Savitri Vidya Vihar Senior Secondary School, Basti, Uttar Pradesh

Savitri Vidya Vihar Senior Secondary School, Basti, Uttar Pradesh

Share

Savitri Vidya Vihar (now Inter College) is a unique school founded in 1997 by Jagdish Prasad Mishra. Board.

Presently it is running upto 12th class and affialated to U.P. Excellent result in the district is the major power of this school.

29/06/2024

इक दिन , इक रोज़ मनहूस घड़ी आई और हम 2007 वर्ल्डकप का बांग्लादेश मैच हार गये। कमरे में टीवी लगी हुई थी। चौदह इंच के स्क्रीन पर मैच देखने को कम से कम चालीस पैतालीस बच्चे और बुजुर्ग खड़े थे। सब लोग द्रविड़ को गालियाँ दे रहे थे। आम समझ यही थी कि ऑस्ट्रेलिया से हारते , श्रीलंका से हारते .....अब बांग्लादेश से भी हारोगे?
कट टू 2023।
अहमदाबाद का क्रिकेट ग्राउंड और मैं अपने ऑफिस के कैंटीन में पचास से ऊपर कलीग्स के साथ। रोहित आउट हुआ तो अच्छी ओपनिंग हो चुकी थीं। फिर कोहली पे अपने को भरोसा भी बहुत था। पर वो दिन 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का नहीं था तो कोहली का क्या होता। उस दिन न शमी की गेंदों में वो धार दिख रही थी। न बुमराह वो पैनिक फैला रहा था।
क्रिकेट का रणतुंगा , विश्व कप का अजेय , अपराजेय सेनापति रोहित शर्मा बेबस था। चेहरे से उसकी बेचारगी साफ़ झलक रहीं थी। जितना वो बेबस दिखता। उतना उस कैंटीन से लोग निकलते जाते। सिर्फ़ मैं और आठ दस लोग बैठे थे। अपने सामने अपना क़त्ल होते देखने के आदी लोग।
बहुत उदास मन से मैं ये कहते हुए लौट आया कि किसी एक को ही तो जीतना रहता ना।
पर मन में एक कसक भर गई। हम वो टूर्नामेंट हारने वाली टीम नहीं थी। कोई ऐसा मैच नहीं था जिसमें हम सुपीरियर नहीं थे।
कट टू दिस वर्ल्डकप!

कप्तान ने फिर अपना दिग्विजयी अभियान शुरू किया। पाकिस्तान से मैच एक दौरान लोगों ने कहा कि पनौती मोदी के गद्दी पर रहते हम मैच नहीं जीत सकते। पर हम जीत गए। गेंदबाज़ों ने पाकिस्तानीयों बल्लेबाज़ी भेद कर रख दी। बाबर आज़म एक दिन में ही सबसे ज़्यादा गाली खाने वाला पाकिस्तानी बन गया। नॉकआउट में कप्तान ने दो बेहतरीन पारियाँ खेलीं और आज हम फाइनल में थे। आज क्रिकेट के निर्वाचित राजा कोहली का दिन था। उसने सिचुएशनल नॉक खेली। थोड़ा स्लो इनिंग थी। इसलिए गालियाँ भी पड़ रही थी।पर घर चलाने वाला बाप ही जनता है कि घर कैसे चल रहा। फिर अक्षर के ओवर में मेरा विश्वास पहली बार डिगा कि हमलोग हार रहें हैं। फिर आया पण्ड्या , चारों ओर से गालियाँ खाने वाला पण्ड्या। उसने जो कलासेन को टपकाया। मुझे यक़ीन हो गया हम मैच जीत रहे। उस यक़ीन को यथार्थ में बदला सूर्या ने आख़िरी ओवर में कैच पकड़कर। मैंने पटाखा उठाया और घर से निकल पड़ा। हमलोग मैच जीत चुके थे अब मुहल्ला जीतने की बारी थी। ❤️ शर्मा जी लड़का इज लव

