rao_p.p_krishnavanshi

rao_p.p_krishnavanshi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from rao_p.p_krishnavanshi, Babrala.
(1)

न्याय के लिए तत्पर,यादवों के गौरव को बनाए रखने वाला🙏🏽श्री कृष्ण की भूमि, यदुवंशी की पहचान🚩
यादव संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करने वाला ।🙏🏽 सफलता ही मेरा एकमात्र विकल्प है,असफलता नहीं। मैं एक यादव हूँ, एक योद्धा हूँ ⚔️💪🦁🚩और मुझे इस पर गर्व है 🙂

चिराग यादव बने लेफ्टिनेंट! कोसली निवासी चिराग यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा में ऑ...
18/08/2026

चिराग यादव बने लेफ्टिनेंट!

कोसली निवासी चिराग यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा में ऑल इंडिया 354वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शानदार सफलता के साथ उनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है।

चिराग यादव अब चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में एक वर्ष का सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्होंने बीटेक तक की शिक्षा हासिल की है।

चिराग के पिता शिवराज यादव कोसली के नागरिक अस्पताल में सीनियर फार्मासिस्ट अधिकारी हैं, जबकि माता नीलम यादव गृहिणी हैं। उनके छोटे भाई विजय यादव भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं।

चिराग ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा बलवंत सिंह को दिया है, जो स्वयं सेना में सेवा दे चुके हैं। परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए चिराग का लेफ्टिनेंट बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

चिराग यादव को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।

💪

सुमित यादव बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट अहीरवाल क्षेत्र के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी तहसील के नयानगर गांव निवासी सेवानिव...
18/08/2026

सुमित यादव बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

अहीरवाल क्षेत्र के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी तहसील के नयानगर गांव निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार हरिराम यादव के पुत्र सुमित यादव का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है।

सुमित के बड़े भाई अमित यादव भी सेना में कार्यरत हैं। पिता और भाई की वर्दी व देशसेवा से प्रेरणा लेकर सुमित ने सेना में अधिकारी बनने का सपना देखा और अपनी मेहनत व लगन से उसे साकार किया।

सुमित की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे अहीरवाल क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है।

सुमित यादव को भारतीय सेना में नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
💪

देश सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए सूबेदार मनोज यादव सिकंदराराऊ के नगला मनी देहगवां निवासी सूबेदार मनोज यादव (44) द...
18/08/2026

देश सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए सूबेदार मनोज यादव

सिकंदराराऊ के नगला मनी देहगवां निवासी सूबेदार मनोज यादव (44) देश सेवा करते हुए शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव लाया गया, जहां हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान पूरा गांव “मनोज यादव अमर रहें” और “भारत माता की जय” के जयघोष से गूंज उठा।

मातृभूमि की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सपूत को शत्-शत् नमन।
ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

शहीद सूबेदार मनोज यादव अमर रहें।
भारत माता की जय!

💪

राहुल यादव बने असिस्टेंट कमांडेंट, हासिल की AIR 309खैरगढ़ के ग्राम बैरनी निवासी राहुल कुमार यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (U...
16/08/2026

राहुल यादव बने असिस्टेंट कमांडेंट, हासिल की AIR 309

खैरगढ़ के ग्राम बैरनी निवासी राहुल कुमार यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में ऑल इंडिया 309वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शानदार सफलता के बाद राहुल का चयन असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है।

राहुल वर्तमान में भारतीय नौसेना में टेलीग्राफ कम्युनिकेशन असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। सेवारत रहते हुए UPSC की तैयारी कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की, जो उनकी मेहनत और लगन को दर्शाती है।

राहुल के पिता राजेंद्र सिंह सेवानिवृत्त सैनिक हैं, जबकि छोटा भाई जितेंद्र कुमार भारतीय सेना में सेवाएं दे रहा है। राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता आशा देवी एवं राजेंद्र सिंह को दिया।

राहुल कुमार यादव को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

💪

सभी देशवासियों को 80वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।आज़ादी का ये दिन यदुवंशियों के लिए एक और कारण से बहुत खास है क...
16/08/2026

सभी देशवासियों को 80वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आज़ादी का ये दिन यदुवंशियों के लिए एक और कारण से बहुत खास है क्योंकि आज के दिन 1947 को इंडिया गेट पर पहली बार तिरंगा फहराने का पुण्य काम एक अहीर ने ही किया जिनका नाम था ब्रिगेडियर हुकुम सिंह यादव। उनका जन्म पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़े जमींदार परिवार में हुआ था।

💪

ऋतुराज यादव ने अमेरिका में खड़ी की 1200 करोड़ की कंपनी! बिहार के वैशाली जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके के छोटे से गांव खपुर...
15/08/2026

ऋतुराज यादव ने अमेरिका में खड़ी की 1200 करोड़ की कंपनी!

बिहार के वैशाली जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके के छोटे से गांव खपुरा से निकलकर ऋतुराज यादव ने अमेरिका में अपनी अलग पहचान बनाई है। कभी के Super 30 के छात्र रहे ऋतुराज ने आज अपनी मेहनत के दम पर Rejoy Health नाम की कंपनी खड़ी कर दी है, जिसकी वैल्यूएशन करीब 1200 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ऋतुराज की कंपनी अमेरिका में मेडिकल बिलिंग, क्रेडेंशियलिंग और हेल्थकेयर कंसल्टिंग से जुड़ी सेवाएं देती है। उनकी कंपनी में दुनिया के प्रतिष्ठित निवेशकों में शामिल Y Combinator ने भी निवेश किया है।

