Shantikunj Public School / Shantikunj Girls Inter College,Bareilly
Shantikunj Girls Inter College Established in 1999...It is Quality Education provider for the Girls
24/04/2026
A name of quality education since 26 years.
Contineously hundred percent.
A name of quality education since 26 years.
23/04/2026
Hip hip hurrey......continuesly hundred percent since 26 years.
उपलब्धि -
शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज का परीक्षा फल हमेशा की तरह इस वर्ष भी शत प्रतिशत रहा l
दूरदर्शन केंद्र के सामने स्थित शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज का परीक्षा फल गत 25 वर्षों की भांति इस वर्ष भी शत प्रतिशत रहा l कैंट क्षेत्र की एक ऐसी संस्था जो लगातार अपनी स्थापना के 25 वर्षों से शत प्रतिशत परीक्षा फल दे रही है l विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने प्रधानाचार्य राधिका चंद और उनकी पूरी टीम को एक बार फिर शत-प्रतिशत परीक्षा फल देकर विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए के लिए बधाई दी, साथ ही विद्यालय के सभी टॉपर्स और सफल विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया l
इस वर्ष इंटरमीडिएट के कुल 76 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें से 58 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता अर्जित की, जिनमें 06 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी सम्मान सहित उत्तीर्ण किया और मात्र 18 परीक्षार्थी ही द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए l
इंटर की विद्यालय टॉपर वास्ती और सुरभि ने एक बराबर 78 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से विद्यालय टॉप किया है तथा अर्शी ,फातिमा, अनुराधा, रीता तथा अंशिका सिंह ने प्रथम श्रेणी सम्मान सहित उत्तीर्ण किया है जबकि हाई स्कूल की परीक्षा में सम्मिलित कुल 56 छात्राओं में 50 प्रथम श्रेणी और केवल 06 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुई है l 86.7 प्रतिशत अंक लेकर काव्या सिंह ने हाई स्कूल में विद्यालय टॉप किया हैं l इसके अतिरिक्त मानसी, दिशा पटेल, सिमरन, अंजली सिंह, अनिशा कश्यप, निशा, निहारिका, अर्पिता तोमर, अंशिका और वंशिका ने प्रथम श्रेणी सम्मान सहित उत्तीर्ण किया है l
विद्यालय की प्रधानाचार्य राधिका चंद ने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर उनको अपना आशीर्वाद दिया l परिणाम के समय अन्य शिक्षकों में जानकी विष्ट,अजय कुमार ,अवधेश यादव, प्राची , बबीता, अंजली,सौम्य शर्मा, आदि उपस्थित रहे l
Developing skill.
Click here to claim your Sponsored Listing.