06/12/2022

सन 1979 में पाकिस्तान के भौतिकविद डॉक्टर अब्दुस सलाम ने नोबेल प्राइज़ जीतने के बाद भारत सरकार से रिक्वेस्ट की कि उनके गुरु प्रोफ़ेसर अनिलेंद्र गांगुली को खोजने में उनकी मदद करे। प्रोफ़ेसर अनिलेंद्र गांगुली ने डॉक्टर अब्दुस सलाम को लाहौर के सनातन धर्म कॉलेज में गणित पढ़ाया था। प्रोफ़ेसर अनिलेंद्र गांगुली को खोजने के लिए डॉक्टर अब्दुस सलाम को 2 साल का इंतजार करना पड़ा और फ़ाइनली 19 जनवरी 1981 को कलकत्ता में उनकी मुलाकात प्रोफ़ेसर गांगुली से हुई।

प्रोफ़ेसर गांगुली विभाजन के पश्चात लाहौर छोड़कर कलकत्ता में शिफ्ट हो गए थे। जब डॉक्टर अब्दुस सलाम प्रोफ़ेसर गांगुली से मिलने उनके घर पहुंचे तो देखा कि वे बहुत वृद्ध और कमज़ोर हो चुके थे। यहाँ तक कि उठ कर बैठ भी नहीं सकते थे। उनसे मिलकर डॉक्टर अब्दुस सलाम ने अपना नोबेल मेडल निकाला और उनको देते हुए कहा कि सर यह मेडल आपकी टीचिंग और आप द्वारा मेरे अंदर भरे गए गणित के प्रति प्रेम का परिणाम है।

अब्दुस सलाम ने वह मेडल गांगुली के गले में डाल दिया और कहा सर यह आपका प्राइज़ है, मेरा नहीं। पाकिस्तान के भौतिकविद इस जेस्चर ने बताया कि भले ही देश विभाजित हो गया था लेकिन उसके मूल्य और उसकी आत्मा ज़िंदा थी।

किसी भी विभाजित सीमा के पार जाकर अपने गुरु को इस तरह से ट्रिब्यूट देना बताता है कि यही वह सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार है जो एक गुरु अपने शिष्य से अपेक्षा कर सकता है।

Photos from Savitri Vidya Vihar Senior Secondary School, Basti, Uttar Pradesh's post 16/05/2021

#बस्ती #वैक्सीनेशन #आवश्यक #सूचनार्थ
जिला- बस्ती के लिए अभी Co-Win app पर वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है

✔️Co-Win app में आज ही मोबाइल नंबर और आधार नंबर से रजिस्ट्रेशन करा लें । रजिस्ट्रेशन का मतलब स्लॉट मिलना नही है। स्लॉट लेने का तरीका आगे बताया जा रहा है ।

✔️मोबाइल नंबर डालकर login करें । लॉगिन के बाद State और District सेलेक्ट कर लें। याद रखें PIN Code डालने पर उस एरिया का ही सेन्टर दिखायेगा इसलिए State और District डालकर ही सर्च करें।
✔️ उसके बाद आपको पूरे सेन्टर की लिस्ट और उसमें available सीट दिखाई देगी जो बहुत तेजी से भर जाती है।
✔️आप को कोई भी सेन्टर सेलेक्ट करके आगे बढ़ना है और Slot सिलेक्शन के बाद Confirm कर देना है। कन्फर्म किये बिना स्लॉट बुक नही होगा ।
✔️पूरे हफ्ते का ओपन है इसलिए कोशिश करिए कि कोई न कोई डेट मिल ही जाए।
✔️हर सेन्टर पर एक ही तरीके से वैक्सीन लगती है इसलिए कोई जरूरी नही है कि घर के बगल वाले सेन्टर पर ही लगवाए अगर किसी सेन्टर की सीट फुल हो गयी तो अगले सेन्टर पर कोशिश करिए ।

