28/10/2024
‘‘दीवाली MY BHARAT वाली‘‘ के अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं द्वारा सेवा से सीखें कार्यक्रम के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाँसी में डाॅ0 ओंकार नाथ जायसवाल से मिलकर कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 सुनीता त्रिपाठी] डाॅ0 विनोद कुमार व स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं के साथ रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बताया।
08/03/2024
रतन सेन डिग्री काॅलेज, बाँसी, सिद्धार्थ नगर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
25/01/2024
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
13/01/2024
विवेकानंद जी के जन्मदिन पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह कार्यक्रम समाचार पत्रों में।
12/01/2024
दिनांक 12 जनवरी, 2024 को रतन सेन डिग्री काॅलेज, बाँसी, सिद्धार्थनर में स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस’’ को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं व नेहरू युवा केन्द्र द्वारा मनाया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 संतोष कुमार सिंह, एन0सी0सी0 अधिकारी ले0 (डाॅ0) राजेश कुमार यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 सुनीता त्रिपाठी व डाॅ0 विनोद कुमार ने स्वामी विवकेानन्द जी के जीवन पर प्रकाश डाला व उनसे प्ररेणा लेने की बात कही साथ ही साथ स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं ने भी स्वामी विवेकानन्द जी जीवन पर अपने विचार व्यक्त किये।
02/12/2023
दिनांक 02 दिसम्बर 2023 को रतन सेन डिग्री काॅलेज, बाँसी के बी0ए0 में अध्ययनरत गृहविज्ञान की छात्राओं द्वारा पाक एवं हस्तकला से सम्बन्धित प्रदर्शनी आयोजित की गई।
30/11/2023
आज दिनांक 30 नवम्बर 2023 को रतन सेन डिग्री काॅलेज, बाँसी, सिद्धार्थनगर में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजित हुई।
26/11/2023
दिनांक 26 नवम्बर 2023 को राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संविधान दिवस पर व्याख्यान माला व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
15/11/2023
दिनांक 14 नवम्बर 2023 के कार्यक्रम की समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार।
14/11/2023
मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत रतन सेन डिग्री काॅलेज, बाँसी, सिद्धार्थनगर के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा पं0 जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस (बाल दिवस) के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम।