01/05/2023
🌸🌸शपथ ही जीवन के अच्छे कार्यों को निर्वहन करना सीखता है। 🌸🌸
शिशु भारती शपथ ग्रहण समारोह संपन्न नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर मठ नागाजी भृगु आश्रम बलिया दिनांक 28/04 /2023 को शिशु भारती का शपथ ग्रहण समारोह बलिया जिले के सोनवानी गांव पंचदेवी मंदिर पर संपन्न हुआ । इस अवसर पर बांसडीह विधान सभा की विधायिका श्रीमती केतकी सिंह जी मुख्य अतिथि , कार्यक्रम का अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्रीमान उपेंद्र तिवारी जी, विशिष्ट अतिथि बलिया संभाग के संभाग निरीक्षक श्रीमान कन्हैया जी चौबे, जन शिक्षा के मंत्री श्रीमान मणिराम मिश्रा जी ,बाल कल्याण समिति के मंत्री एवं नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर मठ नागा जी भृगु आश्रम, बलिया के प्रबंधक श्रीमान ओंकार नाथ सिंह जी , यशस्वी प्रधानाचार्य श्रीमान बजरंग प्रताप सिंह जी उपस्थित रहे मंचासीन अतिथियों का परिचय उपप्रधानाचार्य श्री घनश्याम नारायण पाण्डेय जी ने कराया कार्यक्रम की उपादेयता पर संभाग निरीक्षक श्रीमान कन्हैया जी चौबे ने प्रकाश डाला । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी जी ने भैया/ बहिनों की प्रशंसा किये साथ ही यह भी कहा की शिशु मंदिर के विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार देते हैं यही कारण है कि यहां के बच्चे अधिक सफल होते हैं इसलिए हम सभी को अपने बच्चों को शिक्षा के लिए इसी विद्यालय में भेजना चाहिए । इस अवसर पर भैया/ बहिनों ने बहुत ही मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया । मुख्य अतिथि मा० श्रीमती केतकी सिंह जी का मार्गदर्शन हम सभी को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए श्रीमती केतकी सिंह जी ने कहा कि मैं भी इसी विद्यालय की पढ़ी हूँ और यह विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार भी देता है। जीवन में शिक्षा का जितना महत्व है उससे कहीं अधिक महत्व संस्कार का है जो हमें ऊँचाइयों तक पहुंचाता है कार्यक्रम के अंत में श्रीमान रुद्र प्रताप सिंह जी ने आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।