Beauty of Baihar - बैहर का सौंदर्य

  • Home
  • India
  • Baihar
  • Beauty of Baihar - बैहर का सौंदर्य

Beauty of Baihar - बैहर का सौंदर्य Hii.. friends this page is all related to nature of baihar...
By this page people who study or live outside of baihar..they remain to touch of baihar.

22/08/2026
 #बालाघाट बीमारी से प्रभावित बैगा परिवारों से मछुरदा पहुंचकर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने की चर्चाटीकाकरण, पोष...
22/08/2026

#बालाघाट
बीमारी से प्रभावित बैगा परिवारों से मछुरदा पहुंचकर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने की चर्चा

टीकाकरण, पोषण, स्वच्छता और बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर; उप स्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम की व्यवस्था के निर्देश

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज 22 अगस्त को बालाघाट जिले के बिरसा विकासखंड के ग्राम मछुरदा पहुंचकर बीमारी से प्रभावित बैगा जनजाति के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित परिवारों से उनकी सामाजिक स्थिति, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा बच्चों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और शासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ग्राम पंचायत मछुरदा की बैगा जनजाति की सरपंच श्रीमती जिलसो रामसिंह तिलगाम सहित बैगा परिवारों से बच्चों के टीकाकरण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों में बच्चों की मृत्यु हुई है, उनके प्रति प्रदेश सरकार की पूरी संवेदना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण बच्चों को संक्रामक बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण है और इससे उनका जीवन सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बैगा परिवारों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। शिक्षा से बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा और वे आगे बढ़कर अपने जीवन में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग जागरूक होकर आगे आएंगे, वे जीवन में सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हाल ही में नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। अब शासन की योजनाएं और सुविधाएं प्रभावी रूप से इस दूरस्थ क्षेत्र तक पहुंच रही हैं। सरकार का उद्देश्य है कि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले।

पोषण और स्वच्छता पर दिया जोर

बैगा परिवारों से चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पोषण एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में साफ-सफाई की आदत अपनाने और पौष्टिक आहार लेने से अनेक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने परिवारों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने की समझाइश दी।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मछुरदा के उप स्वास्थ्य केन्द्र में एक एएनएम की व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए, ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी, जांच के बाद होगी कार्रवाई

जिला टीकाकरण अधिकारी और मलेरिया अधिकारी को बदला गया

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बताया कि बालाघाट के जिला टीकाकरण अधिकारी को बदला गया है तथा जिला मलेरिया अधिकारी को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि बैगा बच्चों की मृत्यु के मामले की जांच की जाएगी। यदि जांच में किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने से सरकार पीछे नहीं हटेगी।
उन्होंने कहा कि बैगा जनजाति के परिवारों को स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। वर्तमान में बिरसा क्षेत्र के 38 ग्रामों में मलेरिया से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है तथा बीमार लोगों की जांच कर उनका उपचार किया जा रहा है। प्रभावित ग्रामों में टीकाकरण का विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।

पोषण व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि वे बैगा बच्चों के पोषण को लेकर भोपाल में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और इस समस्या का समाधान निकालने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का मेनपावर बढ़ाया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बीमारी से प्रभावित बैगा परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इस दौरान मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री भगतसिंह नेताम, पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर कांवरे, विधायक श्री राजकुमार कर्राहे, श्री गौरव सिंह पारधी, कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, बैहर एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


21/08/2026

20 मासूमों की मौत के बाद ‘डैमेज कंट्रोल’ में एमपी सरकार! जनजातीय मामलों के मंत्री कुंवर विजय शाह ने आज कुंडेकसा पहुंचकर सभामंच से बैगा परिवारों से की चर्चा। इस दौरान सांसद, लांजी विधायक और पूर्व विधायक सहित पूरा अमला रहा मौजूद। लेकिन लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई कब?

जिले में कान्हा नेशनल पार्क से लगे एक ग्रामीण इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खतरनाक बाघ ने रास्ते जा रहे एक युवक...
19/08/2026

जिले में कान्हा नेशनल पार्क से लगे एक ग्रामीण इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खतरनाक बाघ ने रास्ते जा रहे एक युवक पर अचानक हमला बोल दिया। गनीमत यह रही कि युवक ने अपनी घबराहट पर काबू पाते हुए गजब की हिम्मत दिखाई और हाथ की लाठी से बाघ का मुकाबला किया। इस जांबाजी के चलते युवक ने अपनी जान बचा ली, हालांकि उसे गंभीर चोटें आई हैं।
यह पूरी घटना बैहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर कान्हा नेशनल पार्क से सटे ग्राम करेली की है। जानकारी के मुताबिक, तीस साल के संतोष मेश्राम किसी काम से घर से जंगल की तरफ जा रहे थे। रास्ता सुनसान था और तभी घात लगाकर बैठे एक बाघ ने उन पर जोरदार हमला कर दिया। अचानक हुए इस टाइगर अटैक से कोई भी सामान्य व्यक्ति घबरा सकता था, लेकिन संतोष ने हार नहीं मानी।
Nbt news

Balaghat-Baihar road ki 2 picture
18/08/2026

Balaghat-Baihar road ki 2 picture

17/08/2026

शिवमय हुआ बैहर! 🌿🙏
बोल बम के जयकारों और गूंजते शिव भजनों के साथ आज पावन नगरी बैहर में भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। चारों ओर भक्ति का ऐसा अद्भुत माहौल देखने को मिला, जहां हर भक्त भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आया।
हर-हर महादेव! 📿✨
#कावड़यात्रा #बैहर #बमबमभोले #हरहरमहादेव video editz by Avi

Address

Balaghat Baihar Road
Baihar
481111

Telephone

8989689604

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Beauty of Baihar - बैहर का सौंदर्य posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share