category): हमारी होनहार बेटियों ने अपने अद्भुत खेल और जज़्बे से स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम को 18-17 के कड़े मुकाबले में हराकर विजेता (Winner) का शानदार खिताब अपने नाम किया है!
🥈 बालक वर्ग (Boys Category): हमारे लड़कों की टीम ने भी मैदान में जबरदस्त टक्कर दी और शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।
यह ऐतिहासिक जीत हमारे छात्र-छात्राओं की दिन-रात की कड़ी मेहनत, उनके समर्पण और हमारे खेल शिक्षकों के बेहतरीन मार्गदर्शन का ही परिणाम है।
सभी विजेता खिलाड़ियों, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार को इस दोहरी सफलता की हार्दिक शुभकामनाएँ! 💐 हम आगे भी इसी तरह जीत का परचम लहराते रहेंगे। बच्चों का उत्साह बढ़ाते रहें!🥇🙌💐
06/03/2026
UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. उनके अलावा दूसरे नंबर पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे नंबर पर अकांश ढुल हैं | हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | 💐