हाल ही में ऋतुराज पटना पहुंचे और अपने गुरु आनंद कुमार से मुलाकात कर अपनी सफलता की कहानी साझा की। गांव के एक साधारण परिवार से निकलकर अमेरिका में करोड़ों की कंपनी खड़ी करना वाकई युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

ऋतुराज यादव की कहानी बताती है कि हालात चाहे कितने भी मुश्किल हों, अगर हौसला बड़ा हो और मेहनत सच्ची हो तो गांव की गलियों से निकलकर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई जा सकती है।

यादव समाज की ओर से ऋतुराज यादव को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

💪

ज्योति यादव ने इंडोनेशिया में जीता सिल्वर मेडलअहीरवाल की होनहार बेटी ज्योति यादव ने इंडोनेशिया ओपन G2 ताइक्वांडो चैंपियन...
15/08/2026

ज्योति यादव ने इंडोनेशिया में जीता सिल्वर मेडल

अहीरवाल की होनहार बेटी ज्योति यादव ने इंडोनेशिया ओपन G2 ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत पदक अपने नाम किया।

प्रतिष्ठित G2 स्तर की इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ज्योति ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और जुझारूपन का शानदार परिचय देते हुए रजत पदक जीतकर देश के साथ-साथ अहीरवाल का नाम भी रोशन किया।

ज्योति यादव जी को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ!

ओपी यादव बने लेफ्टिनेट कर्नलबहरोड़ क्षेत्र के गांव नासरपुर के गौरव ओपी यादव जी को भारतीय सेना में मेजर से लेफ्टिनेंट कर्...
14/08/2026

ओपी यादव बने लेफ्टिनेट कर्नल

बहरोड़ क्षेत्र के गांव नासरपुर के गौरव ओपी यादव जी को भारतीय सेना में मेजर से लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर पदोन्नति मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे नासरपुर, बहरोड़ क्षेत्र और यादव समाज के लिए गर्व का विषय है। उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि वे इसी तरह देश की सेवा करते हुए निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।

जय हिंद!

💪

भव्या यादव गुणवाल को मिला राष्ट्रीय सम्मान का गौरव हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के अटेली की होनहार बेटी भव्या गुणवाल ने पू...
14/08/2026

भव्या यादव गुणवाल को मिला राष्ट्रीय सम्मान का गौरव

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के अटेली की होनहार बेटी भव्या गुणवाल ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

उन्हें 15 अगस्त को नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से आधिकारिक ई-निमंत्रण प्राप्त हुआ है।

देश के सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह में उनकी सहभागिता न केवल उनके परिवार, बल्कि अटेली, महेंद्रगढ़ और पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि युवा पीढ़ी को देशसेवा, समर्पण और उत्कृष्टता की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

अटेली की बेटी ने बढ़ाया हरियाणा का मान, अब लाल किले के ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस समारोह की बनेगी गौरवशाली साक्षी।

हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।

💪

डॉ. दीपिका यादव ने UK से PhD पूरी कीआज पूरे यादव समाज के लिए गर्व का क्षण है। डॉ. दीपिका यादव जी ने University of Edinbu...
13/08/2026

डॉ. दीपिका यादव ने UK से PhD पूरी की

आज पूरे यादव समाज के लिए गर्व का क्षण है। डॉ. दीपिका यादव जी ने University of Edinburgh (UK) से अपनी PhD सफलतापूर्वक पूर्ण कर देश और समाज का नाम रोशन किया है।

उनकी शैक्षणिक यात्रा सचमुच प्रेरणादायक है। उन्होंने IIT Delhi से MSc Physics, Imperial College London से Commonwealth Scholarship के तहत MRes किया और अब University of Edinburgh में Research Associate के रूप में HZO Memcapacitors, Non-Volatile Analogue Memory और Reconfigurable Electronics जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर शोध कर रही हैं।

यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है। यह बताती है कि मेहनत, लगन और अच्छी शिक्षा के दम पर दुनिया की सबसे बड़ी ऊँचाइयाँ भी हासिल की जा सकती हैं।

यदि हमारा समाज वास्तव में आगे बढ़ना चाहता है, तो शिक्षा को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाना होगा।

सिर्फ राजनीति की चर्चा करने या नेताओं के पीछे चलने से समाज मजबूत नहीं बनता। समाज तब आगे बढ़ता है, जब उसके युवा IIT, IIM, AI Research, UPSC, PCS, SSC CGL, NEET, JEE, Startup, Business, Technology और Innovation जैसे क्षेत्रों में नई पहचान बनाते हैं।

याद रखिए—नेता अपना भविष्य स्वयं बनाते हैं, लेकिन हमारे बच्चों का भविष्य हमें और हमारे बच्चों को ही बनाना होगा। कोई भी नेता आकर हमारे बच्चों को IAS, IPS, Scientist, Doctor, Engineer, Professor या Entrepreneur नहीं बना सकता।

इसलिए हर माता-पिता और हर युवा से विनम्र आग्रह है कि राजनीति से पहले शिक्षा को प्राथमिकता दें। अपने बच्चों को बड़े सपने देखने दें और उन्हें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं तक पहुँचाने का हर संभव प्रयास करें।

जिस समाज में अधिक IAS, IPS, वैज्ञानिक, प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर, जज, उद्यमी और रिसर्चर होंगे, वही समाज आने वाले समय में सबसे अधिक सम्मान, नेतृत्व और पहचान हासिल करेगा।

आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि यादव समाज की नई पहचान शिक्षा, ज्ञान, शोध, नवाचार और उद्यमिता बने।

एक बार फिर डॉ. दीपिका यादव जी को PhD पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं I

Address

Babrala

Telephone

+18433068832

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when rao_p.p_krishnavanshi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to rao_p.p_krishnavanshi:

Shortcuts

Share