Mvm registan secondary school pandhi ka par

Mvm registan secondary school pandhi ka par Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mvm registan secondary school pandhi ka par, School, Barmer.

10/11/2025
*अंतर्संदनीय बॉलीबॉल  प्रतियोगिता* *आज शनिवार के दिन MVM रेगिस्तान उच्च माध्यमिक विद्यालय पांधी का पार में अंतर्संदनीय ब...
10/11/2025

*अंतर्संदनीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता*
*आज शनिवार के दिन MVM रेगिस्तान उच्च माध्यमिक विद्यालय पांधी का पार में अंतर्संदनीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेता टीम को इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया*

10/11/2025
गत दिवस कारी याकूब साहब बरियाडा का प्रथम बार विद्यालय आगमन पर संस्था प्रधान श्री अली मोहम्मद जी द्वारा साफ और प्रधानाचार...
10/11/2025

गत दिवस कारी याकूब साहब बरियाडा का प्रथम बार विद्यालय आगमन पर संस्था प्रधान श्री अली मोहम्मद जी द्वारा साफ और प्रधानाचार्य श्री इलम खान जी द्वारा अजरख ओढ़ाकर स्वागत किया ।

*MVM रेगिस्तान उच्च माध्यमिक विद्यालय पांधी का पार में निबंध प्रतियोगिता आयोजित*आज MVM रेगिस्तान उच्च माध्यमिक विद्यालय ...
10/11/2025

*MVM रेगिस्तान उच्च माध्यमिक विद्यालय पांधी का पार में निबंध प्रतियोगिता आयोजित*

आज MVM रेगिस्तान उच्च माध्यमिक विद्यालय पांधी का पार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया।

बच्चों ने शानदार ढंग से निबंध के माध्यम से इन महान शख्सियतों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री इलम खान जी ने इनाम देकर प्रोत्साहित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

📚 MVM रेगिस्तान उच्च माध्यमिक विद्यालय पांधी का पार — दीनी व असरी तालीम का संगमदिनांक 09 अक्टूबर 2025 को विद्यालय में कु...
10/11/2025

📚 MVM रेगिस्तान उच्च माध्यमिक विद्यालय पांधी का पार — दीनी व असरी तालीम का संगम
दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को विद्यालय में कुरआन शरीफ, पारेएम और कायदा के इम्तहान आयोजित किए गए।
इस मौके पर मौलाना अब्दुर रशीद साहब (सदर मुदर्रिस मदरसा महबूबिया तामलियार),
मौलाना अरशद साहब (खादिम मदरसा मदीनतुल उलूम गागरिया),
मौलाना वहीदुल्ला साहब (पांधी का पार),
और मौलाना सखरुद्दीन सहलाऊ साहब विशेष रूप से उपस्थित रहे।
साथ ही शेख अब्दुल करीम साहब ने भी अपने कीमती समय से विद्यालय पहुँचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विद्यालय पहुंचने पर सभी मेहमानों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इसके बाद दिनांक 10 नवम्बर 2025 को विद्यालय में असरी तालीम हासिल करने वाले विद्यार्थियों के भी इम्तहान लिए गए।
कार्यक्रम के अंत में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को तथा 09/10/2025 के दीनी इम्तहान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संस्था प्रधान मौलाना अली मोहम्मद साहब व.अ. मिसरी खान जी, हाफिज अब्दुल करीम साहबतथा विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा विभिन्न इनामी सामग्री दी गई

🏫 विद्यालय रिपोर्टविषय: विचार अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजनदिनांक 8 नवम्बर 2025 (शनिवार) की रात्रि में विद्यालय के हॉस्ट...
10/11/2025

🏫 विद्यालय रिपोर्ट

विषय: विचार अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 8 नवम्बर 2025 (शनिवार) की रात्रि में विद्यालय के हॉस्टल में रह रहे विद्यार्थियों के लिए एक विचार अभिव्यक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, निडरता और विचार अभिव्यक्ति की क्षमता को विकसित करना था।

