21/08/2026
सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम 🚦
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर RTO प्रवर्तन एवं यातायात प्रभारी द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
अधिकारियों ने बच्चों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, यातायात संकेतों का पालन करने, निर्धारित गति से वाहन चलाने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी।
बच्चों ने भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
सुरक्षित यातायात — सुरक्षित जीवन।
Ranbir International School, Dhansa Rudhauli, Basti की ओर से सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील।