13/02/2026
आज पीएम श्री स्कूल मूड़घाट के कक्षा 1 की छात्रा श्रुति शर्मा और कक्षा 2 के छात्र आरुष को निपुण विद्यार्थी के रूप में महारानी होटल बस्ती में इनाम देकर सम्मानित किया गया। दोनों ने होटल में खाने पीने और कार से जाने का आनंद उठाया और खूब इनाम भी मिला।
Department of Basic Education Uttar Pradesh
11/02/2026
शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई की धर्मपत्नी श्रीमती अंजू गुप्ता और उनके परिजनों ने अपने 3 वर्षीय सुपुत्र अनय गुप्ता के तीसरे जन्मोत्सव को हमारे विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ सर्वेष्ट मिश्र के नेतृत्व में सभी शिक्षकों व बच्चों ने अनय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अनय ने विद्यालय के 200 छात्रों को स्टेशनरी किट, चाकलेट और बिस्कुट आदि वितरित कर अपनी खुशियां बांटी।
पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से अनय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
Department of Basic Education Uttar Pradesh
Bsa Basti
Dr-Sarvest Mishra
30/01/2026
आज महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि पर विद्यालय में उनके क्षेत्र पर माल्यार्पण कर गांधी जी के योगदान के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई।
Department of Basic Education Uttar Pradesh
Bsa Basti
26/01/2026
आज 77 वें #गणतंत्र_दिवस का राष्ट्रीय पर्व पीएम श्री विद्यालय मूड़घाट में बस्ती सदर में अत्यंत धूम धाम से समारोहपूर्वक मनाया गया। विद्यालय के राष्ट्रपति पदक प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ सर्वेष्ट मिश्र की उपस्थिति में बस्ती सदर के पूर्व विधायक श्री दयाराम चौधरी ने राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराया। इस अवसर पर बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री दयाराम चौधरी ने विद्यालय की खेल कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र, मेडल व अन्य उपहार वितरित किए। प्रधानाध्यापक डॉ सर्वेष्ट मिश्र ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर, स्मृति चिह्न देकर और अपनी लिखित #शिक्षा_के_दीपस्तंभ पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक श्री दयाराम चौधरी ने विद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस विद्यालय ने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यक डॉ सर्वेष्ट मिश्र व शिक्षकों के टीम के अनवरत प्रयासों और उपलब्धियों को सराहा। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी विविध मनोहारी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम प्रधान प्रतिनिधि श्री परशुराम, एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी, श्रीमती आराधना, शैल यादव, अश्वनी कौशिक, मनीष कुमार, विनय चौधरी, अलका वर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
#गणतंत्रदिवस2026
Department of Basic Education Uttar Pradesh
Bsa Basti
Daya Ram Chaudhary Ex - Mla
PM SHRI PS Moorghat Basti
26/01/2026
आप सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय हिंद!
#जयहिंद