सभी विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने समाज, शिक्षा, नैतिकता एवं अपने अनुभवों पर खुलकर विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान वातावरण अत्यंत प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण रहा।

कार्यक्रम के अंत में वे विद्यार्थी जिन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट और निडर होकर उत्कृष्ट विचार प्रस्तुत किए, उन्हें अध्यापक अजरूद्दीन द्वारा इनाम स्वरूप किताबें प्रदान की गईं।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।

— प्रस्तुतकर्ता : [ हुजैफा खान वार्डन
स्थान : विद्यालय हॉस्टल परिसर
दिनांक : 8 नवम्बर 2025

MVM के पूर्व छात्र जाकिर खान  का BHMS में GOVT कॉलेज केकड़ी अजमेर मिलने पर बहुत बहुत बधाई 🌟 मेहनत और हौसले की मिसाल: जाक...
18/09/2025

MVM के पूर्व छात्र जाकिर खान का BHMS में GOVT कॉलेज केकड़ी अजमेर मिलने पर बहुत बहुत बधाई

🌟 मेहनत और हौसले की मिसाल: जाकिर खान 🌟

कहते हैं सपनों की कोई सीमा नहीं होती, और मेहनत की कोई जात-पात नहीं होती। जब एक इंसान अपने भीतर जलती हुई लगन और मेहनत की आग को अपना साथी बना लेता है, तब हालात चाहे कितने ही कठिन क्यों न हों, मंज़िल खुद रास्ता दिखाने लगती है।

MVM रेगिस्तान उच्च माध्यमिक विद्यालय, पांधी का पार के एक साधारण से छात्र जाकिर खान ने इस बात को सच कर दिखाया है।

कभी यह बच्चा हमारे ही विद्यालय की कक्षाओं में बैठकर वही किताबें पढ़ता था, वही होमवर्क करता था, और कभी-कभी शायद अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित भी होता था। लेकिन आज यही बच्चा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, केकड़ी में BHMS कोर्स के लिए चयनित हुआ है। यह सफलता केवल जाकिर की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के उन सभी छात्रों की जीत है, जो सपने देखने की हिम्मत रखते हैं परंतु 10वीं या 12वीं की प्रतिशतता के कारण डिमोटिवेट हो जाते हैं।

जाकिर की यह उपलब्धि हमें यह सिखाती है कि—

सपने छोटे या बड़े नहीं होते, उन्हें पूरा करने का इरादा बड़ा होना चाहिए।

किसी की शुरुआती असफलता उसका भविष्य तय नहीं करती, बल्कि उसका धैर्य और मेहनत करती है।

अच्छे अंक ही नहीं, बल्कि मेहनत, ईमानदारी और लगन ही इंसान को ऊँचाइयों तक ले जाते हैं।

इंशा अल्लाह, जब जाकिर खान डॉ. जाकिर खान बनकर अपने गाँव लौटेंगे, तब यह गाँव का पहला डॉक्टर होगा। वह दिन न केवल उसके परिवार के लिए गर्व का दिन होगा, बल्कि पूरे रेगिस्तान शिक्षण संस्थान पांधी का पार और आसपास के क्षेत्र के बच्चों के लिए भी एक नई प्रेरणा का दिन होगा।

उस समय हर बच्चा सोचेगा कि अगर जाकिर भाई ने कर दिखाया, तो हम क्यों नहीं? यह आग हर दिल में जलेगी और यह सपना हर आँख में चमकेगा।

आज जाकिर की मेहनत और सफलता यह संदेश दे रही है कि—

> “रास्ते मुश्किल ज़रूर होते हैं, मगर मंज़िल उन्हीं को मिलती है,
जो गिरकर भी उठते हैं, और अपने सपनों को सच करने की जिद रखते हैं।”

हम सभी को जाकिर खान पर गर्व है, और दुआ है कि वह अपने जीवन में और भी ऊँचाइयाँ छुएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक चमकता हुआ सितारा बनें।

Address

Barmer
BARMER

Telephone

+18003564825

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mvm registan secondary school pandhi ka par posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Mvm registan secondary school pandhi ka par:

Shortcuts

Share

Category