27/01/2025
गांव खेदड़ के सरकारी स्कूल में सामूहिक रूप से 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री आशारानी खेदड़ रही। मंच संचालन जयपाल सिंहमार द्वारा किया गया ।
इस समारोह में गांव के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज की और कार्यक्रम को सुचारू और सफल रूप से संपन्न किया। बाद में सभी सहभागी विद्यार्थियों को भगत सिंह मॉडल स्कूल की पूर्व छात्रा व मौजूदा सरपंच रेनू रानी व पूर्व सरपंच श्री शमशेर सहारण द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कबड्डी के खेल में गांव खेदड़ का नाम रोशन करने वाली बेटियां अर्पिता व बिंदिया को भगत सिंह मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल जोगिंदर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया । 🙏