10/01/2022
शा उ मा गढ़फुलझर ATL में 22-23 दिसम्बर को एयरोडायनेमिक्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया था, जिसका कल रविवार 9 जनवरी को समापन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने बनाये मॉडल्स में मोटर और अन्य उपकरण लगाकर उसे उड़ाना सीखा। वर्कशॉप में सराईपाली एवं बसना ब्लॉक से लगभग 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। 23 तारीख को विज्ञान मेला एवं आनंद मेला का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बसना विधानसभा विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वन विकास निगम श्री देवेंद्र बहादुर तथा अन्य प्रबुद्ध जन शामिल हुए एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की कुछ झलकियां -
https://youtu.be/U5MPoYmxyZU
https://youtu.be/4oduBJ7LpXA