Gsss Kaprau

Gsss Kaprau Gsss Kaprau Page is run by the villagers of Kaprau Gram Panchayat with the help of all the staff of Government Senior Secondary School Kaprau

11/12/2020

कक्षा 1 व 2 || विषय - हिंदी || आओ गिनती सीखें || एक से 10 तक गिनती || GSSS KAPRAU

29/10/2020

कक्षा 10 और 12 वीं के बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरने आरंभ हो गये है | सभी विद्यार्थी विद्यालय शुल्क जल्द जमा करवाये और बोर्ड फॉर्म के लिये आवश्यक दस्तावेज़ व परीक्षा शुल्क 650 रुपये कक्षाध्यापक को जमा करवाये |

21/08/2020

सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपना विद्यालय शुल्क ( कक्षा 9-12 )जल्द ही विद्यालय मे जमा करवाए और विद्यालय से पाठ्य पुस्तके प्राप्त करे | नवीन प्रवेश की अंतिम दिनाँक 31.08.2020 है अतः जिन विद्यार्थियों ने हमारे विद्यालय मे प्रवेश लेना है वे जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर कर विद्यालय मे जमा करावे

 #हार्दिक_बधाई और उज्ज्वल भविष्य की  #शुभकामनाएं *चुरू जिले के  #राजकीय_विद्यालय की होनहार  #अनाथ बालिका ने विज्ञान वर्ग...
09/07/2020

#हार्दिक_बधाई और उज्ज्वल भविष्य की #शुभकामनाएं
*चुरू जिले के #राजकीय_विद्यालय की होनहार #अनाथ बालिका ने विज्ञान वर्ग #में96_60 % अंक प्राप्त कर रचा इतिहास*
राजकीय मोहता बालिका उमावि राजगढ़ में पढ़ने वाली छात्रा #खुशी स्वामी पुत्री स्वर्गीय छगनलाल स्वामी निवासी राजगढ़ ने #96.6 अंक लेकर छलांग लगाई है।छात्रा अनाथ है।माता पिता का साया नहीं है।पिता की मृत्यु हो चुकी है।माता अपने बच्चों को छोड़कर नाता कर अपना घर अलग बसा लिया है।खुशी का भरण पोषण उसका दादा #अमरचंद_स्वामी करता है।दादा बिजली की फिटिंग का काम करके गुजारा बसर करता है।इस होनहार छात्रा ने 10 वीं कक्षा में भी 94.4 प्रतिशत अंक लेकर अनाथ कोटे से जिला टॉप कर बालिका फाउंडेशन से 98400 रुपए की छात्रवृति प्राप्त की थी*

*‪केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप शिक्षा विभाग ने भी आदेश जारी कर दिए हैं सभी विद्यालय 31 जुलाई तक विद्यार्थ...
30/06/2020

*‪केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप शिक्षा विभाग ने भी आदेश जारी कर दिए हैं सभी विद्यालय 31 जुलाई तक विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे लेकिन कर्मचारियों को बाकि कार्यदिवसों की तरह विद्यालय आकर सबंधित काम काज करेंगे* 👇👇

एक राजा के पास कई हाथी थे,लेकिन एक हाथी बहुत शक्तिशाली था, बहुत आज्ञाकारी,समझदार व युद्ध-कौशल में निपुण था। बहुत से युद्...
18/06/2020

एक राजा के पास कई हाथी थे,लेकिन एक हाथी बहुत शक्तिशाली था,

बहुत आज्ञाकारी,

समझदार व युद्ध-कौशल में निपुण था।

बहुत से युद्धों में वह भेजा गया था

और वह राजा को विजय दिलाकर वापस लौटा था,

इसलिए वह महाराज का सबसे प्रिय हाथी था।

समय गुजरता गया ...

और एक समय ऐसा भी आया,

जब वह वृद्ध दिखने लगा।

अब वह पहले की तरह कार्य नहीं कर पाता था।

इसलिए अब राजा उसे युद्ध क्षेत्र में भी नहीं भेजते थे।

एक दिन वह सरोवर में जल पीने के लिए गया, लेकिन वहीं कीचड़ में उसका पैर धँस गया और फिर धँसता ही चला गया।

उस हाथी ने बहुत कोशिश की,

लेकिन वह उस कीचड़ से स्वयं को नहीं निकाल पाया।

उसकी चिंघाड़ने की आवाज से लोगों को यह पता चल गया कि वह हाथी संकट में है।
हाथी के फँसने का समाचार राजा तक भी पहुँचा।
राजा समेत सभी लोग हाथी के आसपास इक्कठा हो गए और विभिन्न प्रकार के शारीरिक प्रयत्न उसे निकालने के लिए करने लगे।
लेकिन बहुत देर तक प्रयास करने के उपरांत कोई मार्ग
नहि निकला.
तभी गौतम बुद्ध मार्गभ्रमण कर रहे थे। राजा और सारा मंत्रीमंडल तथागत गौतम बुद्ध के पास गये और अनुरोध किया कि आप हमे इस बिकट परिस्थिती मे मार्गदर्शन करे.
गौतम बुद्ध ने सबके घटनास्थल का निरीक्षण किया और फिर राजा को सुझाव दिया कि सरोवर के चारों और युद्ध के नगाड़े बजाए जाएँ।
सुनने वालोँ को विचित्र लगा कि भला नगाड़े बजाने से वह फँसा हुआ हाथी बाहर कैसे निकलेगा। जैसे ही युद्ध के नगाड़े बजने प्रारंभ हुए, वैसे ही उस मृतप्राय हाथी के हाव-भाव में परिवर्तन आने लगा।
पहले तो वह धीरे-धीरे करके खड़ा हुआ और फिर सबको हतप्रभ करते हुए स्वयं ही कीचड़ से बाहर निकल आया।
गौतम बुद्ध ने सबको स्पष्ट किया कि हाथी की शारीरिक क्षमता में कमी नहीं थी, आवश्यकता मात्र उसके अंदर उत्साह के संचार करने की थी।
जीवन में उत्साह बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि मनुष्य सकारात्मक चिंतन बनाए रखे और निराशा को हावी न होने दे।
कभी _ कभी निरंतर मिलने वाली असफलताओं से व्यक्ति यह मान लेता है कि अब वह पहले की तरह कार्य नहीं कर सकता, लेकिन यह पूर्ण सच नहीं है

*"सकारात्मक सोच ही आदमी को " #आदमी" बनाती है....*

उसे अपनी मंजिल तक ले जाती है...!

कल से 10वीं और 12 वीं की शेष परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा की अ...
18/06/2020

कल से 10वीं और 12 वीं की शेष परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं।
सभी विद्यार्थियों से निवेदन है की हाथों में सैनिटाइजर, मुंह पर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक रूप से करें।

बाड़मेर के देव चौधरी ने यूपीएससी की परीक्षा चौथी बार में निकाल कर उन लोगों के लिए  नजीर पेश कि है जो असफलता के दंश से हा...
11/06/2020

बाड़मेर के देव चौधरी ने यूपीएससी की परीक्षा चौथी बार में निकाल कर उन लोगों के लिए नजीर पेश कि है जो असफलता के दंश से हार मान लेते हैं।
मुख्य बातें
@ हिंदी में स्टडी मेटरेरियल न मिलने से परेशानी हो रही थी
@ इंग्लिश सीख अपनी सबसे बड़ी कमी को कर दिया दूर
@ तीन बार की असफलता ने चुनौतियों को स्वीकार करना सिखाया

राजस्थान के रहने वाले देव चौधरी ने यूपीएससी की परीक्षा को चुनौती की तरह से लिया था। हर असफलता के बाद वह और उत्साह के साथ परीक्षा में शामिल होते रहे। तीन असफलताओं को स्वीकार करते हुए उन्होंने चौथी परीक्षा को पास कर दिखा दिया कि असफलता निराशा की वजह नहीं होती बल्कि कई बार ये आपके अंदर और जज्बा भरती है और चुनौती को स्वीकार करना सि‍खाती है। देव के लिए ये परीक्षा केवल असफलता के कारण चुनौती नहीं थी बल्कि इनकी सबसे बड़ी चुनौती थी स्टडी मेटेरियल का अभाव। बावजूद इसके उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से साबित कर दिया कि हार नई सफलता की कहानी लिखती है।

हिंदी मीडियम से पढ़ना बन रही थी चुनौती तो सीखी इंग्लिश

तीन बार की असफलता के दंश उन्होंने चुनौती की तरह स्वीकार किया था, लेकिन उनके सामने जो सबसे बड़ी समस्या थी वह उनका हिंदी मीडियम से पढ़ना था। ऐसा इसलिए कि हिंदी में उन्हें स्टडी मेटेरियल नहीं मिल पा रहा था। ज्यादातर स्टडी मेटेरियल इंग्लिश में थे और इंग्लिश में उन्हें समझना उनके लिए चुनौती साबित हो रही थी। ऐसे में उन्होंने तय किया कि वह हार नहीं मानेंगे और उन्होंने इसके लिए इंग्लिश सीखनी शुरू कर दी।

गांव से हुई थी प्रारंभिक शिक्षा

राजस्थान के पश्चिमी रेगिस्तान के पिछड़े जिले बाड़मेर के एक गांव रहने वाले देव चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने गांव से ली थी। देव के पिताजी टीचर थे। घर में शिक्षा का माहौल था इसलिए अपने आगे की पढ़ाई के लिए वह गांव से शहर आ गए और आगे की स्कूली शिक्षा उन्होंने शहर से ही पूरी की। हालांकि 11वीं और 12वीं उन्होंने फिर से सरकारी स्कूल से की और स्कूल के बाद बाड़मेर कॉलेज से ही बी.एस-सी. किया। देव का सिविल सर्विस का सपना बचपन का था इसलिए इसकी तैयारी उन्होंने स्नातक पूर्ण होने के साथ ही शुरू कर दी। उन्होंने 2012 में पहली बार यूपीएससी का एग्जाम दिया और प्रीलिम्स पास कर लिया, लेकिन मेंस में उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

चौथे प्रयास में मिली सफलता

पहली परीक्षा में असफलता की वजह को उन्होंने जाना और अगली बार उन गलतियों को सुधार कर फिर से 2013 में परीक्षा दी और इस बार उन्होंने प्रीलिम्स और मेंस दोनों पास कर लिया, लेकिन अंतिम चरण में वह फिर से असफल हो गए। इस असफलता ने उन्हें और मजबूत बनाया और वह 2014 में फिर से परीक्षा दी, लेकिन इस बार भी वह अंतिम चरण में ही असफल रहे। उनका सपना फिर भी न टूटा और उन्होंने 2015 में चौथे प्रयास में आईएएस बनने का सपना साकार कर लिया। देव चौधरी गुजरात कैडर में 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं।

निराशा को हावी नहीं होने दिया

ऐसा नहीं था कि तीन असफलताओं ने देव को निराश नहीं किया, लेकिन इन्होंने इस निराशा को खुद पर हावी नहीं होने दिया। हर असफलता के बाद वह अपनी कमियों का मूल्यांकन कर नए जोश के साथ परीक्षा में शामिल होते थे और यही उनकी सफलता का मूल मंत्र था।

10th or 12th Board Exam Realated Instructions
06/06/2020

10th or 12th Board Exam Realated Instructions

मेरे गांव बायतू भीमजी,जिला बाड़मेर की बालिका पूनम ने NMMS-2020 परीक्षा में 90%अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प...
31/05/2020

मेरे गांव बायतू भीमजी,जिला बाड़मेर की बालिका पूनम ने NMMS-2020 परीक्षा में 90%अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।बहन पूनम को बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।आप खूब पढो,खूब आगे बढ़ो यह हम सब की दुआ है।आपने यह सफलता प्राप्त कर पूरे गांव व जिले को गौरवान्वित किया है।विद्यालय के शिक्षक बन्धु भी बधाई के पात्र है कि आपने मनोयोग से इतनी मेहनत से बालकों को मार्गदर्शन देते हो।

10th And 12th RBSE BOARD TIME TABLE 2021
30/05/2020

10th And 12th RBSE BOARD TIME TABLE 2021

27/05/2020

Address

Barmer
344702

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gsss Kaprau posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category