✔️वैक्सीन जरूर लगवाइए ताकि आप इस महामारी से लड़ने में सकारात्मक ऊर्जा दे सकें ।

22/03/2020

26 मार्च
#पुरातन #छात्र #सम्मेलन

अगली सूचना तक स्थगित किया जाता है
यह सूचना सब तक पहुंचा दें

जगदीश प्रसाद मिश्र
प्रधानाचार्य

11/10/2019

#बड़े
#आचार्य जी

हम सबके प्रेरणास्त्रोत

Photos from Savitri Vidya Vihar Senior Secondary School, Basti, Uttar Pradesh's post 31/05/2019

तब ठाठ थे
अब कट रही
आओ चले #बचपन को याद करें

15/11/2018

*श्री रामायण एक्‍सप्रेस:*
अयोध्‍या से श्रीलंका तक कराएगी दर्शन, देखें किराया और अन्‍य डीटेल्‍स

दर्शन करवाने की पहल में रेलवे एक और नई शुरुआत करने जा रहा है। भारतीय रेलेवे आज से यानी बुधवार 14 नवंबर से श्री रामायण एक्‍सप्रेस को शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन दिल्‍ली से रवाना होकर आपको भगवान राम से जुडे़ श्रीलंका तक के तीर्थ स्‍थलों की यात्रा आपको करवाएगी। यह 16 दिन का पैकेज होगा।

इस यात्रा को दो हिस्‍सों में बांटा गया है पहला भारत और दूसरा श्रीलंका। दिल्ली से रवाना होने के बाद ट्रेन का अयोध्या में पहला पड़ाव होगा और इसके बाद ये हनुमान गढ़ी, रामकोट और कनक भवन मंदिर जाएगी। ट्रेन रामायण सर्किट के महत्वपूर्ण स्थलों जैसे नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम को कवर करेगी। ट्रेन अपनी यात्रा तमिलनाडु के रामेश्वरम में जाकर 16 दिनों में पूरी करेगी।
IRCTC के अनुसार, इस पैकेज में खाना, रुका, नहाना और धर्मशालाओं में ठहराने की भी व्‍यवस्‍था शामिल होगी। इन सभी चीजों की व्‍यवस्‍था IRCTC के मैनेजर स्‍वयं देखेंगे जो पर्यटकों के साथ पूरे दौरे की यात्रा करेंगे।

रामायण एक्‍सप्रेस में एक साथ कम से कम 800 यात्री सफर कर सकते हैं। एक व्‍यक्ति का किराया 15,120 रुपये होगा। श्रीलंका दौरे के लिए यात्रियों से अलग से किराया लिया जाएगा। श्रीलंका दौरे पर जाने के लिए यात्री चेन्नई से कोलंबो की उड़ान ले सकते हैं। श्रीलंका में 5 रात और 6 दिन के पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 36,970 रुपये होगी। श्रीलंका के दौरे के पैकेज में कैंडी, नुवारा एलिया, कोलंबो और नेगोंबो जैसे 4 डेस्टिनेशन को कवर किया जाएगा।
आईआरसीटीसी ने हाल ही में 28 अगस्‍त से 9 सितंबर तक के टूर के लिए एसी टूरिस्‍ट ट्रेन चलाई थी। यह ट्रेन त्रिवेन्द्रम के रामायण सर्किट से पंचावती, चित्रकूट, श्रिंगवेरपुर, तुलसी मानस मंदिर, दरभंगा, सीतामढ़ी, अयोध्या और रामेश्वरम तक संचालित की गई।

04/03/2017
04/03/2017
13/11/2016

द्वितीय विश्वयुद्ध में चर्चिल ने अपील किया, "आम जनता कृपया अंडे न ख़रीदे, देश में अंडे की कमी है और अंडे सिर्फ सैनिको के लिए ही होंगे !"

ठीक उसी पल , ब्रिटन की दुकानों पर लंबी लंबी लाइन लग गई : लेकिन अंडे खरीदने के लिए लाइन नहीं लगी थी, बल्कि घर में रखे-ख़रीदे हुए अंडे "वापस" करने के लिए लाइन लगी थी !!

लाइन देश के लिए भी लगाईं जाती है, सिर्फ जियो सिम पाने के लिए नही

!

Want your school to be the top-listed School/college in Basti?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address

Basti