31/01/2026
निहिलिस्ट पेंगुइन: अपना रास्ता चुनने का साहस
अंटार्कटिका की बर्फ़ में एक पेंगुइन अपनी पूरी कॉलोनी छोड़कर पहाड़ों की ओर चल पड़ता है— जहाँ न खाना है, न पानी, न ही जीवित रहने की कोई उम्मीद।
वैज्ञानिक इसे दिशाभ्रम कहते हैं, लेकिन इंटरनेट की दुनिया ने इसे existential rebellion यानी अस्तित्ववादी विद्रोह का प्रतीक बना दिया और नाम दिया— 👉
वर्नर हर्ज़ोग की 2007 की डॉक्यूमेंट्री "Encounters at the End of the World" में दिखाया गया यह दृश्य इंटरनेट पर "निहिलिस्ट पेंगुइन" यानी अस्तित्व की अर्थहीनता से टकराता पेंगुइन के नाम से Viral है।
यह प्रतीक है— भीड़ से अलग होने का, तयशुदा जीवन को ठुकराने और अपना रास्ता चुनने का! भले ही वह रास्ता irrational यानी अतार्किक लगे।
जनवरी 2026 में दो ऐसी ही घटनाएँ हुईं, जो ठीक इसी पेंगुइन की तरह लगती हैं।
━━━━━━━━━━━━━━
पहली - "अरिजीत सिंह का संन्यास”
भारतीय संगीत जगत के सबसे चमकदार सितारे, अरिजीत सिंह ने अचानक ऐलान किया कि अब वे नए प्लेबैक गाने नहीं गाएँगे। वजह बताई— रूटीन से बोरियत, एकरसता और लंबे समय की थकान। वे अब independent music और शास्त्रीय संगीत की ओर जाना चाहते हैं। उनके पास सब कुछ था— अभूतपूर्व सफलता, करोड़ों प्रशंसक, कमाई— फिर भी उन्होंने कहा, “नहीं, अब यह रास्ता नहीं। मुझे कुछ और चाहिए।” ठीक वैसा ही है जैसे पेंगुइन ने हजारों साथियों की भीड़ छोड़कर अकेले चलना चुना।
━━━━━━━━━━━━━━
और दूसरी - "सौरभ द्विवेदी का The Lallantop छोड़ना"
इसी महीने हिंदी डिजिटल पत्रकारिता के सबसे चर्चित चेहरे सौरभ द्विवेदी ने The Lallantop से इस्तीफ़ा दे दिया। 12 साल बाद, जब प्लेटफ़ॉर्म सफलता के शिखर पर था, वे चले गए— शायद नए रचनात्मक सफ़र या अलग राह की तलाश में।
लोग हैरान थे, क्योंकि वे “सफलता का प्रतीक" बन चुके थे। लेकिन उन्होंने भी वही किया— सुरक्षित position, टीम, और दर्शक वर्ग की “कॉलोनी” छोड़कर अकेले आगे बढ़ना।
━━━━━━━━━━━━━━
पेंगुइन, अरिजीत सिंह, सौरभ द्विवेदी— तीनों में एक साझा बात है, और वह है अपने लिए सुरक्षित और तयशुदा रास्ता छोड़ना। जहाँ पेंगुइन अपने जीवित रहने की स्वाभाविक प्रवृत्ति के खिलाफ, अरिजीत अपने stardom के चक्र से बाहर और सौरभ अपनी दमदार पहचान और प्लेटफ़ॉर्म से अलग हो जाते हैं।
ये लोग “क्यों?” ❓का पूरा जवाब नहीं देते— बस चल पड़ते हैं, क्योंकि अंदर से आवाज़ आती है। यह प्रेरणा देता है कि जीवन में “सब ठीक है” होने के बावजूद, अगर दिल कहे “मुझे और चाहिए”, तो उस आवाज़ को सुनना चाहिए। भले समाज इसे “पागलपन" कहे, भले रास्ता सुनसान लगे।
━━━━━━━━━━━━━━
हम सब एक ही रास्ते पर चल रहे हैं— एक जैसी पढ़ाई, एक जैसा करियर, एक जैसी सुरक्षा। लेकिन अगर तुम्हारे अंदर की आवाज़ कहे
“मुझे कुछ और चाहिए” — तो उसे सुनना ही सबसे बड़ा साहस है पेंगुइन को नहीं पता था कि आगे क्या है, फिर भी वह चला।
क्योंकि असली विद्रोह हमेशा चिल्लाकर नहीं होता— कभी-कभी चुपके से अपना रास्ता चुन लेना ही विद्रोह है।
━━━━━━━━━━━━━━
एक छोटी सी कक्षा गतिविधि: "Draw Your Mountain"
हर बच्चा अपने “पहाड़” यानी अपने सपने या लक्ष्य की ड्रॉइंग बनाए और बताए — मैं उस पहाड़ पर क्यों जाना चाहता हूँ?
सफलता का मतलब हमेशा “और ज़्यादा” नहीं होता। कभी-कभी रुकना, मुड़ना और अपना पहाड़ चुनना होता है। भीड़ सुरक्षा देती है, लेकिन जीवन का असली अर्थ अक्सर अकेले रास्तों पर मिलता है।
एक प्रश्न आपके लिए : आपका "पहाड़" कौन सा है???❓
━━━━━━━━━━━━━━
✍️ Prem Verma
#अपना_रास्ता